How To Avoid Overeating When Eating Out In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग बाहर खाना पसंद करते हैं, खासकर फास्टफूड बर्गर, टिक्की, छोले भटूरे और चाइनीज फूड्स जैसे फूड्स को खान पसंद करते हैं। आजकल बाहर स्टाल्स पर लोगों की भीड़ लगी रहती है और इस दौरान अक्सर लोग स्वाद के कारण जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसके कारण लोगों को ब्लोटिंग होने, कब्ज होने, पेट दर्द और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में बाहर खाते समय लोगों को अक्सर कंट्रोल में खाने और ओवरईटिंग से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें बाहर खाते समय ओवरईटिंग से कैसे बचें?
बाहर खाते समय ओवरईटिंग से कैसे बचें?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ओवरईटिंग करने के कारण अक्सर लोगों को गैस, ब्लोटिंग, एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन होने, मतली, पेट में दर्द, सुस्ती आने, पेट के निचले हिस्से में परेशानी होने और थकान महसूस होने जैसी कई समस्याएं होती हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर फूड खाएं
ओवरईटिंग और इसके कारण होने वाली समस्याओं से बचने के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से युक्त एवोकाडो, नट्स, सीड्स, ऑलिव ऑयल, अंडे, सब्जियां, ओट्स, फलों और बीन्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, अधिक मीठा, नमक और शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें।
इसे भी पढ़ें: इफ्तार में ओवरईटिंग सेहत के लिए कैसे है नुकसानदायक? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
-1772460604993.jpg)
पोर्शन कंट्रोल करें
खाना खाते समय पोर्शन कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से ओवरईटिंग और इसके कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
खाना न छोड़ें
कई बार लोग वजन कम करने या काम जैसे कई कारणों से खाना छोड़ देते हैं, जिसके कारण खाना खाते समय लोग जरूरत से ज्यादा फूड खा लेते हैं। ऐसे में ओवरईटिंग की समस्या से बचने के लिए किसी भी समय खाना छोड़ने या स्किप करने से बचें। इसके अलावा, नमक, अधिक मीठा, ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फूड्स को खाने से बचें। इनके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं।
शरीर को हाइड्रेट रखें
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को दिनभर में खूब पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से पेट को भरा रखने और ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- क्या ज्यादा खाने (ओवरईटिंग) के कारण फैटी लिवर हो सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर
डिस्ट्रेक्शन से बचें
खाना खाते समय मोबाइल और टीवी जैसे डिस्ट्रेक्शन्स से बचें। खाते समय टीवी देखने से लोग ठीक से खाने पर फोकस नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं।
स्ट्रेस कम करें
ओवरईटिंग से बचने के लिए स्ट्रेस को कम करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई लोग स्ट्रेस में जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसके कारण लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं भी होती हैं।
निष्कर्ष
ओवरईटिंग की समस्या से बचने के लिए अक्सर लोगों को पोर्शन कंट्रोल करने, फाइबर, प्रोटीन औप हेल्दी फैट्स युक्त फूड खाने, खाना स्किप न करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, डिस्ट्रेक्शन से बचने और स्ट्रेस कम करने की सलाह दी जाती है, जिससे ओवरईटिंग और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बाहर खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं?
नियमित रूप से जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना खाने और ओवरईटिंग करने से लोगों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मोटापा, फूड पॉइजनिंग होने, इंफेक्शन होने, पेट में दर्द होने, हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने, पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना क्या खाएं?
अच्छे स्वास्थ्य और हेल्दी की समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से साबुत अनाज, अंडे, ब्रोकली, पालक, फल, सब्जियों, दालें, डेयरी प्रोडक्ट्स, दही, पनीर, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।अधिक भोजन करने से कौन सा रोग होता है?
जरूरत से ज्यादा खाना खाने या ओवरईटिंग करने से व्यक्ति को मोटापे, हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने, हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नींद में रूकावट आने, पेट में भारीपन होने, पाचन से जुड़ी समस्या होने और पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खाना सीमित मात्रा में जरूरत के अनुसार ही खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 02, 2026 19:42 IST
Modified By : Priyanka Sharma Mar 02, 2026 19:42 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain