Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या 40 दिन का पीरियड साइकिल नॉर्मल है? जानें डॉक्टर के पास जाने का सही समय

40 दिनों के पीरियड साइकिल को नाॅर्मल नहीं माना जाता है, इसलिए अगर किसी महिला के साथ नियमित रूप से ऐसा होता है, तो उन्हें डाॅक्टर के पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए।

पीरियड साइकिल सबके अलग-अलग होते हैं। कुछ महिलाओं के 28 दिन के भी होते हैं, तो कुछ महिलाओं में यह 30-35 दिन से अधिक का भी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 से 35 दिनों का होता है। इसे पूरी तरह नाॅर्मल माना जाता है लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ महिलाओं का पीरियड साइकिल 40 दिनों का है। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या इसे नाॅर्मल माना जा सकता है या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता क्या बताती हैं?

क्या 40 दिनों का पीरियड साइकिल नॉर्मल है?

is 40 days period cycle normal 01 (15)

डाॅ. शोभा गुप्ता की मानें, तो 40 दिनों का पीरियड साइकिल आमतौर पर लंबा माना जाता है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए यह सामान्य भी हो सकता है। खासकर, उस स्थिति में जब महिला को नियमित रूप से 40 दिनों में ही पीरियड आते हैं।’ डाॅ. शोभा गुप्ता आगे समझाती हैं, "नियमित रूप से 40 दिनों बाद पीरियड आ रहे हैं, तब भी बेहतर होगा कि आप एक बार डाॅक्टर से संपर्क करें और जरूरी जांच करवाएं। कई बार यह स्थिति हार्मोनल असंतुलन या पीसीओएस जैसी समस्या का संकेत हो सकता है।" 2018 में NIH में प्रकाशित लेख के अनुसार अगर किसी महिला का पीरियड साइकिल 30-35 दिन से अधिक का है, तो यह ओलिगोमेनोरिया (Oligomenorrhea) हो सकता है। यह एक मेडिकल स्थिति है, जिसमे मासिक धर्म अनियमित या बहुत कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें: कैसे जानें आपका पीरियड साइकिल नॉर्मल है या नहीं? बता रही हैं डॉक्टर

40 दिनों का पीरियड साइकिल होने पर कब जाएं डाॅक्टर के पास?

does green tea reduce period pain 1 (1)

अगर 40 दिनों का पीरियड साइकिल अनियमित है, तो इस स्थिति में बेहतर है कि महिला बिना देरी किए डाॅक्टर के पास जाना चाहिए। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि 40 दिनों का पीरियड साइकिल को नाॅर्मल नहीं माना जा सकता है। इसलिए इन संकेतों पर गौर करें, जैसे-

  • पीरियड में ब्लीडिंग हैवी होना
  • अचानक पीरियड साइकिल में बदलाव होना।
  • पीरियड साइकिल अक्सर बदलना।
  • ब्लीडिंग के दौरान तीव्र दर्द होना।
  • दो पीरियड्स के बीच स्पाॅटिंग या ब्लीडिंग होना।
  • अगर आप 40 पार महिला हैं, हाॅट फ्लैशेज या मूड स्विंग्स पर भी गौर करें।
  • अगर लगातार 3 महीने तक पीरियड्स मिस हो रहे हैं

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन ब्लीडिंग होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

पीरियड साइकिल को रेगुलर करने के लिए क्या करें?

कई बार पीरियड तनाव, मूड स्विंग, अतिरिक्त वर्कलोड आदि के कारण अनियमित हो जाते हैं। इन्हें रेगुलर करने के लिए आप यहां बताए गए टिप्स अपना सकते हैं-

  • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और वजन बढ़ने न दें।
  • तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से योग आदि करें।
  • हेल्दी डाइट की मदद से भी पीरियड को रेगुलर किया जा सकता है।
  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे हार्मोन प्रोडक्शन में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड ब्लड कैसे बता सकता है आपके हार्मोन्स के बारे में, जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

अगर किसी महिला को नियमित रूप से 40 दिनों के अंतराल में पीरियड होते हैं, तो यह चिंता का विषय नहीं होता है। हालांकि, इस स्थिति को हल्के में लिया जाना सही नहीं है। इसलिए, बेहतर होगा कि एक बार डाॅक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवा लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या तनाव के कारण पीरियड साइकिल 40 दिन की हो सकती है?

    हां, बहुत ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे ओव्यूलेशन में देरी होती है और पीरियड साइकिल लंबा खिंच सकता है।
  • पीसीओएस (PCOS) का पीरियड साइकिल पर क्या असर पड़ता है?

    पीसीओएस हार्मोनल असंतुलन से संबंधित समस्या है। इसमें अंडे समय पर रिलीज नहीं होते, जिससे पीरियड्स अक्सर 40 दिन से भी ज्यादा की देरी में आते हैं।
  • क्या उम्र बढ़ने के साथ पीरियड साइकिल बदल सकती है?

    हां, मेनोपॉज के नजदीक पहुंचने पर हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिससे पीरियड साइकिल पर असर पड़ता है।

Read Next

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS): लक्षण, कारण, जांच, इलाज - संपूर्ण जानकारी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 29, 2026 14:09 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 29, 2026 14:09 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content