Thu Nov 26, 2026 | 05:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

डायबिटीज में रोटी पर घी लगाकर खाना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय

भारतीय घरों में रोटी पर घी लगाकर खाना काफी आम है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि क्या ऐसा करना सेहत के लिए सही है? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब।
डायबिटीज में रोटी पर घी लगाकर खाना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की रायडायबिटीज में रोटी पर घी लगाकर खाना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय

कई लोगों को गर्मागर्म रोटी पर थोड़ा सा देसी घी लगाकर खाना पसंद होता है। रोटी पर घी लगाना, स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए किया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि डायबिटीज में रोटी पर घी लगाकर खाने से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। घी में विटामिन A जैसे फैट में घुलने वाले विटामिन और फैट मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में भी सीमित मात्रा में घी खाने को पाचन, आंतों की सेहत और शरीर के सामान्य स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है, लेकिन क्या वाकई डायबिटीज के मरीजों के लिए रोटी पर घी लगाकर खाना फायदेमंद है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

डायबिटीज में रोटी पर घी लगाकर खाना सही है या गलत?

is-it-okay-to-eat-ghee-with-roti-in-diabetesis-it-okay-to-eat-ghee-with-roti-in-diabetes

डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में रोटी पर घी लगाकर खा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पूरी तरह से घी छोड़ने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, रोटी में मुख्य रूप से कार्ब्स होता है। शरीर में पहुंचने के बाद कार्ब्स टूटकर ग्लूकोज में बदलता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। वहीं, घी में मुख्य रूप से फैट होता है। डायबिटीज के मरीजों को देसी घी पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है। गेहूं की रोटी पर थोड़ा घी लगाकर खाना फायदेमंद हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की साल 2023 की गाइडलाइन के अनुसार, वयस्कों को अपनी कुल दैनिक कैलोरी का 10 प्रतिशत से कम हिस्सा सैचुरेटेड फैट से लेना चाहिए। इसके अलावा, सैचुरेटेड फैट की जगह पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और प्लांट-बेस्ड मोनोअनसैचुरेटेड फैट को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। गाइडलाइन में घी को सैचुरेटेड फैट के स्रोतों में शामिल किया गया है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) ने भारतीयों के लिए जारी आहार संबंधी गाइडलाइंस में घी और मक्खन जैसे ज्‍यादा सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखने की सलाह दी है। गाइडलाइंस के अनुसार, डाइट में अलग-अलग प्रकार के नट्स, बीज और साबुत अनाज शामिल करने चाहिए। साथ ही, खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले फैट की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के ल‍िए दिन में कितनी रोटियां खाना सही है, एक्‍सपर्ट से जानें एक रोटी में कितनी कैलोरी होती है?

क्या रोज देसी घी खाना सेहतमंद है?

हां, संतुलित मात्रा में देसी घी को रोज के खान-पान में शामिल किया जा सकता है। घी में मौजूद फैट शरीर को कुछ विटामिन एब्‍जॉर्ब करने में मदद करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। यह खाने का स्वाद भी बढ़ाता है। घी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाना हर किसी के लिए ठीक नहीं है। खासकर जिन लोगों को हार्ट से संबंध‍ित समस्‍या है, उन्हें इसका सेवन सीमित रखना चाहिए। घी को संतुलित डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

डायबिटीज में कितना घी खा सकते हैं?

  • रोजाना 1 से 2 छोटी चम्मच घी का सेवन कर सकते हैं।
  • एक छोटी चम्मच में लगभग 5 ग्राम घी होता है।
  • द‍िनभर की घी की मात्रा में रोटी पर लगाया गया घी और दाल-सब्जी में इस्तेमाल किया गया घी भी शामिल करें।
  • अगर खाना बनाने में पहले से तेल और घी का इस्तेमाल हो रहा है, तो अतिरिक्त घी लगाने से बचें।

डायबिटीज में क‍ितनी रोटी खा सकते हैं?

  • भोजन में 1 से 2 मध्यम आकार की रोटियों को शाम‍िल कर सकते हैं।
  • गेहूं की रोटी खाने के बजाय साबुत गेहूं के आटे की रोटी खाएं।
  • रोटी के साथ हरी सब्जियां, दाल और सलाद खाएं।
  • एक ही भोजन में रोटी, चावल और अन्य कार्ब्स र‍िच फूड्स ज्‍यादा मात्रा में न लें।

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए गेहूं की रोटी से ज्यादा फायदेमंद हैं ये 7 रोटियां

डायबिटीज में ज्यादा घी खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

  • डायब‍िटीज में सीम‍ित मात्रा में घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के मरीजों को घी की मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि उन्हें हार्ट हेल्‍थ और वजन को भी कंट्रोल करने की जरूरत होती है।
  • घी में सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। इसका अधिक सेवन LDL यानी बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ा सकता है। LDL बढ़ने से धमनियों में फैट जमा होने और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
  • डायबिटीज के मरीजों में पहले से ही हार्ट ड‍िजीज का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे में उन्हें सैचुरेटेड फैट का सेवन सीमित रखने की सलाह दी जाती है।
  • घी में कैलोरी की मात्रा ज्‍यादा होती है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना कई रोटियों पर ज्यादा घी लगाकर खाता है, तो उसकी टोटल कैलोरी बढ़ सकती है।
  • लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। खासकर जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज है और वजन पहले से ज्‍यादा है, उनके लिए वजन को कंट्रोल करना जरूरी होता है।

न‍िष्‍कर्ष:

घी में विटामिन A जैसे फैट में घुलने वाले विटामिन और फैट मौजूद होते हैं। डायब‍िट‍िक मरीज सीम‍ित मात्रा में घी का सेवन कर सकते हैं। घी लगी रोटी भी खा सकते हैं, घी को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। केवल मात्रा का ध्‍यान रखें। डायब‍िट‍िक मरीज रोजाना 1 से 2 छोटी चम्‍मच घी का सेवन कर सकते हैं। एक छोटी चम्‍मच घी में लगभग 5 ग्राम घी होता है। भोजन में 1 से 2 मध्यम आकार की रोटियों को शाम‍िल कर सकते हैं। गेहूं की रोटी खाने के बजाय साबुत गेहूं के आटे की रोटी खा सकते हैं। घी में सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है। इसका अधिक सेवन LDL यानी बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ा सकता है। डायब‍िटीज में ज्‍यादा घी खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। घी में कैलोरी ज्‍यादा होती है, अगर ज्‍यादा रोट‍ियों पर अध‍िक मात्रा में घी लगाकर खाएंगे, तो टोटल कैलोरी बढ़ सकती है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या बच्चों को घी लगी रोटी खिलानी चाहिए?

    बच्चों को उनकी उम्र और पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार सीमित मात्रा में घी दिया जा सकता है। हालांकि, संतुलित डाइट में घी के अलावा दूसरे हेल्‍दी फैट्स को भी डाइट में शाम‍िल करें। 
  • डायब‍िटीज में कौन सी रोटी खाना चाह‍िए?

    डायब‍िटीज में जौ, बाजरा, रागी, चने की आटे की रोटी वगैरह का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

क्या केले के पत्ते पर खाना वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए वैज्ञानिक सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 16:28 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh