Wed Sep 23, 2026 | 09:30 AM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

मूंगफली vs बादाम: किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? बॉडी बनाने वाले आज ही जान लें

Peanuts vs Almonds: बादाम पेड़ों पर लगने वाला ड्राई फ्रूट है, जबकि मूंगफली एक फली है जो जमीन के अंदर पैदा होती है। इतना ही नहीं, दोनों के न्यूट्रिशनल वैल्यू में भी काफी अंतर होता है। जानते हैं क्यों और कैसे?
मूंगफली vs बादाम: किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? बॉडी बनाने वाले आज ही जान लें
मूंगफली vs बादाम: किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? बॉडी बनाने वाले आज ही जान लें

Peanuts vs Almonds: मूंगफली और बादाम में हमेशा से एक बड़ा अंतर इस बात का रहा है कि मूंगफली सस्ती है, मटर की तरह कई सारी रेसिपीज में इस्तेमाल होती है जबकि बादाम मेहंगा है और आप इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खा सकते। अब बात प्रोटीन की करें तो भले ही आपको लग रहा हो कि बादाम में प्रोटीन ज्यादा होगा तो ऐसा नहीं है। मूंगफली में ज्यादा प्रोटीन होता है और बादाम की तुलना यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। कैसे? जानते हैं Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।

मूंगफली और बादाम में से किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अगर बराबर वजन की तुलना की जाए, तो आम तौर पर बादाम के मुकाबले मूंगफली में थोड़ा ज्यादा प्रोटीन होता है। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं जो प्लांट-बेस्ड प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन, मिनरल और अन्य फायदेमंद तत्व भी देते हैं। हालांकि, इनमें से किसी को भी कम कैलोरी वाला भोजन नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि दोनों की ही कम मात्रा में काफी ज्यादा एनर्जी होती है।

तुलना का आधार मूंगफली (Peanuts) बादाम (Almonds)
प्रोटीन की मात्रा (प्रति 100 ग्राम) लगभग 25 ग्राम (अधिक प्रोटीन) लगभग 20 ग्राम
कीमत और पहुंच सस्ती है और इसे रोजमर्रा की कई रेसिपीज में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। महंगा है और आमतौर पर इसे सीमित मात्रा में ही खाया जाता है।
खास पोषक तत्व हाई प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन E, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 से भरपूर
किन लोगों को खाना चाहिए? फिटनेस पर ध्यान देने वाले, बॉडी बिल्डर्स, और प्रोटीन की कमी वाले लोगों को खाना चाहिए दिमागी रूप से थका देने वाला काम करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद
मुख्य स्वास्थ्य लाभ स्टेमिना बढ़ाती है और वजन घटाने के दौरान भूख व क्रेविंग को कंट्रोल करने में मददगार है। ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है, मांसपेशियों को आराम देता है और त्वचा व बालों को स्वस्थ रखता है।

प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के लिए किसका सेवन करें?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अगर आप अपने शरीर में प्रोटीन इंटेक बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मूंगफली ज्यादा खाना चाहिए। दरअसल, 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि बादाम में लगभग 20 ग्राम होता है। इसलिए हाई प्रोटीन इंटके के लिए मूंगफली को खाने या स्नैक में शामिल कर सकते हैं और इस अलग-अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें: बिजी लोग खाने में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी करें? डायटिशियन बता रही हैं 6 आसान तरीके

किन लोगों को मूंगफली का सेवन ज्यादा करना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अगर आप फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं या आप बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं जिसके लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होना चाहिए तो आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, -अगर आप रेगुलर स्टेमिना बिल्डिंग एक्सरसाइज कर रहे हैं तो भी प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के लिए मूंगफली खाएं।

  • शरीर में प्रोटीन की कमी है तो भी मूंगफली का सेवन करें।
  • वेट लॉस करने वाले जो भूख कंट्रोल करना चाहते हैं या क्रेविंग कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें भी मूंगफली का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

1 (17)1 (17)

किन लोगों को बादाम का सेवन ज्यादा करना चाहिए?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि बादाम भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व देते हैं, इसलिए चुनाव सिर्फ प्रोटीन की मात्रा पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इनकी मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी का सेवन काफी बढ़ सकता है, खासकर वजन घटाने के दौरान। ऐसे में

  • बादाम उन लोगों को खाना चाहिए जो कि रेगुलर दिमागी रूप से थका देने वाला काम कर रहे हैं।
  • बेहतर ब्रेन हेल्थ के लिए आप रोज सुबह भिगोए हुए बादाम खा सकते हैं जिसका ओमेगा-3 ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है।
  • अगर आप अपनी मांसपेशियों अच्छी सहेत चाहते हैं तो बादाम खाएं। इसका मैग्नीशियम मसल्स को रिलेक्स करता है।
  • अगर आप अपने बालों और स्किन की अच्छी सेहत चाहते हैं तो विटामिन ई के लिए रेगुलर 2 बादाम खाएं।

 इसे भी पढ़ें: मूंगफली छ‍िलका फेकने से पहले जानें सेहत से स्‍क‍िन तक 6 अद्भुत फायदे, जो बचा सकते हैं आपके हजारों रुपये

Peanut Allergy से बचने के लिए क्या करें?

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि मूंगफली का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है जिससे सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि, Nutrients Journal में बताया गया है कि मूंगफली को पकाने के तरीके उसकी एलर्जी क्षमता को प्रभावित करते हैं जैसे मूंगफली को भूनने (Roasting) से उसकी एलर्जी पैदा करने की क्षमता बढ़ सकती है, जबकि लंबे समय तक उबालने (Boiling) या हाई प्रेशर (Autoclaving) पर पकाने से यह क्षमता काफी कम हो जाती है।

निष्कर्ष:

डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि इनमें से किसी एक की सही मात्रा को दूसरे प्रोटीन-युक्त खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर एक बेहतर भोजन या स्नैक बनाया जा सकता है, क्योंकि अकेले नट्स से शायद हर किसी की प्रोटीन की जरूरत पूरी न हो पाए। दही, दूध, अंडे, टोफू, सोया उत्पाद, दालें, बीन्स या अन्य उपयुक्त खाद्य पदार्थ अतिरिक्त प्रोटीन दे सकते हैं। बिना ज्यादा नमक, चीनी या तेल वाले सादे या ड्राई-रोस्टेड नट्स चुनना बेहतर होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो इन्हें नियमित रूप से खाते हैं। जिन्हें मूंगफली या ट्री-नट से एलर्जी है, उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए और सही चिकित्सीय सलाह का पालन करना चाहिए।

FAQ

  • मूंगफली खाने के फायदे क्या हैं?

    मूंगफली खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और दिल की सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा शुगर कंट्रोल और वेट लॉस के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए?

    रात को सोने से पहले मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पचने में समय लगता है और इस दौरान आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

Read Next

पोहा, उपमा या पराठा: नाश्ते में कौन-सा विकल्प ज्यादा हेल्दी है? खुद डाइट एक्सपर्ट ने बताया

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 08:30 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content