Mon Oct 26, 2026 | 04:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Tanuj Kumar Verma , Paediatric Interventional Pulmonologist and Intensivist - Cloudnine Hospital, Ghaziabad

बच्चे को लगातार खांसी आती है? यह हो सकता है ब्राेंकाइट‍िस, डॉक्‍टर से जानें लक्षण, कारण और इलाज

बच्‍चों में वायरल इंफेक्‍शन के कारण ब्रोंकाइट‍िस हो सकता है। इसे लोग सामान्‍य खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेक‍िन यह आगे चलकर क्रॉन‍िक ब्राेंकाइट‍िस का रूप ले सकती है। जानें बच्‍चों में ब्राेंकाइट‍िस के लक्षण, कारण और इलाज।
बच्चे को लगातार खांसी आती है? यह हो सकता है ब्राेंकाइट‍िस, डॉक्‍टर से जानें लक्षण, कारण और इलाजबच्चे को लगातार खांसी आती है? यह हो सकता है ब्राेंकाइट‍िस, डॉक्‍टर से जानें लक्षण, कारण और इलाज

Bronchitis In Children: ब्रोंकाइटिस होने पर बच्चे को सूखी या बलगम वाली खांसी हो सकती है। कुछ बच्चों को हल्का बुखार, थकान और गले में खराश भी महसूस होती है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हो सकते हैं।ब्रोंकाइटिस की शुरुआत में नाक बहना, गले में खराश या हल्की खांसी हो सकती है। कुछ समय बाद खांसी बढ़ सकती है और बच्चे को सीने में कफ जमा होने जैसा महसूस हो सकता है। बच्चों में ब्रोंकाइटिस के ज्यादातर मामले हल्के होते हैं और देखभाल के साथ ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ बच्चों में संक्रमण या सांस संबंधि‍त लक्षण गंभीर हो सकते हैं। खासकर नवजात शिशुओं, बहुत छोटे बच्चों, समय से पहले जन्मे बच्चों और पहले से फेफड़ों या हार्ट की समस्या से जूझ रहे बच्चों को अधिक सावधानी की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बच्‍चों को ब्रोंकाइटिस क्‍यों होता है? साथ ही आपको बताएंगे इसके लक्षण, कारण और इलाज के बारे में। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Tanuj Kumar Verma, Pulmonologist And Pediatric Incentivist At Cloudnine Group Of Hospitals, Ghaziabad से बात की।

Mayo Clinic के मुताबि‍क,

एक्यूट ब्रोंकाइटिस के कई मामले इन्फ्लुएंजा यानी फ्लू वायरस के कारण होते हैं। हर साल फ्लू का टीका लगवाने से फ्लू से बचाव करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, निमोनिया का टीका लगवाने की जरूरत पर भी डॉक्‍टर से सलाह लें।

  बच्‍चों में ब्रोंकाइटिस की समस्‍या को ऐसे समझें
ब्रोंकाइटिस क्या है? सांस की नलियों में होने वाली सूजन।
ब्रोंकाइटिस के प्रकार अचानक होने वाले ब्रोंकाइटिस को एक्यूट ब्रोंकाइटिस और लंबे समय तक रहने वाले ब्रोंकाइटिस को क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस कहा जाता है।
कैसे फैलता है? संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने से निकली बूंदों और वायरस से दूषित वस्तुओं को छूने से संक्रमण फैल सकता है।
शुरुआती लक्षण नाक बहना, गले में खराश, लगातार खांसी, बलगम, हल्का बुखार, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज, थकान, सुस्ती और भूख न लगना।
बच्चों में ब्रोंकाइटिस के कारण वायरल इंफेक्‍शन, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना, सिगरेट का धुआं, वायु प्रदूषण और रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आना।
ब्रोंकाइटिस के खतरे सांस लेने में परेशानी, लंबे समय तक खांसी और सांस की नलियों में सूजन या जलन। कुछ बच्चों में निमोनिया।
ब्रोंकाइटिस की जांच सांस की गति, सीने की आवाज और ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच की जाती है।
ब्रोंकाइटिस का इलाज पर्याप्त तरल पदार्थ, जरूरत के अनुसार बुखार कम करने की दवा, कुछ मामलों में ब्रोंकोडायलेटर और गंभीर स्थिति में अस्पताल में ऑक्सीजन दी जा सकती है।
डॉक्टर से कब संपर्क करें? खांसी बढ़ने, बुखार आने, सीने में जकड़न या खांसी के साथ सीने में दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
किन बच्चों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए? अस्थमा, हार्ट ड‍िजीज या फेफड़ों से जुड़ी पहले से कोई समस्या होने पर बच्‍चों के माता-प‍िता व‍िशेष सावधानी बरतें।

ब्रोंकाइटिस क्या है?

सांस की नल‍ियों में होने वाली सूजन को ब्राेंकाइट‍िस कहा जाता है। ये नल‍ियां, फेफड़ों तक हवा पहुंचाने का काम करती हैं, लेक‍िन जब नल‍ियों में सूजन आ जाती है, तो बलगम बनने लगता है ज‍िससे लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न महसूस होती है। यह समस्‍या बच्‍चों और वयस्‍कों, दोनों को हो सकती है।

एक्‍यूट ब्रोंकाइट‍िस और क्रॉन‍िक ब्रोंकाइट‍िस

  • एक्‍यूट ब्रोंकाइट‍िस अचानक से होता है और कुछ द‍िनों या हफ्ते में यह ठीक हो जाता है।
  • क्रॉन‍िक ब्रोंकाइट‍िस में लंबे समय तक खांसी और बलगम की समस्‍या बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- बच्चों की खांसी में कौन से घरेलू उपाय हैं सुरक्षित? डॉक्‍टर से जानें

बच्चों में ब्रोंकाइटिस कैसे फैलता है?

Bronchitis-in-Children-symptoms-causes-treatmentBronchitis-in-Children-symptoms-causes-treatment

  • बच्चों में ब्रोंकाइटिस मुख्य रूप से वायरल इंफेक्‍शन से फैलता है।
  • ब्रोंकाइटिस में वायरस खुद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं।
  • यही वजह है कि घर, स्कूल और डे-केयर में बच्चों के बीच संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका रहती है।
  • जब संक्रमित बच्चा खांसता, छींकता या बोलता है, तो उसके मुंह और नाक से निकलने वाली छोटी बूंदों के जरिए वायरस दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
  • खिलौने, दरवाजों के हैंडल या दूसरी वस्तुओं को छूने के बाद जब बच्चा अपने मुंह, नाक या आंखों को छूता है, तो उसे भी संक्रमण हो सकता है।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहने से फैलता है।
  • संक्रमित व्यक्ति के करीब रहने से फैलता है।
  • हाथों की साफ-सफाई का ध्यान न रखने से फैलता है।

ब्रोंकाइटिस के शुरुआती लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

  • ब्रोंकाइटिस के शुरुआत में नाक बहना और गले में खराश हो सकती है।
  • लगातार खांसी आना और कुछ द‍िनों तक खांसी बने रहना।
  • बच्चे को सूखी खांसी या बलगम वाली खांसी हो सकती है।
  • कुछ बच्चों को हल्का बुखार भी हो सकता है।
  • सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आ सकती है।
  • बच्‍चे को थकान, सुस्‍ती और भूख न लगने की समस्‍या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बच्चों की सर्दी-खांसी होने पर कौन-सी हर्बल ड्रिंक पिलानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

बच्चों में ब्रोंकाइटिस होने के मुख्य कारण

  • वायरल इंफेक्‍शन।
  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना।
  • सिगरेट का धुआं।
  • वायु प्रदूषण।
  • रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आना।

ब्रोंकाइटिस से होने वाले खतरे

  • सांस लेने में परेशानी होना।
  • निमोनिया का खतरा हो सकता है।
  • लंबे समय तक खांसी होना।
  • सांस की नलियों की सेंस‍िट‍िव‍िटी बढ़ने से उनमें सूजन होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • सांस की नलियों में जलन हो सकती है और नल‍ियां कमजोर हो सकती हैं।

बच्‍चों में ब्रोंकाइटिस का इलाज

  • डॉक्टर बच्चे की सांस की गति, सीने की आवाज, घरघराहट और ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच करते हैं।
  • बच्चे को पर्याप्त तरल पदार्थ, आराम और जरूरत के अनुसार बुखार कम करने वाली दवाएं दी जाती हैं।
  • बच्चे को सांस की नलियों में सिकुड़न या घरघराहट हो, तो डॉक्टर कुछ केस में ब्रोंकोडायलेटर दवा की मदद लेते हैं।
  • अगर बच्चे का ऑक्सीजन सैचुरेशन कम हो, तो अस्पताल में ऑक्सीजन दी जा सकती है।

घर पर बच्चों की देखभाल और रिकवरी के उपाय

  • ब्रोंकाइटिस होने पर घर पर सही देखभाल करने से बच्चे को आराम मिल सकता है और रिकवरी में मदद मिल सकती है।
  • बच्चे को पर्याप्त नींद लेने दें।
  • बच्चे की उम्र के अनुसार पानी, स्तनपान, दूध या अन्य तरल पदार्थ दें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और गले को आराम मिल सकता है।
  • स‍िगरेट, अगरबत्ती और धूल से बच्चे को दूर रखें।
  • हवा शुष्क होने पर ह्यूमिडिफायर की मदद लें।
  • बच्चे के हाथ नियमित रूप से धुलवाएं और खांसते या छींकते समय मुंह ढकने की आदत डालें।

बच्चों को ब्रोंकाइटिस के खतरे से कैसे बचाएं?

  • बच्चों में संक्रमण का खतरा कम करने के लिए उन्हें नियमित रूप से साबुन-पानी से हाथ धोना सिखाएं।
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने की आदत डालें।
  • बीमार बच्चे को दूसरे बच्चों के बहुत करीब जाने से बचाएं।
  • घर में हवा के वेंट‍िलेशन पर ध्यान रखें।
  • धूम्रपान के धुएं से बच्चों को दूर रखना भी जरूरी है क्योंकि इससे सांस की नलियों में जलन बढ़ सकती है।

डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?

  • खांसी लगातार बढ़ रही हो या लंबे समय तक ठीक न हो।
  • खांसी के साथ बुखार भी हो।
  • सांस लेते समय सीने में जकड़न महसूस हो।
  • बच्चा दूध पीने, खाने या सोने में परेशानी महसूस कर रहा हो।
  • खांसी के साथ सीने में दर्द हो।
  • बच्चे को पहले से अस्थमा, हार्ट ड‍िजीज या फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या हो और लक्षण बढ़ रहे हों।

न‍िष्‍कर्ष:

सांस की नल‍ियों में होने वाली सूजन को ब्राेंकाइट‍िस कहा जाता है। यह बीमारी वायरल संक्रमण के कारण होती है। अगर यह अचानक से हो, तो इसे एक्‍यूट ब्रोंकाइट‍िस कहा जाता है और अगर यह बीमारी लंबे समय तक शरीर में रहती है, तो इसे क्रॉन‍िक ब्रोंकाइट‍िस कहा जाता है। संक्रमित बच्चे के खांसने, छींकने या बोलने से यह बीमारी फैल सकती है, क‍िसी ऐसी वस्‍तु को छूने से ज‍िस पर वायरस मौजूद हो, उससे भी इंफेक्‍शन हो सकता है। ब्रोंकाइटिस के शुरुआत में नाक बहना, गले में खराश, लगातार खांसी आना, बलगम आना, हल्‍का बुखार, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज, थकान, सुस्‍ती और भूख न लगने की समस्‍या हो सकती है। बच्‍चों में ब्राेंकाइट‍िस होने के पीछे वायरल इंफेक्‍शन, संक्रम‍ित व्‍यक्‍त‍ि का संपर्क, स‍िगरेट का धुंआ, वायु प्रदूषण या रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आने से ब्रोंकाइट‍िस हो सकता है। ब्रोंकाइटिस के कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है, न‍िमोन‍िया का खतरा रहता है, लंबे समय तक खांसी की समस्‍या हो सकती है, सांस की नल‍ियों में सूजन या जलन हो सकती है। सांस की नल‍ियां कमजोर हो सकती हैं। बच्‍चों में ब्रोंकाइटिस का इलाज करने के ल‍िए सांस की गत‍ि, सीने की आवाज, ऑक्‍सीजन सैचुरेशन की जांच होती है। बच्‍चे को इलाज में तरल पदार्थ, जरूरत के अनुसार बुखार कम करने की दवा, कुछ केस में ब्रोंकोडायलेटर दवा और जरूरत होने पर हॉस्‍प‍िटल में ऑक्‍सीजन दी जाती है। खांसी बढ़ने पर, बुखार आने पर, सीने में जकड़न, खांसी के साथ सीने में दर्द होने पर डॉक्‍टर से संपर्क करें। बच्‍चे को पहले से अस्‍थमा, हार्ट ड‍िजीज या फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्‍या हो, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या बच्चों को ब्रोंकाइटिस में खांसी की दवा दे सकते हैं?

    छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के खांसी-जुकाम की दवाएं नहीं देनी चाहिए। कुछ दवाओं से नुकसान हो सकते हैं।
  • बच्चों में ब्रोंकाइटिस कितने दिनों में ठीक होता है?

    एक्यूट ब्रोंकाइटिस यानी अचानक होने वाला ब्रोंकाइटिस आमतौर पर 1 से 3 हफ्ते में ठीक हो जाता है। गंभीर लक्षणों में 3 से 4 हफ्ते भी लग सकते हैं। 
  • क्या बच्चों को ब्रोंकाइटिस में एंटीबायोटिक दवाएं दे सकते हैं?

    नहीं। एक्यूट ब्रोंकाइटिस अक्सर वायरस के कारण होता है। एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरिया के इंफेक्‍शन पर काम करती हैं, वायरस पर नहीं।
  • बच्चों में ब्रोंकाइटिस और निमोनिया में क्या अंतर है?

    ब्रोंकाइटिस में सांस की नलियों में सूजन होती है, जबकि निमोनिया में फेफड़ों में संक्रमण और सूजन हो सकती है।

Read Next

→ बच्चे के मुंह पर थप्पड़ मारना क्यों है खतरनाक? डॉक्टर से जानें 6 गंभीर नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 26, 2026 14:40 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr. Tanuj Kumar Verma