Foods To Get Relief From Morning Sickness During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को थकान होने, सुबह उल्टी मतली, पीरियड्स के मिस होने, बार-बार यूरिन आने, मूड स्विंग्स होने, कब्ज होने और पीठ में दर्द होने की समस्या होने हो सकती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस की समस्या भी होती है। इस दौरान इस समस्या से राहत के लिए डाइट में कुछ फूड्स को शामिल किया जा सकता है, जिससे इस समस्या से राहत देने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन (Dr. (Col.) Gunjan Malhotra Sarin, Senior Consultant, Obstetrics and Gynaecologist, Gynecology: Every Woman Matters Clinic, Anand Niketan, Delhi) से जानें प्रेग्नेंसी के मॉर्निंग सिकनेस में कौन से फूड्स से राहत मिल सकती है?
प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस से राहत के लिए फूड्स
डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को होने वाली मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत के लिए डाइट में कुछ फूड्स को शामिल किया जा सकता है। इनसे पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और इसके कारण होने वाली परेशानियों में आराम मिलता है।
दही खाएं
दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से गट में गुड बैक्टीरिया में सुधार करने, पेट को रिलैक्स करने और पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है, जिससे मतली की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मार्निंग सिकनेस से बचने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 7 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

अदरक खाएं
औषधीय गुणों से भरपूर अदरक में बहुत से पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को रिलैक्स करने और प्रेग्नेंसी में होने वाली मतली की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। अदरक को सब्जियों या चटनी में डालकर, अदरक की चाय बनाकर या इसको नमक के साथ चबाया जा सकता है, लेकिन ध्यान, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
केला खाएं
केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। इसका सेवन करने से शरीर का डिहाइड्रेशन से बचाव करने, शरीर की कमजोरी को दूर करने, पाचन में सुधार करने, उल्टी और मतली की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके लिए केला को स्नैक के रूप में और स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में अदरक का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे
नारियल पानी पिएं
प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होने पर महिलाएं नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है। नारियल पानी में पोटैशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे पाचन प्रक्रिया भी स्मूद होती है।
पुदीना खाएं
पुदीने में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसको पुदीने को चटनी, चाय या सलाद में डालकर खाया जा सकता है। इसका सेवन करने से मतली की समस्या से राहत देने, पाचन में सुधार करने और पेट को ठंडक देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत के लिए महिलाएं डाइट में दही, केला, अदरक, पुदीना और नारियल पानी को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे मतली और उल्टी आने की समस्या से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, उल्टी या मतली की समस्या अधिक महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
प्रेग्नेंट महिला को सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, मौसमी फल, दालें, अंडे, दूध, दही, पनीर, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से महिलाओं को शरीर में एनर्जी बनाए रखने, स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या-क्या होता है?
प्रेग्नेंसी के पहले महीने में महिलाओं को पीरियड्स के मिस होने, मतली होने, अधिक थकान होने, मूड स्विंग्स होने, हल्की स्पॉटिंग, ब्रेस्ट में भारीपन होने, दर्द होने, शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आने, कमजोरी होने और बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है।प्रेगनेंसी के शुरुआती महीने में क्या नहीं खाना चाहिए?
प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में महिलाओं को अंडे, मछली, अधपका मांस, कच्चे स्प्राउट्स, ज्यादा कैफीन, अल्कोहल, प्रोसेस्ड फूड्स, चाय, कॉफी, कच्चा पपीता और अनानास जैसे फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 18, 2026 19:47 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 18, 2026 19:47 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 18, 2026 19:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Gunjan Sarin