मीठा खाने का बहुत करता है मन? जानें 5 सबसे हेल्दी मीठे स्नैक्स, जो हैं पोषक तत्वों से भरपूर

अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप अपने आहार में कई हेल्दी मीठी चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन आहार के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
मीठा खाने का बहुत करता है मन? जानें 5 सबसे हेल्दी मीठे स्नैक्स, जो हैं पोषक तत्वों से भरपूर

स्नैक्स के रूप में कई लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में हम में से कई लोग अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लग जाते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज या फिर आप चीनी युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आप क्या करेंगे? घबराइए नहीं, अगर आपको अक्सर स्नैक्स में मीठा खाने की इच्छा होती है, तो चीनी युक्त चीजें खाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप इस दौरान कुछ हेल्दी चीजें खाकर मीठा खाने की क्रेविंग को कम कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो हेल्दी होने के साथ-साथ मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह आपके सेहत को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। आइए जानते हैं हेल्दी और मीठे स्नैक्स के बारे में-

1. ताजे फल ( Fresh Fruit)

स्नैक्स में अगर आपको मीठा खाने की इच्छा हो रही है, तो आप इस समय ताजे फलों का सेवन कर सकते हैं। ताजे फल कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। यह आपको शरीर के लिए काफी अच्छा भी होता है और सेहत को बिना नुकसान पहुंचाए मीठा खाने की क्रेविंग्स को कम कर सकता है। आप अपने स्नैक्स में हर तरह के मौसमी फल जैसे- अनार, नाशपाती, तरबूज को शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे

2. डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate )

डार्क चॉकलेट को भी आप हेल्दी स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। यह मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है। साथ ही यह स्वसास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी माना जाता है। डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स (flavanols) नामक केमिल मौजूद होता है, जो आपके दिल की रक्षा करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह आपके स्वाद को भी बेहतर कर सकता है।

3. सेब के चिप्स (Apple Chips)

सेब में मौजूद प्राकृतिक यौगिक हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव करने में असरदार हो सकते हैं। अगर आप सेब के अलावा कुछ अलग स्वाद लेना चाहते हैं, तो सेब का चिप्स खाएं। चिप्स तैयार करने के लिए सेब को कोर और पतला काट लें। अब इसमें हल्का सा घी लगाकर एक बेकिंग शीट पर फैलाएं। अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा सा मसाला छिड़क दें। अब इसे ओवन में 225 डिग्री पर 1 घंटे के लिए बेक करें। इसके बाद इसे ओवन से निकालकर पलट लें और फिर 1 ठंडे तक दोबारा पकाएं। इसके बाद इसे ठंडा करके खाएं। 

4. सेब और नट बटर (Apple and Nut Butter)

मीठा खाने की क्रेविंग्स को कम करने के लिए अगर आप सेब खा रहे हैं, तो इसमें थोड़ा सा नट बटर मिला लीजिए। साथ ही इसमें थोड़ा सा दालनीची का छिड़काव कीजिए। यह सेब का स्वाद बढ़ाएगा। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी बेहतर हो सकता है। 

5. खजूर (Dates)

अगर आपको मीठा खाने का बहुत ही ज्यादा मन कर रहा है, तो आप अपने स्नैक्स में खजूर भी शामिल कर सकते हैं। खजूर में बहुत अधिक प्राकृतिक चीनी होता है। यही कारण है कि इसे अक्सर व्यंजनों में स्वीटनर के रूप में उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं, यह फाइबर, विटामिन बी 6, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे कई विटामिंस और खनिज से भरपूर होता है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज है, तो खजूर खाने से बचें। 

इसे भी पढ़ें - सूखे सेब खाने के फायदे: विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं सूखे सेब, जानें इन्हें खाने के 9 फायदे

मीठा खाने की क्रेविंग होने पर आप अपने स्नैक्स में फल, खजूर और डार्क चॉकलेट जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह पर ही अपने आहार में किसी भी तरह की चीजों को शामिल करें। 

Read Next

सर्दी में कौन सा जूस पीना चाहिए? जानें 6 तरह के जूस जो बढ़ाएंगे इम्यूनिटी और रखेंगे आपको हेल्दी

Disclaimer