आज के समय में वजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई लोग अलग-अलग तरह की डाइट फॉलो करते हैं। लिक्विड डाइट भी उन्हीं में से एक है, जो एक बहुत ही फेमस विकल्प बनकर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अक्सर इसे तेजी से फैट बर्न करने और शरीर की गंदगी साफ करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। कई लोग वजन कम करने के लिए सॉलिड फूड को पूरी तरह छोड़ देते हैं और सिर्फ जूस, पानी, नारियल पानी, सूप और स्मूदी जैसी लिक्विड पर निर्भर रहते हैं। हालांकि, किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले व्यक्ति को यह समझना जरूरी है कि हमारे शरीर की बनावट और उसकी पोषक तत्वों की जरूरतें बहुत जरूरी होती हैं। ऐसे में सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कितना सही है और लिक्विड डाइट लेने के क्या नुकसान हैं? आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानते हैं।
क्या लिक्विड डाइट पर रहना सही है?
न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, सिर्फ लिक्विड डाइट यानी पीने वाली चीजों पर लंबे समय तक निर्भर रहना सुरक्षित नहीं होता है, खासकर जब तक डॉक्टर की देखरेख में न की जा रही हो। लिक्विड डाइट में सूप, जूस, स्मूदी, प्रोटीन शेक या मील रिप्लेसमेंट ड्रिंक शामिल हो सकते हैं। डॉक्टर कभी-कभी सर्जरी से पहले या कुछ खास मेडिकल कंडीशन के लिए थोड़े समय के लिए लिक्विड डाइट लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, ज्यादातर रेगुलर लिक्विड डाइट शरीर को रोजाना की जरूरत वाले सभी न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइबर और कैलोरी नहीं मिल पाता है। समय के साथ, इससे आपके शरीर में कमजोरी, एनर्जी की कमी, चक्कर आना और न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए कई कारणों से फायदेमंद है क्लियर लिक्विड डाइट, जानें इसमें क्या खाएं और क्या नहीं?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार, लिक्विड कैलोरी सॉलिड फूड की तुलना में पेट भरने का अहसास कम कराती हैं। तरल पदार्थों को चबाने की जरूरत नहीं होती है, जिससे दिमाग को पेट भरने का संकेत देरी से मिलता है, जिसके कारण लिक्विड डाइट लेने वाले लोग अनजाने में ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाली समस्याएं
न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज का कहना है कि, अगर डाइट को सही तरीके से प्लान न किया जाए तो ये शरीर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12 और हेल्दी फैट्स की कमी का बड़ा कारण बन सकता है। इससे आपके मसल्स में कमी, बालों का झड़ना, इम्यूनिटी कमजोर होना और एनीमिया की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, फाइबर की कमी के कारण कब्ज और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है। लिक्विड डाइट लेना शुरू करने से वजन तेजी से कम हो सकता है, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा पानी का होता है, जो वजन या मसल्स की कमी का बड़ा कारण हो सकता है, फैट लॉस का नहीं। एक बार जब आप नॉर्मल खाना लेना शुरू कर देते हैं तो वजन जल्दी वापस सही होने लगता है। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कमजोरी के कारण कुछ लोगों में चिड़चिड़ापन, थके हुए या ध्यान लगाने में समस्या महसूस हो सकती है, क्योंकि शरीर को सही मात्रा में बैलेंस्ड न्यूट्रिशन नहीं मिल पा रहा होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ये 6 लिक्विड डाइट लेने से मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ, जानें अन्य फायदे
एक्सपर्ट की सलाह
न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज बताती हैं कि सॉलिड फूड चबाने के बाद पाचन और पेट भरा हुआ महसूस करने में अहम भूमिका निभाता है। सॉलिड फूड न खाने पर बाद में भूख की समस्या बढ़ सकती है, जिससे ज्यादा भोजन करना पड़ सकता है। लंबे समय तक लिक्विड डाइट लेने से मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो सकता है। अगर कई वजन कम करने या स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या के कारण लिक्विड डाइट लेने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से कंसल्ट करें।
निष्कर्ष
लिक्विड डाइट लेना सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक हो सकता है, जो न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है, बल्कि कमजोरी, थकान और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए साबुत अनाज, सही मात्रा में भोजन करना और नियमित रूप से एक्सरसाइज वाली बैलेंस्ड डाइट फॉलो करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और सुरक्षित माना जाता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
लिक्विड डाइट में क्या-क्या आता है?
लिक्विड डाइट में आमतौर पर पानी, जूस, सूप, दूध और छाछ जैसे तरल पदार्थ वाली चीजें शामिल होती हैं। यह दो तरह की होती है, एक पानी, पतला सूप और जूस जो क्लियर लिक्विड और फूल लिक्विड जैसे दूध, स्मूदी और दही।क्या दही को लिक्विड डाइट माना जाता है?
हां, दही को आमतौर पर फूल लिक्विड डाइट का हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह कमरे के तापमान पर आसानी से पच जाता है और इसमें चबाने की जरूरत नहीं होती है।क्या लिक्विड डाइट पर नारियल पानी पी सकते हैं?
हां, लिक्विड डाइट के दौरान नारियल पानी पीना एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प हो सकता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी को पूरा करने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 27, 2026 20:10 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 27, 2026 20:10 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 27, 2026 20:10 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Edwina Raj