Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Expert

प्रेग्नेंसी में कुंदरू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जरूर करें डाइट में शामिल

 प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुंदरू शामिल कर सकते हैं।

Ivy Gourd Benefits in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिलाएं न सिर्फ के लिए बल्कि अपने गर्भ में पल रहे शिशु के विकास का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में हरी सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिसमें कुंदरू भी शामिल है। कई लोगों को कुंदरू की सब्जी कुछ खास पसंद नहीं होगी। लेकिन अगर इस सब्जी को सही तरीके से बनाया जाए तो ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए लाभकारी होता है। कुंदरू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी रखने और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह से जानते हैं प्रेग्नेंसी में कुंदरू खाने के क्या फायदे हैं? (Benefits Of Ivy Gourd During Pregnancy) 

 

गर्भावस्था में कुंदरू खाने के फायदे - Ivy Gourd Benefits For Pregnant Women in Hindi 

पोषक तत्वों से भरपूर 

कुंदरू में विटामिन सी, विटामिन ए और बी जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

कम कैलोरी 

कुंदरू में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में ज्यादा वजन बढ़ाए बिना हेल्दी फैट जोड़ने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें प्रेग्नेंसी में सहजन की पत्तियों के सेवन के फायदे और सावधानियां 

फाइबर से भरपूर 

कुंदरू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कब्ज की समस्या को रोककर पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान एक आम समस्या है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करें

कुंदरू में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले डायबिटीज या शुगर स्पाइक को रोकने में मदद करते हैं। 

दिल को रखे हेल्दी

कुंदरू के एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिला और भ्रूण दोनों का हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 

इसे भी पढ़ें: हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए जरूर खाएं शाम का खाना, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें क्यों है जरूरी? 

कोलेस्ट्रॉल कम करना 

कुंदरू का नियमित सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने और गर्भावस्था में हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

संतुलित आहार में कुंदरू शामिल करने से गर्भवती महिलाओं को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

Image Credit: Freepik 

 

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में डाइट में शामिल करें कद्दू के बीज, मिलेंगे कई जबदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 26, 2024 18:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content