Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

Diljit Dosanjh सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए अपनाते हैं ये देसी नुस्खा, सर्दियों में होता है काफी फायदेमंद

सर्दियों में सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ बेसन का शीरा का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदे और रेसिपी के बारे में। 

सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश की समस्या काफी आम बन जाती है। खासकर उत्तर भारत में ठंडी हवा, धुंध और सर्द मौसम का सीधा असर हमारी सेहत पर पर पड़ता है। ऐसे में लोग सर्दी-जुकाम से बचने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो देसी घरेलू नुस्खों को भी अपनाते हैं। कई सेलेब्स भी सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखने और हेल्दी रहने के लिए घरेलू उपायों को अपनाना पसंद करते हैं। पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी अक्सर अपनी जड़ों, देसी खानपान और ट्रेडिशनल लाइफस्टाइल को लेकर खुलकर बात करना पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने सर्दियों में अपने शरीर को गर्म रखने और सर्दी-खांसी से राहत पाने का घरेलू नुस्खा शेयर किया है।

सर्दी-जुकाम से राहत के लिए दिलजीत दोसांझ का नुस्खा

दिलजीत दोसांझ ने कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट्स शेयर करके बताया है कि उन्हें देसी खाना बहुत पसंद है। सादा भोजन, घर का बना घी, दूध और ट्रेडिशनल फूड्स उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा हैं। बेसन का शीरा भी उन्हीं में से एक है, जो सर्दियों में उनके शरीर को गर्म रखने और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करती है।

बेसन का शीरा क्या है

बेसन का शीरा एक ट्रेडिशनल इंडियन रेसिपी है, जो खासतौर पर ठंड के मौसम में तैयार की जाती है। इसकी तासीर गर्म होती है और शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। पुराने समय में सर्दियों में ठंड और सर्द हवाओं के कारण होने वाले सर्दी-जुकाम, खांसी और शरीर की कमजोरी को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: बेसन का शीरा पीने से बढ़ती है शरीर की इम्यूनिटी और दूर रहती हैं ठंड में होने वाली बीमारियां, जानें आसान रेसिपी

बेसन शीरा के फायदे

दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि बेसन का शीरा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है:

  • बेसन और घी की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं, बलगम को कम करने में फायदेमंद होता है।
  • यह गले को अंदर से मुलायम बनाने और जलन को कम करने में मदद करता है, जिससे गले की खराश में आराम मिल सकता है।
  • बेसन के शीरा में मौजूद पोषक तत्व शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे बार-बार सर्दी-जुकाम होने से बचाव होता है।
  • बेसन शीरा खाने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है और शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है।
  • सर्दी के कारण होने वाली थकान और कमजोरी में भी बेसन का शीरा काफी फायदेमंद होता है।

बेसन का शीरा बनाने की रेसिपी

बेसन का शीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

इंग्रीडिएंट्स-

  • देसी घी- 1-2 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • काली मिर्च- 1 चुटकी
  • सौंठ पाउडर- 1 चुटकी
  • गुड़ या शक्कर- स्वादानुसार
  • थोड़ा सा पानी या दूध

इसे भी पढ़ें: बच्चों को खिलाएं गाजर और खजूर का शीरा, उनकी सेहत को मिलेंगे ये 3 फायदे

बनाने का तरीका

सबसे पहले कड़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसे भून लें। इसके बाद बेसन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी या दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुठलियां न बनें। अब इसमें गुड़ या शक्कर डालें और पकने दें और आखिर में सोंठ और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। शीरा गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें।

बेसन शीरा कैसे खाएं?

सर्दी-खांसी में बेसन का शीरा गर्मा-गर्म खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार इसे खाने से ठंड के असर को कम किया जा सकता है। हालांकि, यह एक घरेलू नुस्खा है, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है वे इसमें गुड़ या चीनी की मात्रा कम रखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

दिलजीत दोसांझ सर्दियों में सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए बेसन शीरा खाना पसंद करते हैं। इसलिए, अगर आप भी खुद को हेल्दी और सर्दी-जुकाम से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बेसन का शीरा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

Read Next

उत्तर भारत में शीतलहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें शरीर को गर्म रखने के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 12:42 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 14, 2026 12:42 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content