How Much Chia Seeds Per Day to Lose Weight: चिया सीड्स, हेल्दी फूड्स की लिस्ट में शामिल हैं। चिया सीड्स में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन सीड्स का सेवन ब्लड शुगर, हार्ट और हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसको लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि वजन कम करने के लिए इनको एक दिन में कितना खाना चाहिए? (Vajan Ghatane ke Liye ek Din me Kitna Chia Seeds Khana Chahiye) आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानते हैं-
वजन घटाने के लिए एक दिन में कितने चिया सीड्स खाने चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना के अनुसार, वजन कम करने के लिए 1 दिन में 1 से 2 चम्मच यानी 15 से 30 ग्राम तक चिया सीड्स को रातभर भिगोकर इसका सेवन किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, “वजन घटाने के लिए आप एक दिन में 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इससे अधिक मात्रा में चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। अगर आप रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स खाएंगे, तो आपको वेट लॉस (Chia Seeds for Weight Loss in Hindi) में काफी मदद मिलेगी।”
इसे भी पढ़ें- बहुत ज्यादा चिया सीड्स खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा
weight loss
क्या चिया सीड्स वाकई वेट लॉस में मददगार है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना का कहना है, चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और कम कैलोरी होती हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
डॉ. सुगीता बताती हैं, “चिया सीड्स खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। दरअसल, चिया सीड्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। फाइबर, ओवरईटिंग से भी बचाता है। साथ ही,पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसलिए अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स (Chia Seeds Benefits in Hindi) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।”
क्या कहती है स्टडी?
साल 2024 में Nutrition & Metabolism में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, चिया सीड्स के वजन घटाने पर असर को लेकर अलग-अलग अध्ययनों के नतीजे अलग-अलग रहे हैं। कुछ शोधों में रोजाना 30 से 50 ग्राम चिया सीड्स खाने से वजन और कमर का घेरा कम होने की बात सामने आई है, जबकि कुछ में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इन भिन्नताओं का कारण सेवन की मात्रा, अवधि और लोगों की लाइफस्टाइल में अंतर हो सकता है। हालांकि चिया सीड्स में मौजूद भरपूर फाइबर पेट भरा होने का अहसास कराकर वजन घटाने में मदद कर सकता है और इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद है, फिर भी इनका असर व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म और नियम पालन पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें: 100 kg से अधिक वजन है और घट नहीं रहा? आयुर्वेद कर सकता है मदद, अपनाएं ये 7 उपाय
वजन घटाने के लिए चिया सीड्स कैसे खाएं?- How to Consume Chia Seeds for Weight Loss
वजन घटाने के लिए आप चिया सीड्स को कई तरीकों से खा सकते हैं। यह पाचन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है।
इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर इस पानी में नींबू का रस निचोड़ें। आप रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं। चिया सीड्स ड्रिंक (Chia Seeds Drink) पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। चिया सीड्स और नींबू को एक साथ लेने वजन घटाने में ज्यादा लाभ मिल सकता है।
चिया सीड्स को ड्रिंक्स, योगर्ट, स्मूदी में डालकर और ओट्स में डालकर खाया जा सकता है।
चिया सीड्स वेट लॉस में मददगार होता है। आप वजन घटाने के लिए रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, सिर्फ चिया सीड्स से ही वेट लॉस में मदद नहीं मिलती है। वेट लॉस करने के लिए आपको अपनी पूरी डाइट का ध्यान रखना जरूरी होता है। साथ ही, एक्सरसाइज और योग भी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें।
वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी है। ऐसा करने से वजन को नियंत्रित रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
- प्रोटीन, फाइबर और कम कैलोरी वाले फूड्स से युक्त बैलेंस डाइट लें
- मीठे और जंक फूड खाने से बचें
- दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें या योग करें
- पर्याप्त नींद लें
- स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए मेडिटेशन करें
डॉक्टर से सलाह कब लें?
हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने और हेल्दी डाइट लेने के बाद भी अगर लोगों का वजन कम नहीं होता है या इसके साथ कोई मेडिकल कंडीशन की स्थिति है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
1 दिन में 1-2 चम्मच चिया सीड्स को रातभर के लिए भिगोकर खाया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने और ओवरईटिंग से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, वजन कम करने के लिए सिर्फ चिया सीड्स पर निर्भर न रहें। इसके लिए हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त नींद लेने, जंक फूड्स का सेवन करने से बचने, शरीर को हाइड्रेट रखने और नियमित एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।
ध्यान रहे, हेल्दी लाइफस्टाइल के बाद भी वजन कम करने में परेशानी हो या वजन कम न हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
चिया सीड कब नहीं खाना चाहिए?
चिया सीड्स को बिना भिगोए या देर रात हैवी खाना खाने के बाद न खाएं। इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की दवाइयों का सेवन करने, पेट से जुड़ी समस्याएं होने और निगलने में परेशानी होने इनका सेवन करने से बचना चाहिए।चिया सीड्स खाने के क्या फायदे हैं?
चिया सीड्स को सही तरीके से खाने से पाचन को दुरुस्त करने, कब्ज से राहत देने, वजन को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी रखने, हड्डियों को मजबूती देने, शरीर को एनर्जी देने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 17:51 IST
Modified By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain Sep 13, 2024 10:55 IST
Modified By : Anju RawatSep 13, 2024 10:55 IST
Published By : Anju Rawat
