Wed Nov 25, 2026 | 06:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Padmaja , Senior Consultant – Dermatology

ड्राई स्किन के लिए BB क्रीम लगाएं या CC क्रीम? जानें सर्दियों में चेहरे के लिए कौन सी है बेहतर?

ड्राई स्किन के लिए BB क्रीम ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह स्किन को मॉइश्चर देने के साथ हल्का कवरेज भी देती है। यहां एक्सपर्ट से जानिए, ड्राई स्किन के लिए कौन सी क्रीम ज्यादा बेहतर है?
ड्राई स्किन के लिए BB क्रीम लगाएं या CC क्रीम? जानें सर्दियों में चेहरे के लिए कौन सी है बेहतर?ड्राई स्किन के लिए BB क्रीम लगाएं या CC क्रीम? जानें सर्दियों में चेहरे के लिए कौन सी है बेहतर?

सर्दियों में चेहरे की खूबसूरती बनाए रखना ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण स्किन ड्राई, बेजान और खिंची हुई नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे पर मेकअप लगाने के बाद भी मनचाहा लुक नहीं मिल पाता। यही वजह है कि सर्दियों में महिलाएं हल्के मेकअप के लिए BB क्रीम और CC क्रीम का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो क्या आपने कभी सोचा है कि BB क्रीम लगाना ज्यादा फायदेमंद है या CC क्रीम? इस बारे में यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि दोनों क्रीम दिखने में भले ही एक जैसी लगती हों, लेकिन इनके इस्तेमाल का उद्देश्य अलग-अलग होता है।

BB क्रीम को हल्के कवरेज और स्किन को नमी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जबकि CC क्रीम मुख्य रूप से चेहरे की असमान रंगत, लालिमा और दाग-धब्बों को छिपाने में मदद करती है। हालांकि, इनका असर इनके फॉर्मूले और उनमें मौजूद सामग्री पर भी निर्भर करता है।

ड्राई स्किन के लिए BB क्रीम बेहतर है या CC क्रीम?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, BB क्रीम को मॉइश्चराइजर और हल्के मेकअप के बीच का ऑप्शन माना जाता है। यह चेहरे को हल्का कवरेज देने के साथ स्किन को हाइड्रेट करने में भी मदद कर सकती है। कुछ BB क्रीम में सन प्रोटेक्शन और स्किन की देखभाल करने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं।

वहीं, CC क्रीम का मुख्य काम चेहरे पर मौजूद असमान रंगत, लालिमा, दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम दिखाई देने में मदद करना है। यह स्किन की रंगत को एकसमान दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, CC क्रीम में भी मॉइश्चराइजिंग तत्व हो सकते हैं, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य कलर करेक्शन होता है।

तुलना BB क्रीम CC क्रीम
उपयोग हल्के कवरेज के साथ स्किन को ड्राई दिखने से बचाने में मदद कर सकती है। लालिमा, दाग-धब्बे, पिग्मेंटेशन या असमान रंगत को एकसमान दिखाने में मदद करती है।
कवरेज और फिनिश हल्का कवरेज देती है और भारी मेकअप के बिना नेचुरल लुक प्रदान करती है। रंगत सुधारने पर ज्यादा ध्यान देती है, सर्दियों में हाइड्रेटिंग फॉर्मूला चुनना बेहतर होता है।
हाइड्रेशन व नमी हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराइजिंग तत्वों वाली BB क्रीम स्किन को नमी देने में सहायक हो सकती है। ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड और मॉइश्चराइजिंग तत्वों वाली CC क्रीम रूखेपन से बचाने में मदद करती है।
कब चुनें? जब आपको रोजाना के हल्के मेकअप रूटीन में नेचुरल लुक और हल्की नमी चाहिए। जब ड्राई स्किन के साथ लालिमा, दाग-धब्बे या रंगत के असमान होने की समस्या हो।
सावधानियां केवल नाम देखकर न खरीदें, टेक्सचर और सामग्री अपनी स्किन के अनुसार जांचें। बहुत ज्यादा मैट फिनिश वाली क्रीम ड्राई स्किन पर रूखापन उभार सकती है, इसलिए नमीयुक्त फॉर्मूला चुनें।
सर्दियों में कौन बेहतर? रोजमर्रा के हल्के और नेचुरल कवरेज के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। रंगत सुधारने और लालिमा या दाग-धब्बों को कम दिखाने के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकती है।

साल 2025 में Health Sciences Journal में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, BB क्रीम एक फेमस कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है, जो हल्की कवरेज, स्किन की रंगत को एकसमान बनाने, नमी देने और धूप से सुरक्षा जैसे कई फायदे एक ही फॉर्मूले में प्रदान करती है। इसमें मौजूद यूवी फिल्टर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मॉइश्चराइजिंग तत्व और पेप्टाइड्स स्किन की प्रोटेक्शन, नमी संतुलन और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश चुनें या जेल बेस्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर

bb cream vs cc creambb cream vs cc cream

सर्दियों में BB और CC क्रीम लगाने का सही तरीका क्या है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा सलाह देती हैं कि हमेशा स्किन केयर प्रोडक्ट अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करना चाहिए। सर्दियों में मेकअप लगाने से पहले स्किन को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इसके बाद अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं और उसे स्किन में अच्छी तरह समाने दें।

अब चेहरे पर थोड़ी मात्रा में BB या CC क्रीम लगाएं। इसे उंगलियों, मेकअप स्पंज या ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर समान रूप से फैलाएं। अगर दिन में बाहर निकल रहे हैं, तो मेकअप से पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि BB या CC क्रीम में SPF होने का मतलब यह नहीं है कि अलग से सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्किन पर सेरामाइड क्रीम लगाएं या हायलूरोनिक सीरम? जानें क्या है ज्यादा असरदार

निष्कर्ष

सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए BB क्रीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है, खासकर जब आप चेहरे को हल्का कवरेज और हाइड्रेशन देना चाहती हैं। वहीं, चेहरे पर लालिमा, दाग-धब्बे और असमान रंगत छिपाने के लिए हाइड्रेटिंग CC क्रीम चुन सकती हैं। हालांकि, दोनों में से किसी एक को चुनना आपकी स्किन की जरूरत और क्रीम के फॉर्मूले पर निर्भर करता है। मेकअप से पहले मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें और ऐसा प्रोडक्ट चुनें जो आपकी स्किन को ड्राई या इरिटेट न करे।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या BB क्रीम रोजाना चेहरे पर लगाई जा सकती है?

    हां, अपनी स्किन के अनुकूल BB क्रीम रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, रात को सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है।
  • क्या BB क्रीम लगाने से पहले प्राइमर लगाना जरूरी है?

    नहीं, BB क्रीम लगाने से पहले प्राइमर लगाना जरूरी नहीं है। अगर स्किन पर मेकअप लंबे समय तक टिकाना चाहते हैं, तो अपनी स्किन के अनुकूल प्राइमर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में लगाएं खीरा और एलोवेरा का फेस पैक, खिल उठेगी आपकी कॉम्बिनेशन स्किन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 17:21 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Padmaja