Home Remedies To Treat Piles In Hindi: कई लोगों को बवासीर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को गुदा के पास सूजन आने, गांठ होने, भारीपन महसूस होने, मल त्याग में खून आने, गुदा में खुजली होने, जलन होने, दर्द होने और बाउल मूवमेंट में परेशानी होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ये समस्याएं अक्सर लोगों को क्रॉनिक कब्ज होने, फूड एलर्जी, मोटापे, प्रेग्नेंसी, लो फाइबर डाइट, लंबे समय तक बैठे रहने, जेनेटिक्स, खड़े रहने और फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण लोगों को बवासीर की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे राहत के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानेंगे बवासीर के दर्द को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।
बवासीर के दर्द को कम करने के घरेलू उपाय
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, बवासीर के कारण लोगों को बैठने में परेशानी होने या गुदे के पास दर्द होने, सूजन आने और जलन होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है, जिनसे इस समस्या में आराम देने और इसके कारण होने वाली परेशानियों से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बवासीर में सुबह खाली पेट दलिया खाना है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन?
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में एटीऑक्सीडेट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से किसी भी तरह की परेशानी होने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
इसका इस्तेमाल करने से लिए ताजा एलोवेरा जेल को गुदा के पास लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें।
-1770919849841.jpg)
नारियल का तेल लगाएं
नारियल के तेल में अच्छी मात्रा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से गुदा के पास की सूजन को कम करने, दर्द में आराम देने और इसके कारण होने वाली परेशानी को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बवासीर के दर्द और खून के लिए हरड़ है असरदार इलाज, जानें इसके फायदे
कोल्ड कंप्रेस करें
बवासीर के मस्सों और इसके कारण आने वाली सूजन, दर्द, जलन और अन्य परेशानियों को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस यानी ठंडी सिकाई की जा सकता है। इससे बवासीर की समस्या में आराम मिलता है।
इसके लिए आइस क्यूब को एक कपड़े में लपेटकर गुदा के पास 15 मिनट के लिए सिकाई करें। ठंडी सिकाई करने से गुदा की सूजन को कम करने, दर्द में आराम देने और जलन को शांत करने में मदद मिलती है।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 12, 2026 23:42 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 12, 2026 23:42 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta