Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या रात में सोने से पहले आम खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

रात में सोने से पहले आम नहीं खाना चाहिए, विशेषकर डायबिटीज के मरीजों को ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा क्यों कहा जा रहा है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

आम का सीजन है और हर कोई इस फल का भरपूर मजा लेता है। तमाम घरों में दिन में आम खाए जाते हैं और कुछ लोग ऐसे हैं, जो रात को सोने से पहले आम खाते हैं। अब ऐसे में यह जान लेना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत जरूरी है कि क्या रात को सोने से पहले आम खाने पर ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है? विशेषकर, जिन्हें ब्लड शुगर से संबंधित समस्या है, उन्हें इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। इससे जुड़ी जानकारी के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

क्या रात को सोने से पहले आम खाने पर ब्लड शुगर बढ़ता है?

does eating mango before bed spike blood sugar 01 (17)

आम अपने स्वाद और मिठास के लिए जाना जाता है, लेकिन इस रात को सोने से पहले खाना सही नहीं है। इसे एक्सपर्ट समझाती हैं, "आम में प्राकृतिक मिठास बहुत ज्यादा होती है और सोते समय हमारा मेटाबाॅलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए रात को सोने से पहले आम खाना सही नहीं है। यह ब्लड शुगर को तेजी से स्पाइक कर सकता है।" यही नहीं, रात को आम खाकर सोने से इसमें मौजूद शुगर एनर्जी में तब्दील होने के बजाय फैट में बदल जाती है, जो मोटापे का कारण है।

इसे भी पढ़ें: रात को आम खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

रात को आम खाने के नुकसान

ब्लड शुगर का बढ़ना

आम में शुगर और कैलोरी काफी ज्याद होती है। यही कारण है कि जब आप रात को सोने से पहले इसका सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

वजन बढ़ना

चूंकि, रात को सोने के दौरान हमारा मेटाबाॅलिज्म धीमा हो जाता है। ऐसे में अगर हम सोने से पहले आम खाते हैं, तो इसमें मौजूद शुगर फैट के रूप में शरीर में जमा हो जाती है। नतीजतन, वजन बढ़ने लगता है। अगर कोई पहले से ही मोटापे का शिकार है, तो रात को सोने से पहले आम का सेवन करने से वजन और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

पाचन से जुड़ी समस्या

आम में फाइबर होता है, जिसे पचाने में समय लगता है। इसलिए, अगर आप रात को सोने से पहले इसका सेवन करते हैं, तो पेट में भारीपन, गैस या अपच, एसिड रिफ्लक्स (सीने में जलन) जैसी कई समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

निष्कर्ष

आम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, लेकिन इसे रात को सोने से पहले खाना सही नहीं है। इसलिए, कोशिश यही करें कि इसे दिन के समय खाएं और इसकी मात्रा भी सीमित रखें। अगर आम को प्रोटीन युक्त चीजों के साथ खाया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए और भी फायदेमंद हो जाता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • आम खाने का सबसे सही समय क्या है?

    आम खाने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच या शाम का समय है।
  • क्या शुगर के मरीज बिल्कुल भी आम नहीं खा सकते?

    शुगर के मरीजों को सीमित मात्रा में आम खाना चाहिए।

Read Next

गर्मियों में नमक वाली चीजें ज्यादा खाने का मन क्यों करता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 11:12 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 06, 2026 11:12 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content