Fri Oct 30, 2026 | 07:09 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Ahoi Ashtami Vrat 2026 इस बार  1 नवंबर को है। इस व्रत में महिलाएं अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और तारों को देखकर व्रत खोलती हैं। ऐसे में व्रत खोलने के बाद डाइट में कुछ बातों का खास ख्याल रखें, तो कुछ समस्याओं से बच सकते हैं।
Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट सेAhoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Ahoi Ashtami Vrat 2026 व्रत महिलाएं अपने बच्चों की सलामती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं बिना पानी के पूरे दिन रहती हैं और शाम को तारा देखकर ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में कुछ लोगों के यहां व्रत के बाद लोग पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी, छोले और तरह-तरह के पकवान खाने का रिवाज है। व्रत के बाद इन चीजों को खाना पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे अपच, बदहजमी और गैस की समस्या हो सकती है। यहां तक कि अगले दिन भी आपकी सेहत प्रभावित रहती है। ऐसे में Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानते हैं कि इस प्रकार के निर्जला व्रत को करने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

डॉ. अर्चना जैन कहती हैं कि अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे शरीर को नुकसान न हो। दरअसल, जब आप लंबे समय से निर्जल रहते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और जब आप अचानक से व्रत खोलने के बाद कुछ भारी खाते हैं, तो आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। आपका खाना, अपच की वजह बन सकता है और एसिडिटी हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को अगले दिन भी पेट की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए जानें

अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय क्या खाएं?

डॉ. अर्चना जैन कहती हैं कि अहोई अष्टमी व्रत खोलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप कुछ भी भारी न लें। व्रत खोलने के 1 घंटे के भीतर तरल पदार्थों का ही सेवन करें जैसे

  • पानी पिएं
  • जूस लें
  • गर्म दूध ले सकती हैं

इसके बाद आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए (ahoi ashtami vrat me kya khana chahiye) जो कि आसानी से पच जाएं और शरीर को इनसे एनर्जी भी मिल जाए। जैसे आप अपनी डाइट में सात्विक भोजन ले सकती हैं, जिसमें कि आप

  • सिंघाड़ा के आटे का हलवा
  • कुट्टू की पूरी
  • साबूदाने की खीर जो कि शरीर को हाइड्रेट करने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है
  • ठंडी रोटी खाएं
  • थोड़ी मात्रा में कढ़ी-चावल खा सकते हैं जो कि प्रोबायोटिक की तरह काम करता है, लेकिन चावल कम लें क्योंकि यह हाई कार्ब्स से भरपूर फूड है।
  • फलाहार जैसे दूध और केला खाएं।

अर्चना जैन कहती हैं कि जितना हो सके उतना आसान और सुपाच्य भोजन लें, जिन्हें पेट आराम से पचा ले और शरीर को अपनी खोई हुई एनर्जी भी मिल जाए। बस ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारा न खाएं, जिससे आपकी सेहत प्रभावित हो जाए। आप आराम से खाएं और हल्का भोजन ले ताकि रातभर में यह आराम से पच जाएं।

इसे भी पढ़ें: व्रत के दौरान कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना सबसे फायदेमंद होता है? जानें सही मात्रा और तरीका

अहोई अष्टमी व्रत खोलने के बाद क्या न खाएं?

इस सवाल पर डाइटिशियन अर्चना जैन कहती हैं कि अहोई अष्टमी व्रत खोलने के बाद (ahoi ashtami vrat me kya nahi khana chahiye) आपको ज्यादा तेल-मसाले वाली और तली-भूनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा

  • आपको ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।
  • प्याज, लहसुन और मिर्च से भरपूर चीजों को खाने से बचना चाहिए।
  • भारी खना खाने से बचें जैसे कचौड़ी, पूड़ी और पकौड़े
  • फ्राइड और प्रोसेस्ड खाना खाने से बचें।

व्रत के बाद भारी भोजन करने के नुकसान

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि दरअसल, इन चीजों को खाने से पेट को इन्हें पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि व्रत के बाद आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो चुका है और रात हो जाने की वजह से शरीर के पास खाना पचाने का अतिरिक्त समय भी नहीं है। इससे

  • ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है
  • पेट दर्द हो सकता है
  • गैस बन सकती है
  • रातभर सीने में जलन हो सकती है और खट्टी डकार आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: निर्जला व्रत के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस कैसे बनाए रखें? जानें व्रत खोलने का सही तरीका

इसके अलावा व्रत के बाद देर रात इस प्रकार का भारी भोजन करने से आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है और अगले दिन पूरे शरीर पर सुस्ती के रूप में इसका असर नजर आ सकता है। Journal of Physiology Anthropology की मानें, तो रात में देर से भोजन करने का अगले दिन सुबह के भोजन के बाद के ब्लड शुगर स्तर (Postprandial blood glucose) पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। देर से खाना खाने से अगले दिन सुबह कार्बोहाइड्रेट्स का पाचन और अवशोषण धीमा हो जाता है, जिससे नाश्ते के बाद ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक बढ़ जाता है।

निष्कर्ष:

अंत में डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि निर्जला व्रत खोलने के बाद अगर आप इन बातों का ख्याल रखें और अपनी डाइट सही करें, तो कई समस्याओं से आपका बचाव हो सकता है। इतना ही नहीं, व्रत के अगले दिन भी आपकी सेहत सही रहेगी और शरीर पर व्रक का ज्यादा असर नहीं होगा।

FAQ

  • क्या अहोई व्रत में चाय पी सकते हैं?

    अहोई व्रत में आपको चाय पीने से बचना चाहिए क्योंकि चाय शरीर को डिहाइड्रेट कर देती है, जिससे आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अहोई अष्टमी के व्रत में चावल खा सकते हैं?

    आमतौर पर व्रत के दौरान तो लोग चावल नहीं खाते, लेकिन कुछ लोगों के यहां व्रत के बाद कढ़ी-चावल खाने का रिवाज है। खाएं लेकिन कम मात्रा में।

Read Next

→ बच्चे को दूध पीना पसंद नहीं? इन 7 चीजों से पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की जरूरत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2026 15:09 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain