Healthcare Heroes Awards 2022: विजाग के 'वायरस मैन' जिन्होंने लोगों को जागरूक करने का निकाला अनोखा तरीका

बी दुर्गा प्रसाद कोरोना वायरस जैसा दिखने वाला हेलमेट पहनकर रोज शहर में घूमकर लोगों को जागरूक करते और मास्क बांटते।
  • SHARE
  • FOLLOW
Healthcare Heroes Awards 2022: विजाग के 'वायरस मैन' जिन्होंने लोगों को जागरूक करने का निकाला अनोखा तरीका

कैटेगरी:  डिस्ट्रेस रिलीफ

परिचय:  बी. दुर्गा प्रसाद

योगदान: आंध्र प्रदेश के विजाग के रहने वाले दुर्गा प्रसाद ने कोरोना वायरस जैसा दिखने वाला हेलमेट पहनकर लोगों को वायरस से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। 

नॉमिनेशन का कारण: आंध्र प्रदेश के दुर्गा प्रसाद ने लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। वे कोरोना वायरस जैसा दिखने वाला हेलमेट पहनकर शहर में चक्कर लगाते थे और लोगों को मास्क बांटते थे व सुरक्षित रहने की अपील करते थे।

कोरोना वायरस जब भारत आया तो यहां के लोगों में काफी हड़बड़ाहट सी मच गई। चूंकि इस बीमारी से बचने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी था। सभी इन नियमों को अपने रोजाना के रूटीन में शामिल नहीं कर पा रहे थे। इनके प्रति जागरूकता फैलाने में सरकार और काफी सारे एनजीओ काम कर रहे थे। बहुत से आम लोगों ने भी वायरस के प्रति जागरूकता फैलाना शुरू किया। इन्हीं में से एक व्यक्ति हैं आंध्र प्रदेश के विजाग के रहने वाले दुर्गा प्रसाद जो कि अपनी बाइक पर कोरोना वायरस जैसा दिखने वाला एक हेलमेट पहनते और रोजाना शहर भर में 50 km यात्रा करते। इस दौरान जो लोग उन्हें बिना मास्क पहने दिखते, उन्हें मास्क देते और अपील करते कि कोविड नियमों का पालन करें। यह सब इन्होंने वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया ताकि लोग इन नियमों का पालन कर सकें। 

इसे भी पढ़ें- Healthcare Heroes Awards 2022:अमित डंडा लेकर लोगों से मास्क पहनने की कर रहा था अपील, वीडियो हुआ था वायरल

इस तरह हुई इनकी शुरुआत

दुर्गा प्रसाद ने कहा कि कोविड के कारण उनकी एक आंटी की मृत्यु हो गई थी। इसलिए उन्हें पता लगा कि इसके नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। इन्होंने केवल खुद ही नियमों का पालन नहीं किया बल्कि बाकी लोगों को भी पालन करने के लिए जागरूक किया। इन्होंने लोगों में यह संदेश दिया कि वायरस से बचने के लिए इन सुरक्षा नियमों का पालन करना कितना जरूरी है और ये कोविड प्रोटोकॉल्स संक्रमण को रोकने में किस प्रकार मदद कर रहे थे।

virus man durgaprasad

शहर भर में लोगों को करते थे सचेत

यह सुबह 8 बजे अपनी बाइक पर शहर के अलग अलग हिस्सों में घूमने लग जाते। लोगों में एक पहचान बनाने के लिए इन्होंने लाल हेलमेट पहना जो कोरोना वायरस की तरह दिख रहा था। बाइक पर घूमते समय इन्होंने अपने द्वारा रिकॉर्ड किए मैसेज को भी चलाया। इस रिकॉर्डिंग में उनकी अपील थी कि," मास्क पहनें, हाथों को समय समय पर धोते रहें और सोशल डिस्टेंस बना कर रखें।" वे बताते हैं कि जब वह आस पास होते तो उनके पास लोग मैसेज सुन कर थोड़ा सचेत होते। साथ ही इन सभी नियमों का पालन करना शुरू कर देते। इसी कारण लोग उन्हें 'वायरस मैन' कहने लगे थे।

इसे भी पढ़ें- Healthcare Heroes Awards 2022: मुकेश हिसारिया ने 300 से ज्यादा कोविड से मृत लोगों का कराया अंतिम संस्कार

बिना मास्क वालों को बांटते थे मास्क

केवल इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने उन लोगों को मास्क भी बांटें जिनके पास मास्क नहीं थे। मीडिया से बात करते हुए बताते हैं कि इस 3 से 4 घंटे की यात्रा में उनको 15 से 20 ऐसे लोग दिखाई देते थे जो बिना मास्क के होते थे। जैसे ही यह उनको मास्क देते तो बहुत से लोग बोलते कि आपको इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए। इन्होंने फिर भी उनको समझाने की कोशिश की और कई बार इसमें फेल भी हुए। मास्क बांटने के साथ-साथ इन्होंने लोगों को यह भी बताया कि मास्क पहनने की आवश्यकता क्या है और यह कैसे कोविड को फैलने से रोक सकता है।

दूसरी लहर के दौरान तो बहुत अधिक तबाही मची थी। ऐसे कम ही व्यक्ति होंगे जिनकी जिंदगी में इस लहर के कारण उथल पुथल न मची हो। चाहे वह वायरस से संक्रमित होने के कारण हुई हो या फिर मानसिक स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव के कारण हुई हो। इस मुसीबत भरे समय में बहुत समाज सेवी लोग मदद करने के लिए आगे आए और उन्हीं में से एक दुर्गा प्रसाद भी थे। इसलिए इनका प्रोत्साहन बढ़ाना और इन्हें आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।

बी दुर्गा प्रसाद ने अपने बिना किसी फायदे के लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की और लोगों में मास्क बांटे। इनके प्रयासों को ओनलीमायहेल्थ की तरफ से सलाम। अगर आप इनके काम को सराहते हैं और इन्हें ये अवॉर्ड जिताना चाहते हैं तो इनके लिए जरूर वोट दें।

Read Next

Healthcare Heroes Awards 2022: सिटिजन एक्शन ग्रुप जिसने कोविड के दौरान हर तरह से की लोगों की मदद

Disclaimer