Can We Eat Kundru Daily: हर सब्जी के सेहत के लिए अपने अलग फायदे होते हैं। इसी तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है कुंदरू की सब्जी। इसका सेवन लगभग देश के हर भाग में किया जाता है। यह स्वाद में खीरे जैसा होता है और इसमें पानी अधिक पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे टिंडी और आइवी गोर्ड जैसे कई नामों से जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ विटामिन-सी भी मौजूद होता है। इतना ही नहीं, इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सब्जी का सेवन रोज करना सही है या नहीं? क्या इसका सेवन रोज करने से आपको समस्याएं हो सकती हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट चैताली राठौर (BAMS) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इसका उत्तर।
क्या रोज कुंदरू का सेवन करना फायदेमंद है? Is It Beneficial To Consume Kundru Daily
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से मुताबिक कुंदरू सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन इसका रोज सेवन करना आपके लिए सेफ नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें उल्टी-मलती, पाचन या दिमाग से जुड़ी कोई समस्या है। अगर आप रोज कुंदरू खाते हैं तो इससे आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। इसमें पाए जाने वाले गुण ज्यादा एक्टिव होते हैं। अगर आप इसका सेवन रोज करते हैं, तो इससे आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। इससे आपको उल्टी या चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा इसके रोज सेवन से शरीर में वात पित्त का संतुलन भी बिगड़ सकता है। इसलिए इसे रोज खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज रोगियों के लिए कुंदरू खाना फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय
डाइट में कुंदरू शामिल करने से क्या फायदे मिलते हैं- Health Benefits of Eating Kundru
- आप सप्ताह में एक या दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिलेगी।
- अगर आपको मुंह में छाले हो गए हैं, तो ऐसे में कुंदरू खाना आपके लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट साफ होता है और मुंह के छाले कम होते हैं।
- शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। इसके सेवन से ब्लड क्लीन होता है और शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। एनीमिया की समस्या में इसका सेवन जरूर करें।
- कुंदरू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में सूजन कम होने लगती है। यह शरीर में वात पित्त को संतुलित रखने में भी मददगार है।
- अगर शरीर में कहीं बर्निंग सेंसेशन है तो ऐसे में भी आपको कुंदरू का सेवन करना चाहिए।
- कुंदरू के एंटी-डायबिटीक इफेक्ट भी होते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- Fact Check: क्या कुंदरू खाने से दिमाग कम होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो इसका सेवन आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version