Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

उत्तर भारत में शीतलहर, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें शरीर को गर्म रखने के टिप्स

उत्तर भारत में शीतलहर तेज हो गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सर्दी से खुद को बचाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए लेख में जानें -

Severe Cold Wave In North India IMD Issues Red Alert Know Tips For Instant Body Heat In Hindi: उत्तर भारत में तेज शीतलहर चल रही है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ती सर्दी और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बीच रात के समय अधिक ठंड और कोहरे की समस्या भी बढ़ रही है। बता दें, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रहने की संभावना भी जाहीर की है। बढ़ती सर्दी के कारण अक्सर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने और शरीर को तुरंत गर्म करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि, "पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना से अधिक घना कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी राजस्थान को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर तक की स्थिति रहेगी। दिल्ली और हिमाचल प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी राजस्थान एवं उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है।"

राजस्थान में माइनस में पहुंचा  पारा

इस दौरान राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रेगिस्तानी इलाकों में भी सर्दी हवाओं का असर हुआ है। बता दें, सोमवार को राज्य में कई जगाहों पर पारा माइनस में पहुंच गया था और नागौर, फलोदी, झुंझुनूं, सीकर के फतेहपुर में भयंकर ठंड पड़ रही है। इसके कारण बर्तनों में रखा पानी भी जम गया था। ठंड के चलते राजस्थान के कई शहरों में स्कूलों की छूट्टी घोषित कर दी गई है। 

ऐसे में अधिक सर्दी बढ़ने पर लोगों को बुखार, खांसी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन, अस्थमा जैसी श्वसन तंत्र या जोड़ों से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शरीर को तुरंत गर्म रखने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या High Cholesterol के मरीजों को ज्यादा ठंड लगती है? डॉक्टर की राय

severe cold wave in north india imd issues red alert know tips for instant body heat in hindi 1

शरीर को तुरंत गर्म रखने के उपाय - Tips For Instant Body Heat In Hindi

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और सर्दी से बचने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें सर्दी में शरीर को तुरंत गर्म रखने की टिप्स।

यह भी पढ़ें- क्या सर्दी में कफ असंतुलन बढ़ जाता है? सच्चाई बता रहे हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट

  • शरीर को गर्म रखने के लिए ठंडा पानी पीने से बचें। इसके लिए हल्का गुनगुना पानी पिएं।
  • गर्म तासीर वाले अदरक, लहसुन, दालचीनी, गाजर, गुड़, शहद, खजूर, घी, ड्राई फ्रूट्, तिल जैसे सीड्स, हल्दी, लौंग और गर्म सूप जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए हल्के गर्म पानी से नहाए।
  • नियमित रूप से घर के अंदर रहकर हल्की एक्सरसाइज करें और योग करें।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें।
  • धूप में बैठें
  • गर्म ड्रिंक पिएं
  • पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें
  • लंबे समय तक बाहर लगने से बचें।

शरीर को तुरंत गर्म करने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाया जा सकता है।

निष्कर्ष

उत्तर भारत में सर्दी का प्ररोप बढ़ रहा है। इसके कारण लोगों को श्वसन तंत्र, जोड़ों, स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में शरीर को तुरंत गर्म रखने के लिए गर्म ड्रिंक पिएं, गर्म तासीर वाले फूड्स खाएं, लंबे समय तक सर्दी में रहने से बचें, गर्म कपड़े पहने, हल्का गुनगुना पानी पिएं और हल्के गर्म पानी से नहाएं। इसके अलावा, सर्दी में किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

Genelia D'Souza इस कारण नहीं खिलाती अपने बच्चों को घी, कारण जान चौंक जाएंगे आप

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 11:11 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 13, 2026 11:11 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 13, 2026 11:11 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content