ब्वॉयफ्रेंड अक्सर पूरी नहीं कर पाते अपनी गर्लफ्रेंड की ये 5 ख्वाहिशें

किसी रिलेशन की शुरुआत करना बहुत आसान होता है लेकिन उसे निभा पाना उतना ही मुश्किल होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्वॉयफ्रेंड अक्सर पूरी नहीं कर पाते अपनी गर्लफ्रेंड की ये 5 ख्वाहिशें

किसी रिलेशन की शुरुआत करना बहुत आसान होता है लेकिन उसे निभा पाना उतना ही मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलेशनशिप कितना ही गहरा हो उसमें अपेक्षाएं और शिकायतें हमेशा रहती है। अगर हम गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के रिलेशन की बात करें तो गर्लफ्रेंड को अपने बॉयफ्रेंड से ढेरों अपेक्षाएं होती हैं। लेकिन अफसोस ये है कि ब्वॉयफ्रेंड उनकी इन अपेक्षाओं को पूरा करने में अक्सर चूक जाते हैं। लड़कियों की चाहत होती है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड बिना कहे ही उनके मन की बात को समझ जाए, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो रिलेशन में दरार आने लगती है। अब मुसीबत यही है कि ज़्यादातर बॉयफ्रेंड उनकी अनकही इन चाहतों में से कुछ भी पूरा नहीं करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर लड़के लड़कियों की कौन सी ख्वाहिशों को पूरा नहीं कर पाते हैं।


इस पेज पर:-


    इसे भी पढ़ें : शादी के बंधन को मजबूत रखने का 10 बेस्‍ट फॉर्मूला

    लड़कियों को पसंद होता है कि उन्हें हर दूसरे दिन कोई ना कोई सरप्राइज मिले। कभी उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें किसी सप्राइज डेट पर लेकर जाए तो कभी उन्हें कोई गिफ्ट दें। साथ ही जिस वक़्त उन्हें बिल्कुल उम्मीद ना हो, आप उन्हें प्यार करें! गले लगा लें या किस करें! लेकिन अकसर लड़के इस काम में बड़े लापरवाह होते हैं और लड़कियों की इस ख्वाहिश को पूरा नहीं कर पाते हैं।

    इसे भी पढ़ें : अपनी गर्लफ्रेंड से 5 तरह के झूठ बोलते हैं पुरूष, जानें क्‍यों

    • लड़कियों को फूल भी बहुत पसंद होते हैं। गर्लफ्रेंड चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें बिना किसी ख़ास मौके के कोई प्यारा सा फूलों का गुलदस्ता या कोई तोहफा उपहार में दे। अगर कोई ऐसा करता है वाकई लड़कियों को बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा अगर उनका बॉयफ्रेंड अचानक किसी आउटिंग, पिकनिक या लौंग ड्राइव का प्लान बना ले और गर्लफ्रेंड को पता ना हो तो गर्लफ्रेंड बहुत खुश होती है। लेकिन अफसोस ये भी नहीं हो पाता है।
    • लड़कियों को तब बहुत अच्छा लगता है जब उनका बॉयफ्रेंड कभी-कभी उनके लिए उनका पसंदीदा खाना अपने हाथों से उनके लिये बनाये। आप चाहे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए मैगी ही बना क र ले जाए, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। इसके अलावा उनकी चाहत होती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ काउच पर लेटकर उनका पसंदीदा नॉवेल पढ़े या उनकी पसंद की कोई मूवी साथ देखें। 
    • लड़कियों की पहली पसंद होती है कि उनका ब्यॉयफ्रेंड उनके साथ शॉपिंग पर जाए और वो उसे कपड़े ट्राई कर कर के दिखाए। लेकिन अक्सर लड़के बोरियत की बात कह कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जाने से मना कर देते हैं। जिसके चलते लड़की का दिल टूट जाता है। इसके अलावा उनकी चाहत होती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ काउच पर लेटकर उनका पसंदीदा नॉवेल पढ़े या उनकी पसंद की कोई मूवी साथ देखें। 
    • लड़को की तुलना में लड़कियों को डांस बेहद पसंद होता है और हो भी क्यों ना, डांस प्यार की पहचान होता है। लेकिन अक्सर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को डांस करने और सीखने के लिए मना करने के साथ ही खुद भी डांस में ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं। जबकि लड़की की चाह होती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनका हाथ थाम कर उनके साथ डांस करे।

    ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

    Read More Articles On Relationship

    Read Next

    समय के साथ ऐसे बदल रहे हैं पति-पत्नी के रिश्ते, जानें

    Disclaimer

    How we keep this article up to date:

    We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

    • Current Version