Wed Nov 25, 2026 | 05:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सर्दियों में लगाएं खीरा और एलोवेरा का फेस पैक, खिल उठेगी आपकी कॉम्बिनेशन स्किन

सर्दियों में खीरा और एलोवेरा से बना फेस पैक लगाने से त्वचा का रूखापन कम होता है, बेजान त्वचा में जान आ जाती है और कील-मुंहासे की समस्या में भी कमी आती है। हालांकि, इस मिश्रण को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट लेना न भूलें।
सर्दियों में लगाएं खीरा और एलोवेरा का फेस पैक, खिल उठेगी आपकी कॉम्बिनेशन स्किनसर्दियों में लगाएं खीरा और एलोवेरा का फेस पैक, खिल उठेगी आपकी कॉम्बिनेशन स्किन

सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसा खासकर, काॅम्बिनेशन स्किन वालों को झेलना पड़ता है। आपको बता दें कि कॉम्बिनेशन स्किन में चेहरे पर एक ही समय में ऑयली और ड्राई या सामान्य, दोनों तरह के हिस्से मौजूद होते हैं। आमतौर पर, चेहरे का टी-जोन यानी माथा, नाक और ठुड्डी ऑयली होती है, जबकि, गाल और चेहरे के बाहरी हिस्से सामान्य, रूखे या संवेदनशील (सेंसिटिव) होते हैं। 

बहरहाल, काॅम्बिनेशन स्किन वाले अक्सर सर्दियों में खीरा और एलोवेरा का फेस पैक लगाते हैं। सवाल है, इससे उन्हें किस-किस तरह के लाभ मिलते हैं? इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "खीरा और एलोवेरा दोनों में हाइड्रेटिंग इफेक्ट होते हैं। इनका फेस पैक लगाने से ड्राईनेस कम होती है और तैलीय त्वचा से राहत मिलती है।"

सर्दियों में खीरा-एलोवेरा फेस पैक लगाने के फायदे

Benefits Of Aloe Vera And Cucumber Face Pack In Winter For Combination SkinBenefits Of Aloe Vera And Cucumber Face Pack In Winter For Combination Skin

काॅम्बिनेशन स्किन पर खीरा-एलोवेरा का फेस पैक लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे-

त्वचा को नमी प्रदान करना

सर्दियों में काॅम्बिनेशन स्किन वालों की सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि चेहरे का कुछ हिस्सा अधिक रूखा हो जाता है। ऐसे में प्रभावित हिस्से की नमी पूरी तरह छिन जाती है, जबकि माथे, नाक और ठुड्डी (टी-जोन) पर अतिरिक्त तेल जमा हो जाता है। एलोवेरा और खीरा त्वचा के रूखे हिस्सों में गहराई तक नमी प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर या मलाई का फेस पैक? खुद एक्सपर्ट ने बताया

जलन को शांत करना

सर्दियों में काॅम्बिनेशन स्किन वाले न सिर्फ रूखेपन से परेशान होते हैं, बल्कि त्वचा में जलन की समस्या भी हो जाती है। असल में, सर्दियों की ठंडी और ड्राई हवा तथा घरों में चलने वाले हीटर त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेते हैं। इससे चेहरे पर खिंचाव, रेडनेस और हल्की जलन होने लगती है। एलोवेरा और खीरे से बने फेस पैक की मदद से सूजन में कमी आती है, जिससे सेंसिटिव और रूखी त्वचा को तुरंत आराम मिलता हैं तथा जलन को शांत करते हैं।

स्किन बैरियर को मजबूती देना

सर्दियों में काॅम्बिनेशन स्किन की बाहरी यानी सुरक्षात्मक परत काफी कमजोर हो जाती है। इन दिनों उसकी अच्छी तरह देखभाल न की जाए, तो त्वचा में खुजली, जलन और मुंहासे की समस्या हो सकती है। ऐसे में चेहरा भी बेजान नजर आता है। वहीं, जब एलोवेरा और खीरे के फेस पैक को कॉम्बिनेशन स्किन पर लगाया जाए, तो इससे त्वचा में नमी लॉक होती है, जिससे स्किन रिपेयर होती है। साथ ही, खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, सिलिका और विटामिन्स सर्दियों के कारण बेजान हुई त्वचा में नई जान फूंकते हैं।

बंद पोर्स खुलना

सर्दी हो या गर्मी, जब चेहरे पर अतिरिक्त सीबम का उत्पादन होता है, तो रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में कील-मुंहासों की समस्या हो जाती है। सर्दियों में बंद पोर्स की समस्या होने पर काॅम्बिनेशन स्किन वाले लोगों को एलोवेरा और खीरे का फेस पैक लगाना चाहिए। ये दोनों ही नॉन-कॉमेडोजेनिक होते हैं यानी ये त्वचा के रोमछिद्रों (पोर्स) को बंद नहीं करते। ये त्वचा पर बिना किसी भारीपन के बेहद सौम्यता से काम करते हैं, जिससे रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

Journal of Cosmetic Dermatology के अनुसार, खीरे के रस के उपयोग से मेलानिन बनाने वाले मुख्य एंजाइम टायरोसिनेस (TYR) के प्रोटीन के स्तर में सीधे तौर पर कम होता है, जिससे पिग्मेंटेशन बनने की प्रक्रिया धीमी हुई। खीरे के रस के इस्तेमाल से स्किन की जलन में भी कमी आती है।

Indian Journal of Dermatology के अनुसार, एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट विटामिन A (बीटा-कैरोटीन), C और E, विटामिन B12 का अच्छा स्रोत है। इसमें सूजन-रोधी फैटी एसिड, सैलिसिलिक एसिड भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा को नमी मिलती है और कोलेजन तथा इलास्टिन के बढ़ने से झुर्रियां कम होती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या रात भर के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाना ठीक है? मानें एक्सपर्ट की सलाह

एलोवेरा-खीरा का फेस पैक बनाने की विधि

सामग्री

  • खीराः आधा कटा
  • एलोवेरा जेल: 2 चम्मच

बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले आधा खीरा लें और इसे कद्दूकस कर लें।
  • कद्दूकस किए खीरे से पानी निकाल लें।
  • दो चम्मच खीरे के रस में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।

एक्सपर्ट की सलाह

सर्दियों में काॅम्बिनेशन स्किन में खीरे और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाना काफी अच्छा और फायदेमंद है। इससे न सिर्फ स्किन की ड्राईनेस में कमी आती है, बल्कि त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार होता है और निखार भी बढ़ता है। हां, अगर आपको किसी तरह की स्किन कंडीशन है, जैसे सेबोरिक डर्मेटाइटिस आदि, तो इस मिश्रण को चेहरे पर न लगाएं। इसके अलावा, सामान्य और स्वस्थ स्किन वालों को भी इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लेना चाहिए। अगर इस फेस पैक के लगाने के बाद त्वचा में जलन या खुजली हो रही है, तो इससे दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: क्या सोरायसिस में रोज नहाना सही है? जानें डॉक्टर की सलाह

निष्कर्ष

सर्दियों में काॅम्बिनेशन स्किन के लिए खीरा और एलोवेरा जेल लगाना अच्छा होता है। इससे चेहरे की डलनेस दूर होती है और त्वचा खिल उठती है। इसके बावजूद, अगर आपने पहले कभी इस तरह का मिश्रण चेहरे पर नहीं लगाया है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट की सलाह ले लें। खासकर, अगर आपको अपनी स्किन टाइप न पता हो, तो इस मिश्रण को न लगाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सप्ताह में कितनी बार खीरा और एलोवेरा का फेस पैक लगाना सुरक्षित है?

    बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार करन पर्याप्त होता है।
  • क्या खीरे और एलोवेरा से बने मिश्रण को तैयार करके फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है?

    हां, आप एयरटाइट कंटेनर में रखकर इसे फ्रिज में रख सकते हैं। हालांकि, इस मिश्रण को 2 से 3 दिनों तक ही स्टोर करें। हालांकि ताजा बनाकर लगाना सबसे बेहतर होता है।

Read Next

रोजाना चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या होता है? जानें स्किन के लिए इसके नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 16:47 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra