Thu Nov 12, 2026 | 06:24 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha

सर्दियों में बाजरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका

सर्दि‍यों की डाइट में इस बार बाजरा को शाम‍िल करना न भूलें। शरीर के मेटाबॉलिज्म, पाचन तंत्र, हार्मोन और मौसम के अनुसार शरीर की जरूरतों को पूरा करने में यह मदद कर सकता है। जानें इसके फायदे।  
सर्दियों में बाजरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें पोषक तत्व और सेवन का सही तरीकासर्दियों में बाजरा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका

Bajra Health Benefits In Winters: बाजरा खाने से शरीर को गर्माहट, धीरे-धीरे मिलने वाली ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जिनकी ठंड के मौसम में शरीर को जरूरत होती है। बाजरा सर्दियों के सबसे पौष्टिक अनाजों में से एक है। इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और पाचन के लिए फायदेमंद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में बाजरे की रोटी या खिचड़ी को डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे बेहतर पाचन, एस‍िड‍िटी से राहत, ब्‍लड शुगर संतुलन, क्रेव‍िंग्‍स कम होना। बाजरा सर्द‍ियों में त्वचा की सेहत और इम्यूनिटी को सपोर्ट कर सकता है। सबसे अच्‍छी बात यह है क‍ि इसे रोजाना डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं बाजरा खाने के फायदे, इसके पोषक तत्‍व और सेवन का सही तरीका। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, बाजरे (Pearl Millet) में प्रोटीन और फैट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें लगभग 12 से 16 % प्रोटीन और 4 से 6 % लिपिड (फैट), लगभग 11.5 % डाइटरी फाइबर पाया जाता है। बाजरे में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। बाजरे में दूसरे कई मिलेट्स की तुलना में ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है। बाजरे में नियासिन की मात्रा भी अन्य अनाजों की तुलना में अधिक होती है। यह शरीर में ऊर्जा और नर्वस सिस्टम के ल‍िए जरूरी है। 

सर्दियों में बाजरा खाने के 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

bajra-khane-ke-faydebajra-khane-ke-fayde

1. थकान और कमजोरी से राहत म‍िलेगी

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि अगर आपको थकान महसूस होती है या लो एनर्जी है, तो बाजरा का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। दोनों पोषक तत्‍वों का सेवन करने से शरीर को एनर्जी म‍िलेगी और शरीर में हीमोग्‍लोबि‍न का स्‍तर बेहतर होगा।

2. सर्दि‍यों में शरीर को गर्माहट म‍िलेगी

बाजरा की तासीर गर्म होती है। सर्दि‍यों में इसका सेवन करने से शरीर को गर्म रखकर सर्दी-जुकाम, बुखार से बचने में मदद म‍िल सकती है। साथ ही, बाजरा का सेवन करने से मेटाबॉल‍िज्‍म को बेहतर बनाने में भी मदद म‍िलती है।

3. शुगर फ्रेंडली अनाज है

यह शुगर फ्रेंडली अनाज है। बाजरे का जीआई (Glycemic Index) कम होता है, इसल‍िए अगर आपको थायराइड, PMOS, इंसुल‍िन रेजि‍स्‍टेंस या डायब‍िटीज है, तो भी इसे डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। बाजरा का ग्‍लाइसेमि‍क इंडेक्‍स 54 से 60 के बीच होता है।

4. ओवरईट‍िंग से बचाव होगा

बाजरा का सेवन करने से ओवरईट‍िंग से बचाव होता है। लंबे समय तक पेट भरा रहता है इसल‍िए इसे वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा भी बना सकते हैं।

5. पाचन को सपोर्ट करता है बाजरा

बाजरा में फाइबर होता है। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है। ब्‍लोट‍िंग की समस्‍या दूर होती है। बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने में भी मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- रोटी, चावल या मिलेट्स: दिल की सेहत के लिए कौन सा अनाज है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय

बाजरा में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन

बाजरा में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्‍फोरस, पाेटैश‍ियम और ज‍िंक पाया जाता है। बाजर में व‍िटाम‍िन बी1, बी2, बी3, बी6 और फोलेट यानी बी9 भी पाए जाते हैं।

क‍ितनी मात्रा में बाजरा खा सकते हैं?

