
जाहिर है इससे पहले आपने पिछली रात यानि आठ से नौ घंटे पहले खाया हुआ होता है। खैर, अगर आपको सुबह भूख लगती है, तो सुबह सबसे पहले आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए
डायबिटीज के मरीजों को सुबह का नाश्ता जरूर खाना चाहिए। इससे आपको ब्लड शुगर लेवल बेहतर करने में मदद मिलती है। जाहिर है इससे पहले आपने पिछली रात यानि आठ से नौ घंटे पहले खाया हुआ होता है। खैर, अगर आपको सुबह भूख लगती है, तो सुबह सबसे पहले आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
1- आप अपना दिन एक गिलास जूस पीकर शुरू कर सकते हैं। आप करेला जूस ले सकते हैं, इससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है और आप पूरे दें एक्टिव रहते हैं। अगर आपको करेले का जूस पसंद नहीं है, तो आप 200 एमएल एलोवेरा जूस ले सकते हैं। इसके अलावा एक चम्मच मेथी के बीज रातभर पानी में भिगोकर रखें और इसे सुबह नाश्ते से पहले पिएं। एक उपाय यह है कि दालचीनी के एक टुकड़े को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उस पानी को पी लें।
2- एक बार जब आप बताए गए पेय में से एक को पी लेते हैं, तो पंद्रह मिनट तक ब्रेक लें। इसके बाद आप बिना चीनी की चाय या कॉफी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इसमें 50 एमएल से अधिक दूध ना डालें।
3- चाय या कॉफी के बाद फिर आधे घंटे का ब्रेक लें। इसके बाद आप बादाम या अखरोट खा सकते हैं। आप तीन से चार अखरोट और आठ बादाम खा सकते हैं। भीगे हुए बादाम ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि प्रति दिन 10 से अधिक 20 ग्राम नहीं खाएं।
4- सुबह को नाश्ते के अलावा एक्सरसाइज करना मत भूलें। आपको हफ्ते में पांच दिन रोजाना कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आपके सुबह एक्सरसाइज का समय नहीं है शाम को समय निकालें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diabetes In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।