Herbs To Control Premature Hair Greying: सही उम्र पर बाल सफेद होना एक नॉर्मल प्रक्रिया है। लेकिन खराब खानपान, अनियमित जीवनशैली, तनाव, प्रदूषण और ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आज के समय में कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। एक बाल सफेद होने पर यह तेजी से सारे सफेद हो जाते हैं। कम उम्र में बाल सफेद होने से आत्मविश्वास कमजोर होने के साथ उम्र भी ज्यादा लगने लगती हैं। अक्सर लोग बालों को काला करने के लिए कई तरह के हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये हेयर कलर बालों को थोड़े समय के लिए, तो काला करते हैं। लेकिन बाद में फिर वैसे ही हो जाते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ हेयरफॉल को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में बालों को असमय सफेद होने से बचाने के लिए कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। ये हर्ब्स नैचुरल होने के साथ बालों को लंबा समय तक काला रखते हैं। इन हर्ब्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से।
करी पत्ता
करी पत्ता शरीर के साथ बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने के साथ बालों को लंबे समय तक काला रखता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए करी पत्ते का कूटकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये हर्ब बालों को नेचुरल रूप से काला करने के साथ उनकी शाइनी भी बनाता है।
तुलसी
तुलसी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होने के साथ बालों को मजबूत बनाती हैं। बालों को काला करने के लिए तुलसी को कूटकर इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को पानी मिलाकर बालों पर लगाएं। ये पेस्ट बालों को मजबूत बनाने के साथ बालों को पोषण देता है।
नीम
नीम का उपयोग बरसों से आयुर्वेद में होता आ रहा है। नीम में एंटीबैक्टीरियल और विटामिन ई पाया जाता है, जो डैंड्रफ को दूर करने के साथ असमय सफेद बालों की समस्या से राहत देता है। नीम का इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर बालों पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- बालों की क्वालिटी सुधारने के लिए फायदेमंद हैं अंकुरित मेथी के बीज, जानें सेवन का सही तरीका और फायदे
आंवला
आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ करने के साथ,तेल को हटाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है। आंवले का इस्तेमाल करने के लिए आंवले के टुकड़े को नारियल तेल में डालकर अच्छे से पका लें। अब ठंडा होने पर हफ्ते में 2 बार इस तेल से बालों की मसाज करें। बाल धीरे-धीरे काले होने शुरू हो जाएंगे।
बालों को असमय सफेद होने से बचाने के लिए इन हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें।
All Image Credit- Freepik