Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

200 साल पहले डॉक्टर कान लगाकर सुनते थे दिल की धड़कन, फिर स्टेथोस्कोप कैसे बना? इसके पीछे है रोचक कहानी

200 साल पहले मरीज के दिल की धड़कन सुनने के लिए सीने से कान लगाने पड़ते थे। फिर हुआ स्टेथोस्कोप का आविष्कार, जो कब धीरे-धीरे डॉक्टर्स की पहचान बन गया, पढ़ें ये रोचक कहानी।

क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर के गले में हमेशा दिखाई देने वाला स्टेथोस्कोप आखिर कैसे बना? आज यह छोटा-सा उपकरण हर अस्पताल और क्लीनिक का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसकी शुरुआत साइंस के एक्सपेरिमेंट से नहीं हुई थी। स्टेथोस्कोप की प्रेरणा एक साधारण से सीन से मिली थी। साल 1816 की एक ठंडी सुबह फ्रांस की राजधानी पेरिस में डॉक्टर रेने थियोफाइल हयासिंथे लैनेक टहल रहे थे।

डॉक्टर रेने की नजर दो बच्चों पर पड़ी, जो लकड़ी के लंबे टुकड़े और एक पिन की मदद से एक-दूसरे तक आवाज पहुंचाने का खेल खेल रहे थे। बच्चों का यह प्रयोग फ्रांसीसी डॉक्टर रेने के मन में ऐसा विचार लेकर आया, जिसने मेडिकल साइंस की दिशा ही बदल दी। आज, 200 साल से भी ज्यादा समय बाद, स्टेथोस्कोप सिर्फ डॉक्टरों की पहचान नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की जान बचाने वाला एक उपकरण बन चुका है।

स्टेथोस्कोप का आविष्कार कैसे हुआ?

साल 2006 में Clinical Medicine & Research में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, 1816 में फ्रांस के फेमस डॉ. रेने रेने थियोफाइल हयासिंथे लैनेक (René Théophile Hyacinthe Laënnec) ने देखा कि एक बच्चा लकड़ी के एक सिरे पर पिन से खरोंच करता था और दूसरा बच्चा दूसरे सिरे पर कान लगाकर उस आवाज को साफ-साफ सुन लेता था। इस साधारण सीन ने डॉक्टर रेने के मन में एक आइडिया दिया।

उसी साल डॉ. लैनेक के पास एक महिला आई, जिसे हार्ड डिजीज के लक्षण थे। उस समय डॉक्टर मरीज की छाती पर सीधे कान रखकर दिल की धड़कन सुनते थे, जिसे "इमीडिएट ऑस्कल्टेशन" कहा जाता था लेकिन महिला की उम्र, लिंग और शारीरिक बनावट के कारण डॉ. लैनेक इस तरीके को अपनाने में असहज महसूस कर रहे थे। तभी उन्हें बच्चों वाला लकड़ी का प्रयोग याद आया।

डॉक्टर रेने थियोफाइल हयासिंथे लैनेक ने तुरंत एक कागज को कसकर रोल किया और उसका एक सिरा मरीज की छाती पर तथा दूसरा अपने कान पर लगाया। इस तरह से उन्हें दिल की धड़कन पहले से कहीं ज्यादा साफ और तेज सुनाई दी। उसी क्षण उन्हें समझ आ गया कि यह तरीका मेडिकल में एक खोज साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आज ब्यूटी के लिए होती है प्लास्टिक सर्जरी, लेकिन इसकी शुरुआत युद्ध में घायल चेहरों को बचाने के लिए हुई थी

invention of stethoscope story

तीन साल की रिसर्च के बाद तैयार हुआ पहला स्टेथोस्कोप

इस सफलता के बाद डॉ. लैनेक ने अगले तीन सालों तक लगातार प्रयोग किए। उन्होंने लकड़ी सहित कई प्रकार की सामग्रियों से अलग-अलग नलियां बनाईं और निमोनिया सहित अलग-अलग रोगों से पीड़ित मरीजों के हार्ट और फेफड़ों की आवाजों की स्टडी की।

  • अंत में उन्होंने लगभग 25 सेंटीमीटर लंबी और 3.5 सेंटीमीटर व्यास वाली खोखली लकड़ी की नली तैयार की।
  • इसमें एक विशेष प्लग भी लगाया गया था, जिससे हार्ट की आवाज ज्यादा स्पष्ट सुनी जा सकती थीं।
  • इसे अलग-अलग हिस्सों में खोलकर आसानी से ले जाया जा सकता था।
  • यही दुनिया का पहला वास्तविक स्टेथोस्कोप बना, जिसने डॉक्टरों के लिए रोगों की पहचान करना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान बना दिया।

