Best Time To Check Your Body Weight: अगर आप नियमित रूप से अपना वजन चेक करते हैं, तो सुबह उठने के तुरंत बाद वजन मापना सबसे अच्छा रहता है। वजन चेक करने का सही तरीका है कि सुबह सबसे पहले टॉयलेट जाने के बाद और कुछ भी खाने-पीने से पहले अपना वजन मापें। इस समय वजन पर खाने, पानी पीने, एक्सरसाइज और मल त्याग का असर कम होता है, क्योंकि रातभर में शरीर को भोजन पचाने और शरीर में मौजूद तरल पदार्थों को प्रोसेस करने का समय मिल जाता है। आइए जानते हैं वजन मापने का सही तरीका। बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Vighnesh Y, Sr. Consultant General Physician At Yashoda Hospitals, Secunderabad से बात की।
National Health Service के मुताबिक, हर बार एक ही मशीन और एक ही जगह पर वजन मापें। मशीन की सटीकता जांचें और उसे समतल जगह पर रखें। मशीन पर स्थिर खड़े रहें। जब तक वजन की संख्या स्थिर न हो जाए, तब तक हिलें नहीं। इसके बाद वजन रिकॉर्ड करें।
कितनी बार वजन चेक करें?
best-time-to-check-weight
हफ्ते में एक बार वजन चेक करें। आपको कितनी बार वजन चेक करना चाहिए, यह आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो रोज सुबह वजन मापने से आपको अपने वजन में होने वाले बदलावों का पता चल सकता है। हालांकि, रोज के वजन में होने वाले उतार-चढ़ाव के बजाय पूरे हफ्ते के औसत वजन पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर है। अगर बार-बार वजन चेक करने से आपको तनाव होता है या आप वजन के आंकड़े को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंतित रहते हैं, तो हफ्ते में एक बार वजन मापना बेहतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से
सटीक परिणाम पाने के लिए वजन कैसे मापें?
- सुबह उठने के बाद टॉयलेट जाने के बाद और खाली पेट वजन मापें।
- मशीन पर सीधे खड़े रहें और दोनों पैरों पर शरीर का वजन बराबर रखें।
- वजन मापते समय हिलें-डुलें नहीं। मशीन पर वजन दिखने तक स्थिर खड़े रहें।
- हर बार वजन मापने के बाद उसे नोट करें। इससे आपको समय के साथ वजन में होने वाले बदलावों का पता चलेगा।
सुबह वजन कम दिखने के कारण
दिनभर में खाने-पीने, पसीना आने, नमक का सेवन और शरीर में पानी जमा होने के कारण वजन में बदलाव आना सामान्य है। इसलिए, सुबह वजन कम दिखने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि शरीर की चर्बी कम हुई है। इसी तरह, शाम को वजन बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि शरीर में चर्बी बढ़ गई है। वजन मापने वाली मशीन पर दिखने वाले आंकड़े को ही अपनी सेहत का पैमाना न मानें। इसके साथ, अपनी एनर्जी, कमर का माप, बीपी, ब्लड शुगर, शारीरिक फिटनेस और खान-पान की आदतों पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- लगातार बढ़ रहा है आपका वजन तो जरूर करवाएं ये 4 टेस्ट, डॉक्टर से जानें ये क्यों है जरूरी
वजन मापने के दौरान होने वाली सामान्य गलतियां
- कभी सुबह तो कभी शाम को वजन मापने से रीडिंग में अंतर आ सकता है इसलिए अलग-अलग समय पर वजन मापने के बजाय एक ही समय पर वजन मापें।
- खाना खाने के तुरंत बाद वजन मापने से बचें। खाली पेट वजन चेक करें वरना अंतर आ सकता है।
- हर मशीन की सेटिंग और मापने का तरीका अलग हो सकता है। इसलिए बार-बार मशीन बदलने से बचें।
- नरम या ऊबड़-खाबड़ सतह पर मशीन रखने से सही रीडिंग नहीं मिलती इसलिए ऐसा करने से बचें।
- जूते, जैकेट और भारी कपड़ों के साथ वजन मापने से रीडिंग बढ़ सकती है।
- दिनभर में शरीर में पानी की मात्रा बदलने से वजन में उतार-चढ़ाव होता है। इसे चर्बी बढ़ना या घटना नहीं समझना चाहिए।
- दिन में कई बार वजन मापने से वास्तविक बदलाव समझना मुश्किल हो सकता है इसलिए ऐसा करने से बचें।
डॉक्टर से संपर्क कब करें?
- अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के आपका वजन तेजी से घट या बढ़ रहा है,
- शरीर में सूजन आ रही है,
- सांस लेने में परेशानी हो रही है या
- कोई अन्य असामान्य लक्षण दिख रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
निष्कर्ष:
सुबह वजन मापने का सबसे अच्छा समय है। रोज के वजन में होने वाले उतार-चढ़ाव के बजाय पूरे हफ्ते के औसत वजन पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर है। इसलिए हफ्ते में एक बार वजन चेक कर सकते हैं। सटीक परिणाम के लिए मशीन पर सीधा खड़े होकर वजन चेक करें। वजन मापते समय हिलने से बचें। वजन मापने के बाद रीडिंग नोट करें। अलग-अलग समय पर वजन मापने से बचें, खाने के तुरंत बाद वजन चेक करने से बचें, बार-बार मशीन बदलने से बचें, समान सतह पर मशीन रखने से बचें।
image credit: magnific
FAQ
क्या रोज वजन चेक करना चाहिए?
रोज वजन चेक करना जरूरी नहीं है। हफ्ते में एक बार वजन माप सकते हैं। जरूरी यह है कि हर बार एक ही समय और अंतराल पर वजन मापें।क्या डिजिटल वेट मशीन पर वजन बार-बार अलग दिख सकता है?
हां, मशीन की स्थिति, बैटरी और उस पर खड़े होने के तरीके के कारण रीडिंग में थोड़ा अंतर आ सकता है। लगातार अलग-अलग रीडिंग मिलने पर मशीन की जांच करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 17, 2026 19:22 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Vighnesh Y
