क्या आपके भी मल के साथ खून आता है? इन चीजों के सेवन से मिलेगी राहत

Diet For Rectal Bleeding: मल के साथ खून आना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। यह किसी अन्य बीमारी की ओर संकेत कर सकता है। आपको चाहिए कि इस स्थिति में सही डाइट फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपके भी मल के साथ खून आता है? इन चीजों के सेवन से मिलेगी राहत


Best Diet For Rectal Bleeding: आपने कई बार नोटिस किया होगा कि मल के साथ-साथ खून आ रहा है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। जैसे पाइल्स, एनल फिशर, पेप्टिक अल्सर आदि। इसके मामलों में फूड एलर्जी की वजह से भी रेक्टल ब्लीडिंग यानी मल से खून आने की शिकायत देखी गई है। ध्यान रखें कि अगर किसी फूड आइटम में बैड बैक्टीरिया मौजूद हैं, तो उन्हें खाने से आंतों तक ये पहुंच जाते हैं। इस स्थिति में भी कई बार रेक्टल ब्लीडिंग होने लगती है। बहरहाल, ऐसा होने पर आपको एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा कर सकता है। हां, आप डाइट की मदद से इस समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रेक्टल ब्लीडिंग होने पर किस तरह डाइट फॉलो करनी चाहिए।

रेक्टल ब्लीडिंग होने पर कैसी डाइट फॉलो करें- What To Eat Rectal During Bleeding In Hindi

What To Eat Rectal During Bleeding In Hindi

रेक्टल ब्लीडिंग होने पर खाएं फाइबर युक्त फूड

आपको पेट या पांचन संबंधी किसी भी तरह की समस्या में फाइबर युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। जब आप फाइबर युक्त चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे बाउल मूवमेंट में सुधार होता है और मल त्याग की प्रक्रिया भी आसान होती है। इसके अलावा फाइबर बेस्ड फूड सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मल के साथ आता है खून तो तुरंत बंद करें इन 4 चीजों का सेवन, बढ़ा सकते हैं परेशानी

रेक्टल ब्लीडिंग होने पर पिएं खूब पानी

What To Eat Rectal During Bleeding In Hindi

रेक्टल ब्लीडिंग होने पर आपको काफी ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और मल त्याग प्रक्रिया भी आसान होती है। यही नहीं, अगर रेक्टल ब्लीडिंग पाइल्स के कारण हो रही है, तो उस समस्या को कम करने में भी पानी कारगर तरीके से काम करता है। पानी की मदद से स्टूल यानी मल सॉफ्ट हो जाता है, जिससे बाउल मूवमेंट में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: मल में खून किन कारणों से आता है? डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और बचाव

रेक्टल ब्लीडिंग में खाएं केला

केला बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है, उन्हें रात को सोने से पहले दो केले खा लेने चाहिए। अगर कब्ज के कारण किसी व्यक्ति को रेक्टल ब्लीडिंग होती है, तो केले का सेवन करने से ऐसी समस्या में कमी आ सकती है। यहां तक कि कब्ज की समस्या भी दूर होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

निष्कर्ष- Conclusion

रेक्टल ब्लीडिंग होने पर अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्पाइसी फूड आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्या बिगड़ सकती है। यहां तक कि पाइल्स आदि की कंडीशन भी खराब हो जाती है। वहीं, रेक्टल ब्लीडिंग होने परे हेल्दी और अच्छी डाइट फॉलो करना चाहिए। यह ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

उल्टी और दस्त से परेशान हैं? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version