क्या बच्चों को भी आता है Panic Attack, डॉक्टर से जानें लक्षण और पेरेंट्स उस समय क्या करें?

जब बच्चा अचानक रोने लगता है, उसकी सांस तेज चलने लगती है या घबराकर कुछ बोल नहीं पाता, तो पैरेंट्स को लगता है कि बच्चा नखरे या जिद कर रहा है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार बच्चों में यह पैनिक अटैक के कारण हो सकता है। इसलिए पेरेंट्स को बच्चों के पैनिक अटैक के लक्षणों (symptoms of panic attack) को जानना बहुत जरूरी है। इस बारे में हमने Dr. Chandni Tugnait, Psychotherapist, Life Alchemist, Coach & Healer, Founder & Director, Gateway of Healing से बात की। उन्होंने बताया कि लोग मानते हैं कि पैनिक अटैक वयस्कों को होता है, लेकिन बच्चों को भी पैनिक अटैक हो सकता है। बस इतना फर्क है कि छोटे बच्चे अपनी परेशानी को बता नहीं पाते। इसलिए पेरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों में Panic Attack के लक्षण
Dr. Chandni Tugnait मानती हैं कि पैनिक अटैक के दौरान बच्चे को ऐसा लगता है कि उसके आस-पास कुछ बड़ी परेशानी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है। कुछ छोटे बच्चे पेट दर्द कह सकते हैं, तो कोई डरने की बात कर सकता है। ऐसे में कई बार वे अपने पेरेंट्स से कसकर चिपक जाते हैं और उन्हें छोड़ना नहीं चाहते। इसलिए अगर बच्चों में ये लक्षण दिखाई दें, तो पेरेंट्स को सतर्क रहना चाहिए।
- अचानक बहुत तेज डर या घबराहट महसूस होना
- बच्चों का डरना
- उनकी धड़कन तेज होना
- सांस लेने में परेशानी
- हाथ-पैर कांपने लगना
- बहुत ज्यादा पसीना आना
- कुछ बच्चों को छाती में दबाव महसूस होना
- पेट दर्द होना
बच्चों को पैनिक अटैक आने के कारण
UNICEF के मुताबिक, पैनिक अटैक होने के सही कारण स्पष्ट नही है। हालांकि कुछ बच्चों को किसी बात को लेकर घबराहट या स्ट्रेस वाली कंडीशन के कारण पैनिक अटैक आ सकता है। इसमें ये परिस्थितियां शामिल हो सकती हैं।
- घर या स्कूल में किसी बात को लेकर एंग्जायटी होना
- एग्जाम को लेकर टेंशन होना
- दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर स्ट्रेस होना
- किसी अपने की मृत्यु होने का सदमा
- किसी ने फिजिकल या मेंटल दुर्व्यवहार (Abuse) होना
- किसी फिजिकल वॉयलेंस का अनुभव होना
panic attack symptoms in kids
यह भी पढ़ें- चाय-कॉफी की ज्यादा आदत कहीं पैनिक अटैक की वजह तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
Dr. Chandni Tugnait ने बताया कि कई बार बच्चों की स्कूल में दोस्तों या क्लास के बच्चों द्वारा की जाने वाली बुलिंग परेशान कर सकती है। कई बच्चे ये बातें अपने पेरेंट्स को नहीं बता पाते और पैनिक अटैक का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, पैनिक अटैक आने का कारण बच्चे का खुलकर अपनी परेशानी न बता पाना होता है। कई बार चुप रहकर सामान्य व्यवहार करता है, लेकिन उसके मन में लगातार स्ट्रेस बना रहता है। इस वजह से भी पैनिक अटैक आ सकता है। सोशल मीडिया और स्क्रीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी बच्चे की मेंटल कंडीशन पर असर डाल सकता है।
पैनिक अटैक आने पर पेरेंट्स क्या करें?
Dr. Chandni Tugnait ने कहा, “अगर बच्चे को अचानक घबराहट होने लगे, तो सबसे पहले माता-पिता को खुद शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे के सामने घबराना या उस पर गुस्सा करना उसकी परेशानी बढ़ा सकता है। उस समय उसे यह महसूस होना चाहिए कि वह सुरक्षित है और आप उसके साथ हैं।”
1. बच्चे के पास बैठें और भरोसा दिलाना
बच्चे को अकेला छोड़ने के बजाय उसके पास बैठें। उससे प्यार से बात करें और उसे बताएं कि आप उसके साथ हैं और उसकी बात या परेशानी समझने की कोशिश करें। इस स्थिति में बच्चे को यह बिल्कुल न कहें कि कुछ नहीं हुआ, चुप हो जाओ। कई बार पेरेंट्स को लग सकता है कि बच्चे की समस्या बहुत छोटी है, लेकिन वह समस्या उसके लिए बड़ी हो सकती है। इसलिए शांत दिमाग से उसकी समस्या को सुनें।
2. सांस को धीरे-धीरे नॉर्मल करना
घबराहट के कारण बच्चे की सांस लेने की गति तेज हो सकती है। ऐसे में उसे आराम से सांस लेने में मदद करें। अगर बच्चा तेजी से सांस ले रहा हो, तो उसे नाक से धीरे-धीरे चार तक गिनते हुए सांस अंदर लेने और फिर मुंह से आराम से सांस बाहर छोड़ने के लिए कह सकते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे के साथ जबरदस्ती न करें।
3. आस-पास की चीजों पर ध्यान लगाना
बच्चे का ध्यान डर से हटाने के लिए उससे आस-पास की पांच चीजों के नाम पूछ सकते हैं, जिन्हें वह देख पा रहा है। उसे कमरे में मौजूद चीजें पहचानने के लिए कहें। ऐसा करने से उसका ध्यान भटक सकता है और उसका मन शांत हो सकता है।
4. बच्चे को इमोशन्स कंट्रोल करना सिखाना
कभी-कभी बच्चे को जिस स्थिति या जगह से घबराहट होने लगे, तो उस जगह से दूरी बना लेना ज्यादा आसान हो सकता है। इसके साथ बच्चे को यह भी सिखाना चाहिए कि उसे मुश्किल परिस्थिति में अपनी भावनाओं और घबराहट को कैसे कंट्रोल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- चाय-कॉफी की ज्यादा आदत कहीं पैनिक अटैक की वजह तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
निष्कर्ष
जब बच्चा शांत हो जाए, तब उससे आराम से बात करें। उससे पूछें कि उस समय उसे कैसा महसूस हुआ और क्या कोई ऐसी बात थी जिससे उसे डर लगा, लेकिन जब सवाल करें, तो एक साथ कई सवाल न करें, बल्कि बच्चे को समय दें और उसकी बातों को सुनें। सबसे जरूरी है कि अगर पेरेंट्स को लगता है कि बच्चे को पैनिक अटैक बार-बार आ रहा है, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या बच्चों में पैनिक अटैक के दौरान अस्थमा अटैक या हार्ट अटैक जैसा भ्रम हो सकता है?
पैनिक अटैक में सांस फूलना, सीने में जकड़न और तेज धड़कन जैसे लक्षण बिल्कुल अस्थमा या हार्ट अटैक जैसा लग सकता है। इसलिए पहली बार ऐसा होने पर डॉक्टर से फिजिकल चेकअप कराना जरूरी है।एक पैनिक अटैक आमतौर पर कितनी देर तक रहता है?
पैनिक अटैक बहुत अस्थायी होता है। इसके लक्षण आमतौर पर 5 से 10 मिनट तक पीक में रह सकता हैं और 15 से 30 मिनट के अंदर धीरे-धीरे अपने आप शांत होने लगते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 19, 2026 15:22 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Chandni Tugnait