  • एक स्वस्थ वयस्क दिनभर में लगभग 30 से 50 ग्राम बाजरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • एक बार में 1 से 2 मध्यम आकार की बाजरे की रोटी खा सकते हैं।
  • एक कटोरी खिचड़ी या बाजरे से बना दल‍िया खा सकते हैं।

बाजरा को अपने आहार में शामिल करने का सही तरीका

बाजरे को भिगोकर पकाया जा सकता है। साबुत बाजरे को कुछ घंटे भिगोकर पकाने से यह जल्दी पकता है और इसकी बनावट भी बेहतर होती है।
शुरुआत में बाजरे को गेहूं या दूसरे अनाजों के आटे के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे स्वाद और बनावट को बेहतर बनाने में मदद म‍ि‍लेगी।

बाजरा का सेवन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • बाजरे में फाइबर अधिक होता है। शुरुआत में ज्यादा मात्रा खाने से पेट फूलना, गैस और पेट में ऐंठन हो सकती है। इसलिए इसे धीरे-धीरे डाइट में शामिल करें।
  • बाजरे में फाइबर अधिक होता है इसलिए बाजरा खाने के साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
  • बाजरे को नमी से दूर एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसमें फफूंद, बदबू या कीड़े दिखाई देने पर सेवन न करें।

बाजरा से बनी रेसिपी जो सर्दियों में शरीर को रख सकती है गर्म

सर्दियों का मौसम, बाजरा जैसे पारंपरिक अनाज को अपनी रसोई में शामिल करने का अच्छा समय है। बाजरे से आप कई तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसि‍पीज बना सकते हैं। इसे कई तरीकों से डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है-

  1. बाजरे की रोटी, सर्दियों में खाई जाने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसि‍पी है।
  2. कुछ गर्म और पौष्टिक खाना है, तो बाजरे की खिचड़ी खा सकते हैं।
  3. नाश्ते में मिलेट्स शामिल करने के ल‍िए बाजरे की इडली खा सकते हैं।
  4. सर्दि‍यों में बाहर की म‍िठाई खाने के बजाय पौष्टिक बाजरे के लड्डू खा सकते हैं।
  5. पोषक तत्‍वों से भरपूर नाश्‍ता करना चाहते हैं, तो बाजरे का उपमा खा सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

सर्दि‍यों में बाजरा का सेवन करने से थकान और कमजोरी से राहत म‍िल सकती है, शरीर को गर्माहट म‍िलती है, यह एक शुगर फ्रेंडली अनाज माना जाता है, ओवरईट‍िंग से बचाव होता है, इसे वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बनाया जा सकता है, पाचन को सपोर्ट म‍िलता है, ब्‍लोट‍िंग से राहत म‍िलती है, बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। बाजरे से कई स्वादिष्ट और पौष्टिक चीजें बनाई जाती हैं जैसे बाजरे की रोटी, बाजरे की ख‍िचड़ी, बाजरे की इडली, बाजरे के लड्डू, बाजरे का उपमा वगैरह। द‍िनभर में 30 से 50 ग्राम बाजरा को डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या बाजरा ग्लूटेन फ्री अनाज है?

    हां, बाजरा प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होता है। जिन लोगों को सीलिएक डिजीज या ग्लूटेन इनटॉलरेंस है वे इसे खा सकते हैं।
  • क्या डायबिटीज के मरीज बाजरा खा सकते हैं?

    हां, डायबिटीज के मरीज संतुलित मात्रा में बाजरा खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

Read Next

→ रात में अचानक बढ़ता है शुगर? शाम 5 बजे के बाद स्नैक में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.