Doctor Verified

फैटी लिवर की समस्या में करें इन 5 फलों का सेवन, लिवर बनेगा हेल्दी

Healthy Fruits For Fatty Liver: हाई फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन वाले फलों का सेवन फैटी लिवर में फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर की समस्या में करें इन 5 फलों का सेवन, लिवर बनेगा हेल्दी


Healthy Fruits For Fatty Liver: शराब का बहुत ज्यादा सेवन और असंतुलित खानपान की वजह से आप फैटी लिवर की समस्या के शिकार हो सकते हैं। फैटी लिवर होने पर तुरंत इलाज न मिलने से धीरे-धीरे मरीज का लिवर डैमेज होने लगता है और गंभीर स्थिति में लिवर फेलियर भी हो सकता है। लिवर शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने, खून साफ करने और पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। लिवर में खराबी आने पर आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। फैटी लिवर की समस्या में खानपान से जुड़ी आदतों में सुधार करना बहुत जरूरी है।  फैटी लिवर की समस्या दो तरह की होती है, एक नॉन अल्कॉहोलिक फैटी लिवर और दूसरा अल्कॉहोलिक फैटी लिवर। इन दोनों समस्याओं के लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं फैटी लिवर में कौन से फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है।

फैटी लिवर की समस्या में फायदेमंद फल- Healthy Fruits For Fatty Liver in Hindi

फैटी लिवर की समस्या में लिवर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। सही समय पर इस स्थिति का इलाज न होने से मरीज की मौत भी हो सकती है। लिवर में फैट जमा होने की वजह से लिवर का कामकाज प्रभावित होता है और इसकी वजह से आपको कई दूसरी बीमारियों का भी खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं कि, "हाई फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन आदि से भरपूर फलों का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या में फायदा मिलता है। इस समस्या में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।"

Healthy Fruits For Fatty Liver

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या होने पर करें ये 6 काम, जल्द रिकवरी में मिलेगी मदद

फैटी लिवर की समस्या में इन फलों का सेवन फायदेमंद होता है-

1. एवोकाडो-Avocado

फैटी लिवर की समस्या एवोकाडो का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो में गुड कोलेस्ट्रॉल, विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से फैटी लिवर में फायदा मिलता है।

2. अंगूर- Grapes

अंगूर विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों का भंडार होता है। इसका सेवन करने से फैटी लिवर में हुए डैमेज को कम करने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलता है। फैटी लिवर की समस्या में अंगूर का सेवन करना चाहिए।

3. केला- Banana

फैटी लिवर में केले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा होती है, इसके अलावा केले में स्टार्च भी पाया जाता है जो फैटी लिवर में फायदेमंद होता है।

4. क्रैनबेरी- Cranberry

फैटी लिवर की समस्या में क्रैनबेरी का सेवन करने से डैमेज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन लिवर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

5. सेब- Apple

लिवर को डिटॉक्सीफाई करने से लेकर डैमेज से बचाने के लिए सेब का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से फैटी लिवर को ठीक करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा

फैटी लिवर से बचने के लिए डाइट में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी भोजन करने से बचना चाहिए। शराब का सेवन और स्मोकिंग करने वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

नाश्ते में स्मूदी का सेवन करना फायदेमंद है नुकसानदायक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version