Can Heavy Weightlifting In The Gym Be Dangerous For The Heart In Hindi: अक्सर लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं और हैवी एक्सरसाइज करते हैं और कुछ लोग हैवी वेटलिफ्टिंग करते हैं, इससे शरीर को टोन करने, शरीर को एनर्जी देने और नींद की क्वालिटी में सुधार करने में मदद मिल सकती हैं, लेकिन क्या इसके कारण हार्ट पर बुरा असर होता है? या इसके कारण हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है? ऐसे में आइए गुरुग्राम के पारस हेल्थ के कार्डियोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. विकास गोयल (Dr.Vikash Goyal, Associate Director, Cardiology, Paras Health, Gurugram) से क्या जिम में हैवी वेटलिफ्टिंग दिल पर डाल सकती है बुरा असर?
हैवी वेटलिफ्टिंग दिल पर बुरा असर डाल सकती है? - Can Heavy Weightlifting Have A Negative Impact On The Heart?
डॉ. विकास गोयल के अनुसार, जब भारी वेटलिफ्टिंग गलत तरीके से या बिना सही मेडिकल गाइडेंस के की जाती है, तो यह हार्ट के लिए काफी खतरनाक हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है या जिसका पता नहीं चल पाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों में बढ़ता है हार्ट की समस्या का खतरा? डॉक्टर से जानें
हैवी वेटलिफ्टिंग करने से हार्ट की क्या परेशानियां होती हैं? - What Heart Problems Does Heavy Weightlifting Cause?
डॉ. विकास गोयल बताते हैं कि एक कार्डियोलॉजिस्ट के नजरिए से समझे तो बहुत ज्यादा वजन उठाने में अक्सर सांस रोकना या वाल्साल्वा मैन्यूवर (Valsalva maneuver) शामिल होता है, जिससे ब्लड प्रेशर में अचानक तेजी आती है और दिल पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। अचानक होने वाले इस दबाव के कारण अचानक से सीने में दर्द होने, दिल की धड़कन के तेज होने, हार्ट बीट में गड़बड़ी होने, चक्कर आने, सांस फूलने जैसे परेशानियां पैदा कर सकता है और कुछ मामलों में कमजोर लोगों में हार्ट अटैक भी आ सकता है।

डॉ. विकास गोयल के अनुसार, समय के साथ बहुत ज्यादा या गलत तरीके से भारी वजन उठाने से दिल की मांसपेशियां, खासकर बायां वेंट्रिकल (left ventricle) मोटी हो सकती हैं, जिससे अगर एरोबिक एक्सरसाइज (aerobic exercise) के साथ बैलेंस न किया जाए, तो दिल के सामान्य रूप से आराम करने की क्षमता कम हो सकती है।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? - What To Do To Keep The Heart Healthy?
डॉ. विकास गोयल बताते हैं कि रेजिस्टेंस ट्रेनिंग (resistance training) खुद हानिकारक नहीं है और सही तरीके से करने पर यह कार्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद है। हल्के वजन का इस्तेमाल करना, कंट्रोल्ड मूवमेंट पर ध्यान देना, सही सांस लेना और धीरे-धीरे आगे बढ़ना मांसपेशियों की ताकत, इंसुलिन सेंसिटिविटी और दिल की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
इसे भी पढ़ें: हार्ट और किडनी को बुरी तरह प्रभावित करता है चिकनगुनिया, जानें क्या कहती है नई स्टडी
किन लोगों को होता है हार्ट की समस्या का खतरा? - Who is at risk of heart problems?
डॉ. विकास गोयल कहते हैं कि जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, दिल की बीमारी की फैमिली हिस्ट्री जैसे रिस्क फैक्टर हैं या जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, उन्हें भारी वेटलिफ्टिंग शुरू करने से पहले बेसिक कार्डियक जांच करवानी चाहिए। एक बैलेंस्ड फिटनेस रूटीन जिसमें हल्के रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को रेगुलर एरोबिक एक्सरसाइज के साथ मिलाया जाता है और अगर हो सके तो प्रोफेशनल की देखरेख में, शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ दिल की सुरक्षा का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है।
निष्कर्ष
हैवी वेटलिफ्टिंग करने से हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण लोगों को दिल की धड़कन के तेज होने, सीने में दर्द होने, सांस फूलने, चक्कर आने और गंभीर स्थिति में हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में हेल्दी हार्ट के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें और वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज को एक्सपर्ट की नजर में ही करें। ध्यान रहे, हार्ट से जुड़ी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हैवी वेट लिफ्टिंग के क्या नुकसान हैं?
हैवी वेट लिफ्टिंग की समस्या होने पर व्यक्ति को मांसपेशियों में खिंचाव होने और ओवरट्रेनिंग का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, हैवी वेट लिफ्टिंग के कारण व्यक्ति को नींद न आने, शरीर में स्ट्रेस होने या दर्द होने, थकान होने और इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में ज्यादा हैवी वेट लिफ्टिंग करने से बचें और अगर आप इसे करते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह के साथ और उनकी निगरानी में ही करें।हार्ट को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?
हार्ट को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए डाइट में फल, सब्जियों, साबुत अनाज, फलियों, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को जैसे फूड्स को शामिल करें। इन फूड्स में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं।हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने और इससे जुड़ी बीमारियों से बचाव करने के लिए बैलेंस डाइट सें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, पर्याप्त पानी पिएं, स्ट्रेस कम करें, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें, वजन कम करें स्मोकिंग से बचें और अल्कोहल का सेवन करने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 19, 2026 20:18 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 19, 2026 20:18 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 19, 2026 20:18 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 19, 2026 20:18 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Vikash Goyal