Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Covid-19 ने भारत में दी दस्तक, आंध्र प्रदेश में 2 की मौत और 8 एक्टिव केस मिलने के बाद हेल्थ अलर्ट जारी

Covid-19 ने भारत में फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश में कोविड के कारण दो लोगों की मौत हो गई और आठ एक्टिव मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच सिंगर कुमार सानू के बेटे भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

Covid-19 के बढ़ते मामलों ने आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में कडप्पा जिले में दो मरीजों की मौत और आठ एक्टिव मामले सामने आने के बाद पूरे राज्य में कोविड को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

कडप्पा में दो मौत के मामले

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राजमपेट इलाके में 52 साल के व्यक्ति को खांसी और बुखार की शिकायत थी। टेस्ट के बाद उसे Covid-19 पॉजिटिव पाया गया और इलाज के लिए वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसा ही एक मामला 43 साल के मरीज के साथ भी हुआ। वह अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ। वहां कोविड टेस्ट में पॉजिटिव होने बाद आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा, कडप्पा मेडिकल कॉलेज की 25 साल की मेडिकल छात्रा भी कोविड टेस्ट में पॉजिटिव मिली है। फिलहाल उसका इलाज घर पर ही आइसोलेशन में चल रहा है।

हेल्थ विभाग ने जारी किया Covid-19 अलर्ट

राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कडप्पा जिले से करीब 40 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से ज्यादातर रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं और बाकी की जांच चल रही है। हेल्थ विभाग ने फिलहाल सभी जिलों की निगरानी और टेस्टिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। अभी सरकारी अस्पतालों में कोविड की स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है और आइसोलेशन बेड तैयार किए जा रहे हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर जाएं। अगर किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ है, तो कोविड का टेस्ट कराएं और तुरंत आइसोलेशन में चले जाएं।

covid 19

ओडिशा ने बढ़ाई सतर्कता

आंध्र प्रदेश में कोविड के मामले सामने आने के बाद पड़ोसी राज्य ओडिशा ने कोविड को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लक्षणों के आधार पर कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जान कुमार सानू को हुआ कोविड

आंध्र प्रदेश के अलावा, हाल ही में सिंगर और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने Covid-19 होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह ठीक हैं। बता दें कि जान कुमार सानू मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं।

Covid-19 के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोविड 19 के लक्षणों की पहचान करके समय पर इलाज करना जरूरी है। अगर किसी को ये लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  1. बुखार होना
  2. कंपकंपी या ठंड लगना
  3. गले में खराश होना
  4. मांसपेशियों में दर्द और हाथ-पैरों में भारीपन महसूस होना
  5. बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी लगना
  6. नाक बहना, नाक बंद होना या छींक आना
  7. सिरदर्द और आंखों में दर्द
  8. चक्कर आना
  9. नई और लगातार बनी रहने वाली खांसी
  10. सांस फूलना या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होना
  11. भूख न लगना
  12. मतली या उल्टी होना
  13. स्वाद या सूंघने की क्षमता पूरी तरह चले जाना 

Covid-19 से बचाव

WHO के अनुसार, लोगों को कोविड से बचाव के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. कोविड की वैक्सीन जरूर लगवाएं।
  2. अगर कोविड के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो घर पर ही रहें।
  3. बाहर जाते समय मास्क पहनकर जाएं।
  4. खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को मुड़ी हुई कोहनी या टिशू पेपर से ढकें।
  5. हाथों की साफ-सफाई रखें।
  6. घर में सही तरीके से वेंटिलेशन का इंतजाम करें।

निष्कर्ष
आंध्र प्रदेश में सामने आए नए मामलों को देखते हुए घबराने के बजाय बचाव के उपाय अपनाना ज्यादा जरूरी है। फिलहाल सरकार कोविड के मामलों की जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि लक्षणों की पहचान करके तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और घर पर आइसोलेशन में रहें।

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 14, 2026 12:50 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jul 14, 2026 12:50 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content