Thu Nov 26, 2026 | 01:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

क्या सर्दियों में ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी? डॉक्टर से समझें विंटर स्किन केयर का सही तरीका

जिन लोगों की स्किन ऑयली है, वे लोग सर्दियों में भी मॉइस्चराइजर लगाना बंद कर देते हैं। क्या सर्दियों में ऑयली स्किन वालों को मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं? जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।  
क्या सर्दियों में ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी? डॉक्टर से समझें विंटर स्किन केयर का सही तरीकाक्या सर्दियों में ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी? डॉक्टर से समझें विंटर स्किन केयर का सही तरीका

सर्दियों में ऑयली स्किन वाले मॉइस्चराइजर लगाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि स्किन पहले से ही ऑयली है, ऐसे में क्रीम लगाने से पोर्स बंद हो जाएंगे और मुंहासे बढ़ने लगेंगे, लेकिन क्या ऐसा सोचना सही है, क्या ऑयली स्किन होने का मतलब यह नहीं है कि त्वचा को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं है। इस बारे में जानने के लिए हमने Aster RV Hospital, Bangalore के Consultant Dermatologist Dr. Sunil Kumar Prabhu से बात की। उन्होंने बताया कि स्किन में बनने वाला प्राकृतिक तेल सीबम और त्वचा में मौजूद पानी दोनों अलग-अलग चीजें हैं। चेहरे पर ज्यादा तेल होने के बावजूद त्वचा में नमी की कमी हो सकती है। इसलिए स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर की जरूरत पड़ सकती है।

क्या ऑयली स्किन वालों को मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए?

Dr. Sunil Kumar Prabhu कहते हैं, “बिल्कुल, ऑयली स्किन वालों को भी मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत हो सकती है। जैसा कि मैंने बताया, स्किन में बनने वाला तेल और नमी, दोनों अलग-अलग प्रोसेस हैं। जब चेहरे पर सीबम ज्यादा बनने लगता है, तो स्किन चमकदार या चिपचिपी दिख सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि त्वचा में पर्याप्त पानी मौजूद है। जब स्किन में नमी कम होती है या उसकी प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर पड़ती है, तो चेहरे पर खिंचाव, जलन और असहजता महसूस हो सकती है। कई लोग इस समस्या से बचने के लिए बार-बार फेस वॉश करते हैं, जो स्किन के नेचुरल ऑयल को पूरी तरह से हटाने की कोशिश करते हैं। इससे त्वचा में जलन हो सकती है। इसलिए ऑयली स्किन के लिए भी स्किन केयर रूटीन में मॉइस्चराइजर शामिल करना जरूरी हो सकता है।”

क्या ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाने से मुंहासे बढ़ते हैं?

Dr. Sunil Kumar Prabhu का कहना है, “यह जरूरी नहीं है। मॉइस्चराइजर लगाने से हर व्यक्ति को मुंहासे नहीं होते। कई मामलों में देखा गया है कि गलत प्रोडक्ट या सीरम चुनने से पोर्स बंद हो सकते हैं और ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है। खासकर ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन वालों को मॉइस्चराइजर चुनते समय उसकी सामग्री और टेक्सचर पर ध्यान देना चाहिए।”

The American Academy of Dermatology Association के अनुसार, जिन लोगों के मुहांसे निकलते हैं, उन्हें भी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। मॉइस्चराइजर स्किन को ड्राईनेस और जलन से बचाता है। मॉइस्चराइजर लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह ऑयल-फ्री, नॉन-कॉमेडोजेनिक हो।

Does Oily Skin Need MoisturizerDoes Oily Skin Need Moisturizer

यह भी पढ़ें- सर्दियों में नारियल तेल या मॉइस्चराइजर, क्या स्किन के लिए दोनों एक जैसा काम करते हैं? डॉक्टर से समझें

ऑयली स्किन के लिए कौन सा मॉइस्चराइजर चुनें?

