हर्पीस (कोल्ड सोर) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, एक्सपर्ट से जानें डाइट टिप्स

 हर्पीस की समस्या में आपके मुंह और कई अन्य हिस्सों में घाव हो जाते हैं। इसके लिए आपको सही खानपान रखने की जरूरत है।
  • SHARE
  • FOLLOW
हर्पीस (कोल्ड सोर) में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, एक्सपर्ट से जानें डाइट टिप्स


हर्पीस (कोल्ड सोर) एक वायरल बीमारी है, जो हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस के कारण होता है। इस बीमारी में मुंह और त्वचा के अन्य हिस्सों के आसपास घाव या फफोले बन जाते हैं। इस घाव के कारण दर्द, जलन और खुजली की समस्या होती है। साथ ही थकान, सूजन और बुखार जैसी परेशानी भी महसूस हो सकती है। इसके लिए अन्य ईलाज है लेकिन कई बार आपके गलत खानपान के कारण भी ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है, जिसकी वजह से आपको असहनीय दर्द और त्वचा में भी परेशानी होने लगती है। इससे बचाव के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देकर संक्रमण और हर्पीस के लक्षणों के कम कर सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर आहार लेने की जरूरत होती है। हर्पीस में आपको कैसा खानपान रखना चाहिए और किन चीजों को इग्नोर करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से बता रही हैं द्वारका के आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशियन क्लीनिक की डॉक्टर सुगीता मुटरेजा।

हर्पीस की समस्या में क्या खाना चाहिए

1. प्रोटीन

हर्पीस की समस्या में प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे नई कोशिकाओं को निर्माण में मदद मिलती है। साथ ही शरीर को पोषण प्रदान करने में भी प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। प्रोटीन के सेवन से आपको हर्पीस की समस्या में जल्द आराम मिल सकता है। प्रोटीन के लिए आप अंडा, दूध, दही, दाल. बीन्स, नट्स और सोयाबीन खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

2. विटामिन सी

विटामिन सी के सेवन से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इससे संक्रमण को जल्द ठीक करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने आहार में आंवला, संतरा, नींबू, मौसमी, हरी पत्तेदार सब्जियां और टमाटर का सेवन भी करना चाहिए। इससे शरीर में एंटीबॉडी बनती है और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

HERPES-DIET

Image Credit- Freepik 

3. विटामिन ए और ई

विटामिन ए और ई की मदद से स्किन संबंधी समस्याओं और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा विटामिन ए और ई आरसीबी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आपको बादाम, सुरजमुखी के बीज, मूंगफली और सोयाबीन जैसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप हरी सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या है हर्पीस रोग, जानें क्या है इसके कारण, लक्षण और बचाव

4. एंटीऑक्सीडेंट

एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले रोगों को दूर करता है। साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके लिए आपको बीन्स, पालक, टमाटर, पत्तागोभी, ब्रोकली और फलों का सेवन करना चाहिए। 

HERPES-DIET

Image Credit- Freepik 

5. हर्ब्स और मसालों का उपयोग

हर्पीस से ठीक होने के लिए आपको अदरक, लहसुन, लौंग, सोंठ, हल्दी और काली मिर्च का भी सेवन करना चाहिए। इसने एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे हर्पीस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। 

हर्पीस में क्या नहीं खाना चाहिए

1. मीठी चीजों के सेवन से परहेज

शुगर के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है। साथ ही हर्पीस के घाव बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए आपको सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स, मिठाईयां और केक जैसी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

2. फैट वाली चीजों के सेवन से बचें

अधिक फैट वाली चीजों के सेवन से आपका स्वास्थ खराब हो सकता है और आपको कोलेस्ट्रोल की समस्या भी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको फैटयुक्त मीट, मक्खन और मलाई जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये चीजें हर्पीस के लक्षण को बढ़ा सकती है।

HERPES-DIET

Image Credit- Freepik 

3. पैकेट फूड न लें

आप अपने खाने में पैकटबंद चीजों का सेवन न करें। इसमें कई तरह के केमिकल्स भी मिले होते हैं ताकि इसे अधिक समय तक खाने योग्य रखा जा सके। इसके सेवन से शरीर को कई नुकसान होते हैं। इसके लिए आपको चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स और पैकेटबंद जूस का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें- हर्पीज़ (शिंगल) के बारे में क्या जानते हैं आप? जानिए इसके कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

4. शराब से परहेज

हर्पीस की समस्या में शराब का सेवन बिल्कुल न करें। इससे बात बिगड़ सकती है और स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके प्रयोग से प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होता है और कई तरह की बीमारियां होती है।

आप हर्पीस से बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी का सेवन भी करें। पानी के सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा आप हर्पीस के घाव पर मलाई भी लगा सकते हैं। इससे दर्द में काफी आराम मिलता है।

Read Next

HealthCare Heroes Awards 2022: कोरोना काल में निःस्वार्थ सेवा करने वाले नायकों को OMH फिर करेगा सम्मानित

Disclaimer