डॉ. लैनेक ने अपने स्टेथोस्कोप की सहायता से मरीजों के हार्ट और फेफड़ों की आवाजों का अध्ययन किया और उन्होंने पाया कि उनके द्वारा सुनी गई आवाजें रोगों की सही पहचान करने में ज्यादा प्रभावी थीं। साल 1819 में उन्होंने अपनी फेमस किताब "De l’auscultation médiate" प्रकाशित की, जिसमें स्टेथोस्कोप के उपयोग और विभिन्न रोगों की पहचान की पूरी जानकारी दी गई। यह पुस्तक आधुनिक क्लिनिकल डायग्नोसिस की आधारशिला मानी जाती है और इसके बाद पूरी दुनिया में स्टेथोस्कोप का उपयोग तेजी से बढ़ने लगा।

समय के साथ बदलती गई स्टेथोस्कोप की डिजाइन

साल 2022 में American Lung Association में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, शुरुआत में स्टेथोस्कोप पूरी तरह लकड़ी का बनाया जाता था, लेकिन उन्नीसवीं सदी में रबर ट्यूब का उपयोग शुरू हुआ।

  • इसके बाद स्कॉटलैंड के डॉक्टर सोमरविल स्कॉट एलिसन (Dr.Somerville Scott Allison) ने "स्टेथोफोन" विकसित किया, जिससे शरीर के दो हिस्सों की आवाज एक साथ सुनी जा सकती थी।
  • 1940 के दशक में दो ईयरपीस और रबर ट्यूब वाले स्टेथोस्कोप फेमस हुए, हालांकि वे काफी भारी थे।
  • साल 1961 में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डेविड लिटमैन ने हल्का, सुविधाजनक और ज्यादा सेंसिटिव स्टेथोस्कोप विकसित किया। उनका डिजाइन आज भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले मॉडर्न स्टेथोस्कोप की आधारशिला है।

invention of stethoscope story

डॉक्टर स्टेथोस्कोप से क्या चेक करते हैं?

भले ही आज मेडिकल साइंस में एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जैसी टेक्नोलॉजी हैं, लेकिन स्टेथोस्कोप का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है। डॉक्टर इससे दिल की धड़कन, फेफड़ों की आवाज, निमोनिया, अस्थमा, पल्मोनरी फाइब्रोसिस और कई अन्य बीमारियों के शुरुआती पहचान करते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों में, जहां बिना वजह रेडिएशन से बचना जरूरी होता है, वहां स्टेथोस्कोप एक सुरक्षित और प्रभावी जांच उपकरण साबित होता है।

निष्कर्ष

स्टेथोस्कोप का आविष्कार इस बात का उदाहरण है कि महान खोजें कभी-कभी साधारण जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं से प्रेरित होती हैं। डॉ. रेने लैनेक ने बच्चों के एक खेल से प्रेरणा लेकर ऐसा उपकरण बनाया जिसने मेडिकल साइंस को नई दिशा दी। 200 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद स्टेथोस्कोप आज भी डॉक्टरों का सबसे पसंदीदा साथी बना हुआ है जो उनके गले में हमेशा लटका दिखाई देता है।

Photo courtesy: US National Library of Medicine
Photo courtesy: Laënnec and the Stethoscope. Painting by Robert A. Thom

FAQ

  • स्टेथोस्कोप शब्द का मतलब क्या होता है?

    स्टेथोस्कोप शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों से बना है, जिनका अर्थ है छाती और सुनना। इसका इस्तेमाल शरीर के अंदर की आवाजों को सुनने वाले उपकरण के लिए किया जाता है।
  • क्या स्टेथोस्कोप से ब्लड प्रेशर भी मापा जा सकता है?

    पुराने समय में ब्लड प्रेशर जांच में स्टेथोस्कोप का इस्तेमाल ब्लड फ्लो की आवाज सुनने के लिए किया जाता है।

Read Next

क्या खाना खाते ही टॉयलेट जाना पड़ता है? डॉक्टर से जानें 7 कारण, जो हो सकते हैं जिम्मेदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 06, 2026 14:50 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Aug 06, 2026 14:50 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content