Wed Nov 18, 2026 | 06:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सर्दियों में हाथों की ड्राइनेस से मिलेगा छुटकारा, इस्तेमाल करें ये होममेड क्रीम

सर्दियों में हाथों की नमी बनाए रखने के लिए पेट्रोलियम जेली, ग्लिसरीन और कॉफी पाउडर से घर पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम बनाएं। यह क्रीम रूखेपन को दूर कर हाथों को मुलायम बनाती है। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका। 
सर्दियों में हाथों की ड्राइनेस से मिलेगा छुटकारा, इस्तेमाल करें ये होममेड क्रीमसर्दियों में हाथों की ड्राइनेस से मिलेगा छुटकारा, इस्तेमाल करें ये होममेड क्रीम

सर्दियों में ठंडी हवाओं औऱ कम नमी के कारण स्किन की नमी कम होने लगती है। इसका सबसे ज्यादा असर हाथों पर दिखाई देता है। बार-बार हाथ धोने, साबुन और ठंडे पानी के संपर्क में आने से हाथ रूखे, बेजान और खुरदरे हो सकते हैं। कई बार उंगलियों के आस-पास की स्किन फटने भी लगती है। ऐसे में महंगे हैंड क्रीम खरीदने के बजाय आप घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से मॉइश्चराइजिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं। पेट्रोलियम जेली, ग्लिसरीन और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करके आप घर पर ही हाथों के लिए मॉइश्चराइजिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं सर्दियों के लिए घर पर हैंडमेड क्रीम बनाने का तरीका और उसके फायदे के बारे में।

पेट्रोलियम जेली, ग्लिसरीन और कॉफी क्रीम कैसे बनाएं?

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, इस क्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी। बल्कि कुछ चीजों के साथ आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं-

सामग्री

  • पेट्रोलियम जेली- 2 बड़े चम्मच
  • ग्लिसरीन- 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कॉफी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्मच

घर पर कैसे बनाएं विंटर हैंड क्रीम?

इस क्रीम को तैयार करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले एक साफ और सूखे कांच का बाउल लें।
  • इसमें दो बड़े चम्मच पेट्रोलियम जेली डालें।
  • अब इसमें एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं।
  • इसके बाद आधा छोटा चम्मच बारीक कॉफी पाउडर डालें।
  • आप चाहें तो एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए।
  • तैयार क्रीम को साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रात में सोने से पहले चेहरे पर फेस ऑयल लगाएं या नाइट क्रीम? खुद जानें डॉक्टर से

पेट्रोलियम जेली, ग्लिसरीन और कॉफी क्रीम के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि पेट्रोलियम जेली स्किन की नमी को लॉक करने में मदद करती है, जबकि ग्लिसरीन स्किन में नमी बनाए रखने में फायदेमंद होती है। कॉफी पाउडर का इस्तेमाल त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करने के लिए किया जा सकता है।

1. पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल होने वाले मॉइस्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स में से एक है। यह स्किन पर एक सुरक्षित परत बनाती है, जिससे स्किन में मौजूद नमी लॉक हो जाती है।

यह हाथों की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है। यह हाथों की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है, ड्राई और खुरदरी स्किन को मुलायम बनाती है। ठंडी और ड्राई हवा से होने वाली स्किन ड्राईनेस को कम करने में भी मदद मिलती है। खासतौर पर रात में हाथों पर इसकी हल्की परत लगाना फायदेमंद हो सकता है।

साल 2021 में Pharmaceutics में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार पेट्रोलियम जेली स्किन की पर एकलिपियोफिलिक यानी ऑयल बेस्ड परत बनाती है। यह परत स्किन से पानी के वाष्पीकरण को रोकती है, जिससे स्ट्रेटम कॉर्नियम में पानी जमा होने लगता है और नमी बढ़ने से स्किन हाइड्रेट हो जाती है।

homemade-cream-for-dry-handhomemade-cream-for-dry-hand

2. ग्लिसरीन

ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह वातावरण और स्किन की गहरी परतों से नमी को आकर्षित करके स्किन की ऊपरी सतह को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। सर्दियों में हाथों की स्किन में खिंचाव और ड्राईनेस महसूस होने पर ग्लिसरीन फायदेमंद साबित हो सकती है।

इस क्रीम में मौजूद ग्लिसरीन स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करती है, हाथों के रूखेपन और खुरदरेपन को कम करती है, स्किन को मुलायम और आरामदायक महसूस कराती है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल पेट्रोलियम जेली के साथ करने पर नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है।

3. कॉफी पाउडर

कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कई घरेलू स्किनकेयर रूटीन में किया जाता है। इसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी शामिल किया जाता है। कॉफी वाली क्रीम का इस्तेमाल हाथों पर करने से स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, हाथों को अस्थायी रूप से मुलायम महसूस करा सकता है।

होममेड हैंड क्रीम लगाने का सही तरीका

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, इस होममेड क्रीम का सही तरीके से इस्तेमाल करने से आपको बेहतर नतीजे मिल सकते हैं-

  • सबसे पहले हाथों को हल्के साबुन से धो लें।
  • हाथों को तौलिए से थपथपाकर सुखाएं।
  • स्किन थोड़ी नम हो, तभी क्रीम की पतली परत लगाएं।
  • उंगलियों, नाखूनों के आस-पास और हाथों के पिछले हिस्से पर ध्यान दें।
  • रात को सोने से पहले अपने हाथों पर क्रीम लगाएं।
  • ज्यादा ड्राई हाथों के लिए रात में कॉटन के दस्ताने पहन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रीम लगाने पर भी बार-बार फटती हैं एड़ियां? इन वजहों पर ध्यान दें

होममेड क्रीम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • पहली बार इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • खुले घाव या गहरी दरारों पर कॉफी पाउडर वाली क्रीम लगाने से बचें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।
  • सेंसिटिव स्किन होने पर कॉफी पाउडर को पूरी तरह हटा दें।
  • ग्लिसरीन की मात्रा का ध्यान रखें और इसे बहुत ज्यादा मिलाने से बचें।
  • क्रीम में पानी न मिलाएं और इसे साफ, सूखे डिब्बे में रखें।
  • क्रीम लगाने के बाद स्किन पर जलन, खुजली या रेडनेस होने पर इस्तेमाल करना बंद कर दें।

निष्कर्ष
सर्दियों में हाथों को रूखेपन और फटने से बचाने के लिए पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन की क्रीम इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। पेट्रोलियम जेली स्किन की नमी को लॉक करती है, जबकि ग्लिसरीन उसे हाइड्रेट रखने में मदद करती है। कॉफी पाउडर सिर्फ हल्के एक्सफोलिएशन के लिए होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्या करें?

    सर्दियों में ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए आप अपनी स्किन की नमी को बनाए रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल, एलोवेरा, ग्लिसरीन, पेट्रोलियम जेली आदि घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सर्दियों में हाथ काले क्यों हो जाते हैं?

    सर्दियों में हाथ काले या गहरे दिखने के का कारण स्किन की ड्राईनेस, नमी की कमी और ब्लड सर्कुलेशन का धीमा होना है।

Read Next

फटी एड़ियों को रात-भर में ठीक कर देगा ग्लिसरीन का ये आसान नुस्खा, बस मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 17:39 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta