सर्दी आते ही अधिकतर लोगों अपनी एक्सरसाइज के रुटिन को भी बदल देते हैं। लेकिन इस समय सुबह रनिंग व जॉगिंग करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है। सर्दियों में दौड़ने से रक्त संचार बेहतर होता है साथ ही विटामिन डी का अवशोषण तेजी से होता है। इसके अलावा शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। हर मौसम में दौड़ने से सेहत को लाभ ही मिलते हैं, लेकिन सर्दियों में कोहरे में दौड़ने से पहले आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। आगे आपको कोहरे में सुबह दौड़ने से पहले की सावधानियों को बताया गया है।
कोहरे में दौड़ने के हेल्थ टिप्स
कोहरे के समय दौड़ने से आपको किसी तरह की समस्या नहीं होती है। लेकिन आपको इस समय कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।
बाहर निकलते समय गर्म कपड़े अवश्य पहनें
कोहरे में ठंड के मौसम में बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े अवश्य पहनें। कई बार दौड़ते समय पसीना आने पर आपको ज्यादा गर्म लग सकता है। लेकिन इस समय किसी भी तरह की लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इस समय कम से कम दो लेयर अवश्य पहनें। इससे दौड़ते समय ठंडी हवा आपके कपड़ों से अंदर नहीं जाती है और शरीर का तापमान सही बना रहता है।
इसे भी पढ़ें : रोज दौड़ने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें लंबी दौड़ के लिए खुद को कैसे करें मानसिक रूप से तैयार
शुरुआत धीरे-धीरे दौड़ने से करें
कोहरे के मौसम में एक बार में ही तेजी से दौड़ने की जगह पर आपको पहले धीरे-धीरे जॉगिंग करने से शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपका शरीर वॉर्मअप हो जाएगा और आपको बाहर के कोहरे व ठंड से समस्या नहीं होगी।
पर्याप्त मात्रा में पानी के पीएं
सर्दियों और कोहरे में अधिकतर लोग ठंड की वजह से पानी पीने से बचते हैं। लेकिन इस समय भी आपके शरीर को पानी की पर्याप्त आवश्यकता होती है। दौड़ते समय पसीना आता है जिसकी रिकवरी के लिए दौड़ने के बाद पानी अवश्य पीना चाहिए।
दौड़ते समय मुंह से सांस लें
कोहरे में दौड़ते समय मुंह से सांस लेने की जगह पर आप नाक से ही सांस लेना का प्रयास करें। इससे आपके शरीर पर बाहर के कोहरे व ठंड का असर कम होता है। साथ ही मुंह से सांस लेने से फेफड़ों में भी थकान हो जाती है। इसलिए बेहद आवश्यक है कि आप दौड़ते समय नाक से ही सांस लें।
जैकेट में रिफ्लेक्टर होना चाहिए
कोहरे में बाहर जाते समय आपके जैकेट में रिफ्लेक्टर हो तो बेहद अच्छा रहता है। इससे किसी भी तरह की दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाती है। कोहरे में विजिब्लिटी कम होने की वजह से कई बार पास की चीजों को देख पाने में परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें : नियमित दौड़ने वालों की उम्र होती है लंबी, जानें दौड़ने के फायदे
किसी तरह की समस्या महसूस होने पर रुक जाएं
कोहरे में दौड़ते समय यदि आपको किसी तरह की समस्या महसूस होने लगे तो आपको रुक जाना चाहिए। साथ ही शरीर को दोबारा से शांत होने के बाद ही दौड़ना शुरू करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version