Dr. Sunil Kumar Prabhu के मुताबिक, ऑयली स्किन वालों को हल्का, ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए। नॉन-कॉमेडोजेनिक का मतलब है कि प्रोडक्ट के पोर्स बंद करने की संभावना कम होती है। जेल-बेस्ड या हल्के वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर ऑयली स्किन वालों के लिए बेहतर ऑप्शंस हो सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद त्वचा में जलन या ब्रेकआउट होने पर उसे बंद कर देना चाहिए। आमतौर पर मॉइस्चराइजर चुनते समय ये इंग्रीडिएंट्स देख सकते हैं।

  • हायलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) - ये स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
  • ग्लिसरीन (Glycerin) - त्वचा को हाइड्रेट रखने वाला एक प्रभावी इंग्रीडिएंट है।
  • सेरामाइड्स (Ceramides) - त्वचा की सुरक्षा परत को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • नियासिनामाइड (Niacinamide) - त्वचा की देखभाल में मदद कर सकता है और कुछ लोगों में तेल की ज्यादा मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ऑयली स्किन और मुंहासों से बचने के लिए विंटर स्किन केयर रूटीन

Dr. Sunil Kumar Prabhu ने बताया कि सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाने से ऑयली स्किन या मुंहासों की समस्या खत्म नहीं होती। इसके लिए नियमित और सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है।

1. दिन में दो बार चेहरे को साफ करना

सुबह और रात को हल्के क्लींजर से चेहरा धोएं। बहुत ज्यादा बार फेस वॉश करने या त्वचा को रगड़ने से जलन हो सकती है। पसीना आने के बाद भी चेहरा साफ करना फायदेमंद हो सकता है।

2. सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल करना

सैलिसिलिक एसिड पोर्स में जमा तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसका ज्यादा इस्तेमाल त्वचा में रूखापन और जलन पैदा कर सकता है। इसलिए अगर इसे लगाने पर जलन हो, तो तुरंत बंद कर देना चाहिए।

3. मॉइस्चराइजर लगाना

चेहरा साफ करने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। अगर कोई एक्ने के लिए सैलिसिलिक एसिड, बेंजोयल पेरॉक्साइड या रेटिनॉइड जैसे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मॉइस्चराइजर त्वचा में होने वाले रूखेपन और जलन को कम करने में मदद कर सकता है।

4. सनस्क्रीन लगाना

सर्दियों में लोग सनस्क्रीन नहीं लगाते, जिससे स्किन पर टैनिंग हो सकती है। ऑयली स्किन वालों को SPF 30 या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन लगानी चाहिए। सनस्क्रीन लेते समय ऑयल-फ्री या नॉन-कॉमेडोजेनिक लिखा हुआ जरूर देखें। ऐसी क्रीम लगाने से चेहरे पर चिपचिपाहट महसूस नहीं होती।

5. बार-बार चेहरे को न छुएं

कई लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार चेहरे को छूने, पिंपल्स को दबाने या फोड़ने लगते हैं। इससे त्वचा में सूजन बढ़ सकती है। इससे दाग-धब्बे और स्कार्स बनने का रिस्क बढ़ सकता है। जो महिलाएं मेकअप लगाती है, वे सोने से पहले मेकअप हटाकर सोएं और मेकअप ब्रश भी रेगुलर साफ करें।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखापन क्यों नहीं जाता? कहीं ये 5 गलतियां तो नहीं कर रहे आप

निष्कर्ष

ऑयली स्किन होने पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए, ताकि स्किन में नमी बनी रहे। मॉइस्चराइजर खरीदते समय अपनी स्किन की जरूरत के अनुसार खरीदना चाहिए। इसके अलावा, हल्का क्लींजर, सनस्क्रीन और रेगुलर स्किन केयर रूटीन के जरिए ऑयली स्किन को सेहतमंद रखा जा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सर्दियों में ऑयली स्किन से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए कितनी बार एक्सफोलिएट करना चाहिए?

    सर्दियों में हफ्ते में सिर्फ एक बार ही एक्सफोलिएट करें। खुरदुरे अखरोट या दरदरे फेस स्क्रब के बजाय हल्के केमिकल एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें।
  • अगर ऑयली स्किन पर मुंहासों की दवा चल रही हो, तो सर्दियों में क्या बदलाव करें?

    सर्दियों में ये दवाएं स्किन को ज्यादा रूखा और सेंसिटिव बना सकती हैं। इसलिए इन्हें रोज लगाने के बजाय एक दिन छोड़कर लगाएं। 

Read Next

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं? जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 12:53 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu