Wed Nov 25, 2026 | 03:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए क्या करें? जानें डॉक्टर से

लड़कियों के लिए हेल्दी तरीके से बजन बढ़ाने के लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जिनमें संतुलित कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल हैं। कम वजन के कारणों जैसे थायराइड, एनीमिया और पाचन समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। 
लड़कियां वजन बढ़ाने के लिए क्या करें? जानें डॉक्टर सेलड़कियां वजन बढ़ाने के लिए क्या करें? जानें डॉक्टर से

फिट और स्लिम दिखने के लिए लड़कियां अक्सर डाइटिंग करती हैं और अपने वजन को बढ़ने से रोकती हैं। वहीं, कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है, जिनका वजन खुद इतना कम होता है, कि लोग उन्हें ज्यादा खाने की सलाह देने लगते हैं। लड़कियों का वजन कम होने के कारण एनर्जी में कमी, इम्यूनिटी कमजोर होना, हार्मोनल असंतुलन, थकान या शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में कई लड़कियां हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के टिप्स जानने के लिए उत्सुक होती हैं। आइए इस लेख में Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए लड़कियों को क्या करना चाहिए?

लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के टिप्स

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि कई लड़कियां या महिलाएं हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन जंक फूड या ज्यादा मीठा खाने के बजाय हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. संतुलित कैलोरी सरप्लस अपनाएं

वजन बढ़ाने के लिए शरीर को खर्च होने वाली कैलोरी से थोड़ी ज्यादा कैलोरी मिलना जरूरी है, लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए। एक ही बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय दिन में 5 से 6 छोटे और पौष्टिक मील्स ले सकते हैं। इसके अलावा, खाने में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फूड्स जैसे साबुत अनाज, ओट्स, ब्राउन राइस, शकरकंद और आलू के साथ हेल्दी फैट्स शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा Almond Milk पीने से वजन बढ़ सकता है? डाइटिशियन से जानें

2. हर मील में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें

प्रोटीन सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों के बनने, स्किन, बालों और हार्मोनल स्वास्थ्य. के लिए भी जरूरी है। आप अपनी डाइट में दालें, छोले, राजमा, सोया, टोफू, पनीर, दही, नट्स और सीड्स शामिल कर सकते हैं। अगर आप नॉन-वेज फूड्स खाते हैं तो अंडे, चिकन या मछली को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

साल 2022 में The Journal of Obstetrics and Gynecology of India में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार किशोरी लड़कियों के सही शारीरिक विकास और मांसपेशियों के निर्माण के लिए डाइट में अनाज, प्रोटीन, सब्जियां फल और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करना जरूरी है।

3. हेल्दी फैट्स को स्मार्ट तरीके से शामिल करें

कम वजन वाली लड़कियों के लिए हेल्दी फैट लेने से शरीर में कैलोरी बढ़ाने का एक बेहतर तरीका है। इसके लिए आप भीगे हुए बादाम, अखरोट, मूंगफली, पीनट बटर, अलसी के बीज, देसी घी या ऑलिव ऑयल को सीमित व संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही, स्मूदी, दलिया या सूप में नट्स या सीड्स मिलाकर कैलोरी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

4. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हल्की एक्सरसाइज करें

अक्सर लोग सोचते हैं कि वजन बढा़ने के लिए एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन रेजिस्टेंस या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे हल्के डंबल्स, बॉडीवेट एक्सरसाइज और योग करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे वजन हेल्दी तरीके से बढ़ता है। ध्यान रहे, बहुत ज्यादा कार्डियो करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ज्यादा कैलोरी तेजी से बर्न हो सकती है, जो वजन बढ़ने से रोक सकता है।

weight-gain-tips-for-girlsweight-gain-tips-for-girls

5. नींद, तनाव मैनेज और हाइड्रेशन का ध्यान रखें

रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने से शरीर को रिकवर करने और हार्मोन संतुलित करने में मदद मिल सकती है। तनाव और एंग्जाइटी से भूख कम हो सकती है या पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए तनाव को मैनेज करना बहुत जरूरी है। खाना खाने के तुरंत पहले या साथ में बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें, ताकि भोजन की मात्रा कम हो सके, पानी को भोजन के बीच या अलग समय पर संतुलित मात्रा में पीना चाहिए।

लड़कियों का वजन न बढ़ने के कारण

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, अगर आप पोषक तत्वों से भरपूर भोजन कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और उन कारणों का समय पर पता लगाना बहुत जरूरी है।

  1. हाइपरथायरॉयडिज्म- इस समस्या में थायराइड हार्मोन ज्यादा बनने लगता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है और वजन कम रह सकता है।
  2. एनीमिया या पोषक तत्वों की कमी- शरीर में आयरन, विटामिन बी12 या विटामिन डी की कमी से भूख कम लगने और थकान बढ़ने की समस्या हो सकती है।
  3. पाचन से जुड़ी समस्याएं- एसिडिटी, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, सीलिएक डिजीज या पोषक तत्वों का सही अवशोषण न होना भी लड़कियों में कम वजन का कारण बन सकता है।
  4. मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं- लंबे समय तक रहने वाला तनाव, एंग्जाइटी या ईटिंग से जुड़ी समस्याएं भी वजन कम होने का कारण बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: केला या अंडा, वजन बढ़ाने के लिए दूध में किसे मिलाकर पिएं? एक्सपर्ट से जानें

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर वजन लगातार कम हो रहा है या लंबे समय से नहीं बढ़ रहा है। इसके साथ ही लगातार थकान, चक्कर आना, पीरियड्स का अनियमित होना, बालों का ज्यादा झड़ना, दस्त या पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं तो खुद से किसी तरह की दवाइयां लेना शुरू करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष
लड़कियों को वजन बढ़ाने के लिए संतुलित मात्रा में कैलोरी लेना, हर खाने में प्रोटीन शामिल करना, हेल्दी फैट्स का सेवन और हाइड्रेशन का खास ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा, वजन कम होने और न बढ़ने के पीछे के कारणों का पता लगाना जरूरी है, ताकि वजन बढ़ाने में मदद मिल सके।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • जल्दी वजन बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं?

    आम, केला, चीकू और एवोकाडो जैसे कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फल वजन बढ़ाने का सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। इन्हें दूध या दही के साथ शेक बनाकर पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • रात में क्या खाने से वजन बढ़ता है?

    रात को सोने से पहले गर्म दूध में शहद, खजूर या भीगे हुए बादाम-किशमिश मिलाकर पीने से हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है। इसके अलावा डिनर में घी लगाकर रोटी, पनीर, चावल या आलू शामिल करने से कैलोरी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Read Next

सुबह उठते ही वजन चेक करना सही है? एक्‍सपर्ट से जानें वजन मापने का सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 14:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh