बॉडी बिल्ड़िंग के लिए ग्लूटामाइन को बहुत जरूरी सप्लीमेंट माना जाता है। यह बॉडी बिल्ड़िंग सप्लीमेंट बॉडी बिल्ड़िंग करने वाले लोगों में काफी पसंद किया जाता है। क्यों कि यह जिम में एक्सरसाइज के दौरान शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को पूरा करता है। इसके अलावा मसल्स की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं ग्लूटामाइन की ए, बी, सी, डी...
इसे भी पढ़ें : बॉडी बिल्डिंग स्टेरॉयड दिल के लिए हैं खतरनाक
क्या है ग्लूटामाइन?
ग्लूटामाइन एक तरह का एमिनो एसिड है जो हमारी बॉडी में पाया जाता है। जोकि हमारे शरीर में नाइट्रोजन को हर हिस्से में पहुचाने का काम करता है। आमतौर पर खिलाड़ी और बॉडीबिल्डर्स इसका इस्तेमाल करते है क्योंकि यह मसल्स बनाने में मदद करता है। यह मसल्स को टूटने से बचाता है और नई ग्रोथ में मदद करता है और घाव को तेजी से भरने में मदद करता है। खाने की तमाम चीजों में ग्लूटामाइन पाया जाता है। ज्यादा प्रोटीन वाले खाने में इसकी मात्रा भी आमतौर पर ज्यादा होती है। जैसे चिकन, मछली, अंडे, दूध, पनीर आदि।
इसे भी पढ़ें: 60 सेकेण्ड में कमर दर्द को करें छूमंतर
ग्लूटामाइन के फायदे
ग्लूटामाइन लेने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है की कसरत करने के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करता है। नई मांसपेशियों की वृद्धि में समर्थन करता है और पेशी के नुकसान से बचाता है। सेल और पानी की मात्रा को बनाये रखने में मदद करता है। ग्लूटामाइन सप्लीमेंट मसल्स बढ़ाने, मोटापा कम करने और पावर बढ़ाने में मदद करता है। इसे लेने से हार्मोन बढ़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा देता है।
इसे भी पढ़ें : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये एक्सरसाइज
किसके लिए जरूरी है ग्लूटामाइन
सप्लीमेंट के तौर पर ग्लूटामिन को लेना सबसे कारगर तब होता है जब आप कटिंग कर रहे होते हैं। यानी जब आप मसल्स को बरकरार रखते हुए फैट को घटा रहे हैं। अगर आप बॉडी बिल्डिंग की इस स्टेज पर हैं जो ग्लूटामिन आपके लिए ही बना है। अगर आप वेट गेन करना चाहते है तो आप ग्लूटामाइन का इस्तेमाल न करें। अगर आपको लींन मसल्स चहिये तो ग्लूटामाइन ले सकते है। आप खुद को हैवी करना चाह रहे हैं तो भी इसकी खास जरूरत नहीं क्योंकि जो लोग खुद को हैवी बना रहे होते हैं उन्हें ऐसा भोजन करना होता है, जिसमें पहले से ही ग्लूटामिन खूब होता है। इसे प्रोटीन के साथ लेना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Getty
Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi