Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

क्या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं जिम जा सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय

Gym for Breastfeeding Mother's: शिशु को जन्म देने के बाद हर महिला का शरीर कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरता है। यहां जानिए, क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं जिम जा सकती है?

ब्रेस्टफीडिंग एक मां और बच्चे के बीच का सबसे जरूरी और नेचुरल कनेक्शन है। यह न केवल बच्चे के पोषण के लिए जरूरी है, बल्कि मां के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन जब एक मां अपने बच्चे को दूध पिला रही होती है, तो उसे अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक ब्रेस्टफीडिंग मां जिम जा सकती है और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकती है? यह सवाल बहुत सी महिलाओं के मन में आता है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपनी फिटनेस के लिए एक्टिव रहना चाहती हैं। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से जानिए, क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं जिम जा सकती है?

क्या स्तनपान कराने वाली मां जिम जा सकती है - Can A Breastfeeding Mother Go To The Gym In Hindi

डॉ. तनिमा सिंघल बताती हैं कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान जिम जाना पूरी तरह से सुरक्षित हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है। डॉक्टर का मानना है कि अगर कोई महिला हेल्दी है और उसकी डिलीवरी के बाद शरीर में कोई समस्या नहीं है, तो वह जिम जा सकती है। लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि भारी एक्सरसाइज या ज्यादा शारीरिक श्रम (excessive physical exertion) से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वर्किंग मदर्स के लिए ये है ब्रेस्ट पंपिंग का परफेक्ट रूटीन, जानें आसान तरीका

जिम जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें - Keep These Things In Mind Before Going To The Gym

1. हाइड्रेशन

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, इसलिए जिम जाते समय और बाद में भी हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। पानी पीने से दूध उत्पादन में भी मदद मिलती है।

2. हल्की एक्सरसाइज

शुरुआत में हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें। आप योग, वॉकिंग या हल्के कार्डियो वर्कआउट्स कर सकती हैं। अगर आपका शरीर और बच्चा हेल्दी हैं, तो धीरे-धीरे आप ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी कर सकती हैं। जिम में एक्सरसाइज करते समय अपनी सांसों का ध्यान रखें। गहरी सांसें लेने से शरीर को राहत मिलती है और इससे ब्रेस्टफीडिंग में भी कोई समस्या नहीं आती।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा पानी पीने से ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ती है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

Gym for Breastfeeding Mother

3. कपड़ों का ध्यान रखें

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही कपड़े पहनना जरूरी है, जो आपको आरामदायक महसूस कराएं। ऐसी ब्रा चुनें जो आपकी ब्रेस्ट को सही सपोर्ट दे।

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर सलाह देती हैं कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एक्सरसाइज करना बिल्कुल ठीक है, बशर्ते आप शरीर के लक्षणों को ध्यान में रखें और धीरे-धीरे वर्कआउट्स की शुरुआत करें। अगर आपको कोई भी समस्या जैसे थकान, सिरदर्द या दूध में कमी महसूस हो, तो आपको एक्सरसाइज को कम करना या रोकना चाहिए। इसके अलावा, यदि आपकी डिलीवरी में कोई जटिलता रही हो, जैसे कि सी-सेक्शन या प्रेग्नेंसी में किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, ब्रेस्टफीडिंग के दौरान जिम जाना सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते आप सही तरीके से एक्सरसाइज करें और शरीर की सुनें। हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें, खुद को हाइड्रेटेड रखें और किसी भी असुविधा का अनुभव होने पर तुरंत आराम करें। जिम जाने से न केवल आपका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि मानसिक रूप से भी आपको राहत मिलेगी, जो कि एक नई मां के लिए बेहद जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या पीरियड्स के दौरान ब्लड डोनेट (रक्तदान) कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 06, 2025 08:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 06, 2025 08:02 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content