Sun Nov 15, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

गर्मियों और सर्दियों के मौसम के अनुसार डाइट में क्या बदलाव करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

गर्मियों और सर्दियों में शरीर की बदलती जरूरतों के हिसाब से डाइट में बदलाव जरूरी है। गर्मियों में हाइड्रेशन और हल्के भोजन पर ध्यान दें, जबकि सर्दियों में ऊर्जा और पोषण वाले फूड्स शामिल करें।
गर्मियों और सर्दियों के मौसम के अनुसार डाइट में क्या बदलाव करना चाहिए? डॉक्टर से जानेंगर्मियों और सर्दियों के मौसम के अनुसार डाइट में क्या बदलाव करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

हमारे शरीर की जरूरतें हर मौसम में एक जैसी नहीं रहती हैं। गर्मियों में जहां शरीर को ज्यादा पानी और ठंडर देने वाले फूड्स की जरूरत होती है, वहीं, सर्दियों में एनर्जी, पोषण और शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स के सेवन पर फोकस किया जाता है। अक्सर लोग अपनी रोजाना की डाइट में मौसम के अनुसार बदलाव नहीं करते हैं, जिसके कारण उन्हें थकान, डिहाइड्रेशन, पानच से जुड़ी समस्याएं या पोषण की कमी का साना पड़ा सकता है। इसलिए, आइए Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida से जानते हैं कि मौसम के अनुसार हमारी डाइट में क्या बदलाव होना चाहिए?

सर्दियों में डाइट कैसी होनी चाहिए?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और नॉर्मल गतिविधियों के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इस मौसम में भूख बढ़ना भी नॉर्मल होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा कैलोरी वाला फूड आप बिना ध्यान दिए खाएं। संतुलित और पौष्टिक डाइट लेना जरूरी है।

1. प्रोटीन और एनर्जी देने वाले फूड्स खाएं

प्रोटीन से भरपूर दालें, राजमा, चना, पनीर, दूध, अंडे और दही का सेवन करें। ये फूड्स मांसपेशियों को बेहतर रखने और शरीर की सही कार्यप्रणाली में मदद करते हैं। अपनी जरूरत और सेहत के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ठंड के मौसम में डायबिटीज मरीज क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के टिप्स

2. मौसमी हरी सब्जियां और फल खाएं

सर्दियों में पालक, मेथी, सरसों, गाजर, मटर, चुकंदर और मूली जैसी सब्जियां मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। अमरूद, संतरा और आंवला जैसे फल भी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं। इनसे शरीर में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलता है, जो संतुलित पोषण के लिए जरूरी हैं।

3. सीमित मात्रा में मेवे और बीज खाएं

बादाम, अखरोट, मूंगफली, तिल और अलसी के बीज जैसे फूड्स हेल्दी फैट, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन सीमित मात्रा में करने से सर्दियों में सेहत को बेहतर रखने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रखें कि ड्राई फ्रूट्स और सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर जरूर होते हैं, लेकिन उनमें कैलोरी भी ज्यादा होती है।

4. पानी पीना न भूलें

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत बनी रहती है। इसलिए, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सूप और अन्य गर्म तरल पदार्थ भी डाइट का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन इनमें नमक की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।

गर्मियों में डाइट कैसी होनी चाहिए?

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, गर्मियों में ज्यादा तापमान और पसीने के कारण शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकलते हैं। इसलिए, इस मौसम में ऐसी डाइट अपनानी चाहिए, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने और पाचन को आसान बनाए रखने में मदद कर सकता है।

1. पानी का सेवन बढ़ाएं

गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। इसके अलावा आप नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और बिना ज्यादा चीनी वाले फ्रेश ड्रिंक्स भी पी सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को किडनी या दिल से जुड़ी बीमारी है और जिन्हें कम मात्रा में पानी पीने की सलाह दी दई है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सेवन करना चाहिए।

Seasonal-diet-changeSeasonal-diet-change

2. पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं

तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, टमाटर और संतरा जैसे फूड्स गर्मियों में अच्छे विकल्प हैं। इनमें पानी के साथ-साथ विटामिन, मिरल्स और फाइबर भी मिलते हैं। ये फूड्स शरीर को हाइड्रेट रखने और पचान क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

3. हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन चुनें

गर्मियों में बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन करने से कुछ लोगों को एसिडिटी, अपच या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए, दाल, चावल, रोटी, दही, मौसमी सब्जियां और सलाद जैसे संतुलित विकल्प अपने खाने में शामिल करें।

4. बाहर के खाने में सावधानी रखें

गर्मी के मौसम में खाना अक्सर जल्दी खराब हो सकता है। खुले में रखे कटे फल, खराब पानी और लंबे समय से बाहर रखे फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। खाना हमेशा ताजा और साफ-सफाई से तैयार किया हुआ ही खाएं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बाजरे की रोटी खाएं या मक्के की रोटी? डायबिटीज और वजन के लिए क्या है बेहतर?

दोनों मौसमों में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि गर्मी हो या सर्दी का मौसम कुछ आदतें हर मौसम में आपको हेल्दी रखने के लिए जरूरी होती हैं-

  • अपनी थाली में अनाज, प्रोटीन, सब्जियां, फल और सही मात्रा में हेल्दी फैट शामिल करें।
  • ताजे और मौसमी फल-सब्जियों का ही सेवन करने की कोशिश करें।
  • बहुत ज्यादा तला-भुना, पैकेज्ड और ज्यादा चीनी वाला भोजन नियमित रूप से खाने से बचना चाहिए।
  • लंबे समय तक भूख रहने या एक बार में बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए।
  • मौसम के अनुसार सही शारीरिक गतिविधियां चुनें, लेकिन नियमित एक्सरसाइज की आदत बनाए रखें।
  • पर्याप्त और अच्छी नींद लेने की कोशिश करें, ताकि सेहत और मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखा जा सके।

निष्कर्ष
Dr. Akshay Chugh का कहना है कि गर्मियों और सर्दियों में डाइट बदलने का उद्देश्य सिर्फ शरीर को ठंडा या गर्म रखना नहीं है, बल्कि उसकी बदलती जरूरतों के अनुसार, पर्याप्त पोषण देना जरूरी है। गर्मियों में हाइड्रेशन और हल्के संतुलित भोजन पर ध्यान देना चाहिए, जबकि सर्दियों में प्रोटीन, मौसमी सब्जियों, फलों और सही मात्रा में एनर्जी बनाए रखने वाले फूड्स शामिल करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गर्मी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    गर्मी में सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम, किशमिश या पपीता और तरबूज जैसे ताजे फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, नारियल पानी या सादा पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पाचन बेतर रहता है।
  • हमेशा फिट रहने के लिए क्या खाएं?

    हमेशा फिट रहने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और साबुत अनाज शामिल हों।

Read Next

→ Chhath Puja में 36 घंटे निर्जला व्रत के बाद एक-साथ न पिएं ज्यादा पानी, डॉक्टर से जानें नुकसान और सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 15, 2026 20:28 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh