Fri Oct 30, 2026 | 01:49 PM IST

Medically Reviewed by Dr Niraj Kumar , Senior Consultant – General Medicine

Leg Pain Causes: घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 4 कारण

Leg Pain Lower Knee in HindI: कई बार घुटने के नीचे पैर में दर्द होने लगता है। हालांकि, घुटने के नीचे पैर में दर्द मांसपेशियों में ऐंठन, शिन स्प्लिंट्स, टेंडिनाइटिस और वैरिकोज वेन्स जैसी कई समस्याओं के कारण हो सकता है।
Leg Pain Causes: घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 4 कारणLeg Pain Causes: घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 4 कारण

Leg Pain Below Knee Causes in Hindi: पैरों में दर्द आजकल की एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग पैरों के दर्द से परेशान रहते हैं। मसल्स स्ट्रेस, कमजोरी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर पैरों में दर्द हो सकता है। अक्सर लोगों को घुटने के नीचे पैर में दर्द का अनुभव होता है। पैरों में ऐंठन, खून के थक्के और नसों की समस्या होने पर भी घुटने के नीचे पैर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, घुटने के नीचे पैर में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आइए इस बारे में Dr. Niraj Kumar, General Medicine - ShardaCare Healthcity, Greater Noida से जानते हैं घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है, पैर के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? या घुटने से नीचे पैर क्यों दुखते हैं?

घुटने के नीचे पैर में दर्द क्यों होता है?- Leg Pain Lower Knee Causes in Hindi

डॉ. नीरज कुमार के अनुसार, घुटने के नीचे पैरों में दर्द होना एक आम स्वास्थ्य समस्या है। इसके मुख्य कारणों में मांसपेशियों में ऐंठन, शिन स्प्लिंट्स, टेंडिनाइटिस और वैरिकोज वेन्स जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने, गलत लाइफस्टाइल या पोषण की कमी भी इस दर्द को बढ़ा सकती है। सही समय पर इसके कारण का पता लगाकर सही इलाज करवाना बेहद जरूरी है।

1. मांसपेशियों में ऐंठन

मांसपेशियों में ऐंठन होने पर आपको घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों की ऐंठन की वजह से ऐसा हो सकता है। इसलिए, पैर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ऐंठन को कम करना बहुत जरूरी होता है।

आपको बता दें कि थकान और डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन आ सकती है। इसलिए अगर आपको पैरों में ऐंठन रहती है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, साथ ही एक्सरसाइज और पैरों की मालिश भी करें।

इसे भी पढ़ें- पैरों में सूजन और दर्द को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं? डॉक्टर से जानें

2. शिन स्प्लिंट्स

शिन स्प्लिंट्स में आप काफ के ठीक सामने दर्द महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में पिंडली की हड्डी के किनारे की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। ऐसा होने पर आपके पैर के सामने की बड़ी हड्डी में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को चलने, दौड़ने या कूदने में दर्द का सामना करना पड़ता है।

leg pain below kneeleg pain below knee

3. टेंडिनाइटिस

टेंडिनाइटिस टेंडन में होने वाली सूजन या जलन है। इस स्थिति में आपको घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द मांसपेशियों से अधिक काम करवाने या सीढ़ियां चढ़ने की वजह से हो सकता है। टेंडिनाइटिस की वजह से होने वाले पैर के निचले हिस्से में दर्द को कम करने के लिए आप बर्फ लगा सकते हैं। इसके अलावा, एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का उपयोग कर सकते हैं।

4. वैरिकोज वेन्स

वैरिकोज वेन्स घुटने के नीचे पैर में दर्द का कारण बन सकता है। वैरिकोज वेन्स में पैरों की नसों में खून जमा हो जाता है। इसकी वजह से नसें उभरी और नीली नजर आती हैं। यह स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए वैरिकोज वेन्स का समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है। वैरिकोज वेन्स होने पर व्यक्ति को तेज दर्द महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- थोड़ी देर चलने पर होने लगता है पैरों में दर्द? डॉक्टर से जानें कारण

घुटनों के नीचे के हिस्से में दर्द के कारण

डॉ. नीरज बताते हैं, डायबिटिक न्यूरोपैथी, साइटिका, धमनी रोग, ब्लड क्लॉट, हड्डियों का टूटना, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने, गलत लाइफस्टाइल या पोषण की कमी भी घुटने के नीचे पैर में दर्द जैसी समस्या का कारण बन सकते हैं।

घुटनों के नीचे के पैरों के दर्द से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. नीरज बताते हैं, घुटनों के नीचे के पैरों के दर्द से बचने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।

  • शरीर को हाइड्रेट रखें
  • हल्की एक्सरसाइज करें
  • पैरों की मालिश करें
  • दर्द कम करने के लिए बर्फ की सिंकाई करें
  • पैरों को ऊपर उठाकर एक्सरसाइज करें
  • वजन को नियंत्रित रखें
  • टाइट कपड़े या जूते पहनने से बचें
  • डॉक्टर की सलाह के साथ सूजन कम करने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करें

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में HSS Journals में प्रकाशित स्टीन के अनुसार, पैरों और घुटनों के नीचे होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- हड्डी से जुड़ी समस्याएं जैसे शिन स्पलेंट्स, स्ट्रेस फ्रैक्चर या एड़ी के टेंडन में खिंचाव, नरम ऊतकों और टेंडन से जुड़ी समस्याएं जैसे मांसपेशियों में अत्यधिक दबाव (CECS) या टेंडन में सूजन व कमजोरी और नस (तंत्रिका) या खून की नलियों का दबना, जिससे पैरों में सुन्नता, ऐंठन या तेज दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. नीरज का कहना है, अगर आपको लगातार लंबे समय से निचले पैर में दर्द हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। घुटने के नीचे दर्द होने या कोई अन्य परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

निष्कर्ष

मांसपेशियों में ऐंठन, शिन स्प्लिंट्स, टेंडिनाइटिस और वैरिकोज वेन्स जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लोगों को घुटनों के नीचे पैरों में दर्द होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, डायबिटिक न्यूरोपैथी, साइटिका, धमनी रोग, ब्लड क्लॉट, हड्डियों के टूटने, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने, गलत लाइफस्टाइल या पोषण की कमी के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

ध्यान रहे, कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि समय पर इसका इलाज किया जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कौन सी विटामिन की कमी से पिंडलियों में दर्द होता है?

    शरीर में विटामिन डी, बी12 और बी1 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण व्यक्ति को पिंडलियों में दर्द होने की समस्या हो सकती है।
  • घुटनों के नीचे मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है?

    मांसपेशियों में खिंचाव, पोषक तत्वों की कमी, मांसपेशियों में ऐंठन, नस दबने और ब्लड सर्कुलेशन में कमी होने जैसी समस्याओं के कारण पैरों के निचले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।

Read Next

→ वर्क फ्रॉम होम में पीठ दर्द से हैं परेशान? कहीं आपका पोस्चर तो नहीं है इसका कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2026 12:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Oct 30, 2026 12:04 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Niraj Kumar
  • Aug 31, 2022 09:30 IST

    Published By : Anju Rawat