गुड़ी मराठी लोगों का बहुत पवित्र और प्रसिद्ध त्यौहार है। आज यानि कि मंगलवार को देशभर में खासकर महाराष्ट्र और गोवा में इस त्यौहार की धूम मची हुई हैं। आज के दिन लोग साफ कपड़े पहन कर, अपने घरों की सफाई कर अच्छे-अच्छे पकवान बना रहे हैं। पौराणिक कथाओं में ऐसा कहा गया है कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड बनाया था और मानव सभ्यता की शुरुआत हुई थी। जिसके चलते आज के दिन हिंदू जाति के लोग भगवान ब्रह्मा को याद करने के लिए गुड़ी ऊपर उठाते हैं और भगवान विष्णु से आशीर्वाद का आह्वान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन अगर कोई व्यक्ति सच्चे दिल से अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना करता है तो वह पूरी होती है।
इसे भी पढ़ें, नवरात्र में जलाएं अखंड ज्योत, होंगे ये चमत्कारिक फायदे
आज के दिन लोग अपने घरों की काफी साफ-सफाई करते हैं और बाद में अपने घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं। यानि कि यह त्यौहार काफी हाइजीएनिक भी है। आज के दिन महिलाएं अपने घरों के बाहर सुदंर और आकर्षक गुड़ी लगाती हैं।
इसे भी पढ़ें, बसंत पंचमी के मौके पर बनाएं ये खास मिठाई
गुड़ी पड़वा वाले दिन पकवान
गुड़ी पड़वा वाले दिन घरों में अच्छे और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनते हैं। इन पकवानों में पूरन पोली यानि मीठी रोटी नामक पकवान विशेष रूप से बनाया जाता है। यह पकवान गुड और नीम, नमक, इमली के साथ बनाया जाता है। पूरन पोली के अलावा भी हिंदू घरो में कई अन्य तरह के पकवान भी बनते हैं। आमपन्ना, श्रीखंड, पूरी, साबूदाना वड़ा, केसरी भात, गुलाब जामुन, मोदक, चावल की चकली और बटाट्याची भाजी इन अन्य पकवानों में शाामिल हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Festival In Hindi