Wed Nov 18, 2026 | 08:20 PM IST

Doctor Verified

मलद्वार में जलन के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज

मलद्वार में जलन एक आम समस्‍या मानी जाती है। मल त्याग करते समय या उसके बाद गुदा (Anus) के आस-पास जलन, चुभन, खुजली और दर्द महसूस होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। जानें इसके पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं?  
मलद्वार में जलन के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाजमलद्वार में जलन के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज

मलद्वार में जलन के बारे में लोग अक्सर खुलकर बात करने से कतराते हैं। हालांकि, यह परेशानी काफी आम है और किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। कुछ लोगों को यह जलन कुछ मिनटों तक रहती है, जबकि कुछ मामलों में लंबे समय तक परेशानी बनी रह सकती है। कई बार मलद्वार में जलन इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को बैठने, चलने या मल त्याग करने में भी तकलीफ होने लगती है। मलद्वार में जलन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कब्ज के कारण सख्त मल निकलने से गुदा के आस-पास की त्वचा में कट या दरार हो सकती है, जिसे एनल फिशर (Anal Fissure) कहते हैं। वहीं, बवासीर (Piles) होने पर भी मल त्याग के दौरान जलन, दर्द और कभी-कभी खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बार-बार दस्त होना, गुदा के आस-पास फंगल इंफेक्शन, त्वचा की एलर्जी और बहुत ज्यादा रगड़कर सफाई करना भी जलन की वजह बन सकता है। आइए जानते हैं मलद्वार में जलन के अन्‍य कारण, इसके लक्षण क्या हैं और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Kapil Sharma, Gastroenterologist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

मलद्वार में जलन के कारण (Anus Burn And Rectal Pain Causes)

Anus-Burn_Rectal-PainAnus-Burn_Rectal-Pain

मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द आदि के कारण लोगों में मलद्वार में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार यह जलन और दर्द की समस्या अपने आप ठीक हो जाती है और कई मामलों में इस समस्या के गंभीर लक्षण देखे जा सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर के मुताबिक आमतौर पर मरीजों में मल त्याग करते समय या बैठे रहने पर जलन की समस्या होती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। पाचन से जुड़ी कई समस्याएं भी मलद्वार में दर्द और जलन का कारण हो सकती हैं। मलद्वार में जलन की समस्या के प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।

  • गुदा में दरार की समस्या में भी मरीजों को मलद्वार में जलन का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या अक्सर मलत्याग करते समय होती है।
  • बवासीर की समस्या के कारण मलद्वार में जलन की समस्या हो सकती है। बवासीर के मरीजों में मलद्वार में जलन के साथ दर्द भी होता है।
  • दस्त के कारण भी मलद्वार में जलन की समस्या हो सकती है। अधिक गंभीर दस्त की समस्या में मरीजों में इसके लक्षण बढ़ जाते हैं।
  • कब्ज की वजह से भी मलद्वार में जलन का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज के पुराने मरीजों में यह समस्या आम है।
  • मलाशय या गुदा में चोट या सेक्स या हस्तमैथुन के दौरान गुदा में हुई परेशानियों की वजह से भी मलद्वार में जलन की समस्या हो सकती है।
  • सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज की वजह से भी मलद्वार में जलन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मलद्वार में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे दूर करने के 5 घरेलू उपाय

Anus-Burn_Rectal-PainAnus-Burn_Rectal-Pain

मलद्वार में जलन के लक्षण (Rectal Pain Symptoms)

मलद्वार में जलन की समस्या में मरीजों में अक्सर जलन के साथ-साथ दर्द और खुजली की समस्या हो सकती है। मरीजों को सबसे ज्यादा मलत्याग करते समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

  • मलद्वार में जलन के साथ खुजली
  • मलद्वार में दर्द
  • गुदामार्ग में गंभीर चुभन
  • खून बहना
  • शौच करने में दर्द
  • गुदा में बार-बार फोड़े होना
  • बुखार लगना, ठंड लगना और थकान होना

यह भी पढ़ें- बवासीर और फिशर में क्या अंतर है? टॉयलेट के समय दर्द और खून से ऐसे पहचानें दोनों में फर्क

मलद्वार में जलन का इलाज (Rectal Pain Treatment)

  • डॉक्टर सबसे पहले मरीज के लक्षणों और शारीरिक जांच के आधार पर जलन का कारण पता लगाते हैं।
  • बवासीर होने पर उसके अनुसार दवाओं या अन्य उपचार की सलाह दी जाती है।
  • एनल फिशर होने पर कब्ज दूर करने और घाव को ठीक करने के लिए इलाज किया जाता है।
  • इंफेक्‍शन होने पर उसके प्रकार के अनुसार दवाएं दी जाती हैं।
  • चोट या यौन संक्रमण के कारण जलन होने पर अलग उपचार की जरूरत हो सकती है।

मलद्वार में जलन से कैसे बचें? (Rectal Pain Prevention)

  • फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • कब्ज और दस्त की समस्या को नजरअंदाज न करें।
  • मल त्याग के बाद गुदा की सफाई धीरे-धीरे करें।
  • गुदा के आस-पास नमी जमा न होने दें।
  • बहुत देर तक लगातार बैठने से बचें।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम या दवाओं का इस्तेमाल न करें।

मलद्वार में जलन और दर्द की यह समस्या अगर लंबे समय से बनी हुई है और ठीक नहीं हो रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। कई बार ये किसी गंभीर रोग का भी संकेत हो सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

मलद्वार में जलन की समस्या कब्ज, बवासीर, एनल फिशर, बार-बार दस्त होने, गुदा में चोट, फंगल इंफेक्शन और यौन संक्रमण के कारण हो सकती है। इसमें मरीज को मल त्याग करते समय या लंबे समय तक बैठने पर जलन और दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, गुदा में खुजली, चुभन, सूजन, खून आना और कभी-कभी बुखार व ठंड लगने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इस समस्या का इलाज इसके कारण पर निर्भर करता है। डॉक्टर शारीरिक जांच के बाद दवाओं या अन्य उपचार की सलाह देते हैं। इससे बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, कब्ज से बचें और मलद्वार की साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर जलन लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ तेज दर्द, खून, सूजन और बुखार हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

image source: magnific 

FAQ

  • मलद्वार में जलन होने पर क्या खाना चाहिए?

    मलद्वार में जलन होने पर ऐसा भोजन करना चाहिए जिससे कब्ज न हो और मल आसानी से बाहर निकल सके। इसके लिए दलिया, ओट्स, हरी सब्जियां, पपीता, सेब, दालें और साबुत अनाज खा सकते हैं।
  • मलद्वार में जलन होने पर किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

    अगर मसालेदार भोजन खाने से जलन बढ़ती है, तो मिर्च-मसाले वाले फूड्स का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा, अल्‍कोहल, अधिक कैफीन और ऐसे फूड्स से बचें, जिनसे दस्त या कब्ज की समस्या होती हो।

Read Next

खांसी में खून आना क्या हमेशा लंग कैंसर का संकेत है? डॉक्टर से जानें ये 5 बीमारियां भी हो सकती हैं जिम्मेदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 19:50 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kapil Sharma
  • Dec 08, 2021 20:00 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh