PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम और थायरॉइड डिसऑर्डर, एक-दूसरे से अलग होने के बावजूद इनके लक्षण काफी हद तक एक जैसे नजर आते हैं। यही कारण है कि अक्सर महिलाएं शुरुआती संकेतों को जानकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि उन्हें PCOS है या थायरॉइड डिसऑर्डर। कंफ्यूजन की वजह से अक्सर ट्रीटमेंट देरी से शुरू होता है, जो कि सही नहीं है। इस लेख में वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट एवं IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से जानें कि इन दोनों के लक्षण इतने एक जैसे क्यों हैं और बीमारी की सही पहचान कैसे करें?
PCOS और थायरॉइड के लक्षण एक जैसे क्यों नजर आते हैं?

हार्मोनल बदलाव
PCOS हो या थायराइॅड, दोनों ही कंडीशन में हार्मोन पर बुरा असर पड़ता है। ध्यान रखें कि हमारे मस्तिष्क में मौजूद हाइपोथैलेमस और पिट्यूटरी ग्लैंड्स ही शरीर के सभी हार्मोन्स को नियंत्रित करती हैं। जब इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है, तो प्रजनन अंगों के साथ-साथ थायरॉइड पर भी इसका असर देखने को मिलता है। यही वजह है कि हब दोनों बीमारियों की शुरुआत होती है, तो मेटाबॉलिज्म और पीरियड साइकिल एक ही तरह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए कंफ्यूज होना पूरी तरह स्वाभाविक है।
इसे भी पढ़ें: थायराइड और PCOS एक साथ हों तो क्या होता है? जानें लक्षण, खतरे, डाइट और मैनेजमेंट
इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या
PCOS का एक मुख्य कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस है, जिसमें शरीर शुगर को सही तरह से पचा नहीं पाता। हैरान करने वाली बात भले ही लगे, लेकिन यह सच है कि थायरॉइड के मरीजों में भी इंसुलिन रेजिस्टेंस बहुत आम है। विशेषकर, हाइपोथायराइॅडिज्म के रोगियों में यह समस्या नजर आती है। बहरहाल, PCOS हो थायराइॅड, दोनों में ही शरीर में शुगर और फैट के धीमे पाचन के कारण दोनों ही स्थितियों में वजन तेजी से बढ़ने लगता है और इसे मैनेज किया जाना काफी मुश्किल होता है।
ओवरीज पर असर
थायरॉइड हार्मोन हमारे ओव्यूलेशन के लिए बेहद जरूरी हैं। जब थायरॉइड हार्मोन कम होते हैं, तो अंडाशय में सिस्ट (छोटे फॉलिकल्स) बनने लगते हैं, जो दिखने में बिल्कुल PCOS जैसे लगते हैं। डाॅक्टर की मानें, तो दोनों ही बीमारियां सीधे तौर पर महिलाओं के पीरियड्स को प्रभावित करती हैं।
इसे भी पढ़ें: थायराइड और डायबिटीज के बीच क्या संबंध है? रिसर्च और एक्सपर्ट से समझें
निष्कर्ष
भले ही PCOS और थायराइड के बाहरी लक्षण एक जैसे दिखते हों, लेकिन दोनों की मुख्य वजहें बिल्कुल अलग हैं। हालांकि, दोनों समस्याओं की वजह से महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है और कंसीव करने में भी दिक्कतें आती हैं। इसलिए, जब भी शरीर में हार्मोनल गड़बड़ी या ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आएं, तो नजरअंदाज न करें। तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं और टेस्ट करवाएं ताकि समय पर सही ट्रीटमेंट मिल सके। ध्यान रखें कि बिना सही ब्लड टेस्ट के यह बताना मुश्किल है कि समस्या कहां है। इसलिए, सही इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या किसी महिला को PCOS और थायरॉइड दोनों एक साथ हो सकते हैं?
हां, यह बिल्कुल ऐसा हो सकता है। वैसे भी जिन महिलाओं को PCOS होता है, उनमें थायरॉइड होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।कैसे जानें कि वजन PCOS से बढ़ रहा है या थायराइड से?
यदि वजन बढ़ने के साथ चेहरे पर बाल और गंभीर मुंहासे आ रहे हैं, तो ऐसा PCOS के कारण हो सकता है। इसके विपरीत अगर वजन बढ़ने के साथ त्वचा में सूखापन, कब्ज और बहुत ज्यादा ठंड लगती है, तो यह थायराइड का संकेत है।क्या थायराइड ठीक होने से PCOS के लक्षण भी सुधर सकते हैं?
अगर आपके शरीर में थायराइड की समस्या के कारण ओवरीज में गड़बड़ी हुई थी, तो थायराइड की दवा शुरू करने से पीरियड्स नियमित हो सकते हैं। हां, अगर किसी को PCOS है, तो उन्हें इस संबंध में अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 22, 2026 15:24 IST
Modified By : Meera Tagore Jun 22, 2026 15:24 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shobha Gupta