Apple Cider Vinegar For Dandruff: सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोग गर्म या गुनगुने पानी से हेयर वॉश करते हैं। अक्सर गर्म पानी से हेयर वॉश करने के कारण स्कैल्प रूखी और बेजान जाती है। अगर इन दिनों बालों को मॉइस्चराइज न किया जाए, तो संभवतः डैंड्रफ की दिक्कत हो जाती है। डैंड्रफ होने पर सिर में खुजली बढ़ सकती है। अगर जोर-जोर से सिर पर खुजली की जाए, तो वहां घाव हो सकता है, जिसमें जलन या इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बहरहाल, कई लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए बालों में सिरका या विनेगर का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई डैंड्रफ के लिए सिरका उपयोगी होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। आप भी जानें जवाब।
क्या सिरका से डैंड्रफ दूर होते हैं?- Can Vinegar Remove Dandruff
-1772174873028.png)
एप्पल साइडर विनेगर या सिरका बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, बशर्ते इसे सही तरह से डाइल्यूट करके इस्तेमाल किया जाए। एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि सिरके में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल गुण और साइटोटॉक्सिसिटी पहलू जैसे तत्व होते हैं। ये सभी प्रॉपर्टी बालों को काफी लाभ पहुंचाते हैं और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। इस संबंध में डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "सबसे पहले तो सबको यह कोशिश करनी चाहिए कि सिर में डैंड्रफ न हों। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई डैंड्रफ होने पर सिरका यूज किया जा सकता है, तो इसका जवाब है, हां। आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एप्पल सिरका का यूज कर सकते हैं। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण या यीस्ट इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: बालों से डैंड्रफ हटाने में मदद करेगा सेब का सिरका, जानें इस्तेमाल का तरीका
डैंड्रफ हटाने के लिए विनेगर कैसे यूज करें?- How To Use Vinegar To Remove Dandruff
-1772174949090.jpg)
- पानी और सिरका को समान मात्रा में लें।
- इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- हेयर वॉश करने के बाद इसे अपने सिर पर अप्लाई करें।
- करीब 15-20 मिनट तक इसे बालों पर लगे रहने दें।
- इसके बाद सादे पानी से हेयर वॉश कर लें।
- अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे सेब का सिरका और नारियल तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
विनेगर यूज करने से पहले बरतें सावधानी
डैंड्रफ हटाने के लिए विनेगर यूज करना सुरक्षित होता है। इसके बावजूद, कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, जैसे-
- सिर पर विनेगर यूज करने से पहले पैच टेस्ट लेना न भूलें।
- विनेगर को सीधे सिर पर लगाना सही नहीं होता है।
- अगर विनेगर लगाने के बाद आपको खुजली या रेडनेस महसूस हो, तो तुरंत हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ दूर करने के लिए सिर पर लगाएं एप्पल साइडर विनेगर और नींबू का रस, मिलेंगे और भी कई फायदे
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि विनेगर लगाना बालों के लिए फायदेमंद है। इससे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपके सिर में बहुत ज्यादा डैंड्रफ हैं, तो इसके कारण को जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस संबंध में एक्सपर्ट से मिलें और अपनी जांच करवाएं। कुछ त्वचा से संबंधित समस्याएं, जैसे सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस भी डैंड्रफ का कारण बन सकती हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
सिरका से डैंड्रफ पूरी तरह से कैसे खत्म करें?
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिरके को सही तरह से यूज करें, जैसे शैंपू में एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। करीब 1 से 2 मिनट तक इसे लगाकर छोड़ दें। इसके बाद स्कैल्प को पानी से साफ कर लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं। धीरे-धीरे डैंड्रफ की समस्या कम हो जाएगी।1 दिन में डैंड्रफ कैसे हटाएं?
यह संभव नहीं है कि आप रातों रात डैंड्रफ को पूरी तरह खत्म कर दें। हां, इस समस्या को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं, जैसे नियमित रूप से बालों को नारियल तेल से मॉइस्चराइज करें, एलोवेरा जेल, एप्पल साइडर विनेगर या नीम पेस्ट आदि सिर पर अप्लाई करें। इससे भी आपकी समस्या में कमी आएगी।1 हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए?
अगर आपके बाल ज्यादा ऑयली नहीं हैं, तो आप सप्ताह में दो से तीन बार हेयर वॉश कर सकते हैं। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं, तो 3-4 बार बालों को धो सकते हैं। घुंघराले बालों को सप्ताह में 1-2 बार धोना चाहिए। अगर आप अक्सर धूल-मिट्टी के आसपास रहते हैं, तो बेहतर है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार बाल धोने की फ्रिक्वेंसी को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 27, 2026 12:33 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 27, 2026 12:33 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 27, 2026 12:33 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 27, 2026 12:33 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra