High Blood Pressure Remedies: आज के समय में काम की टेंशन और अनियमित खानपान का असर व्यक्ति की सेहत पर देखने को मिलता है। कई बार टेंशन व स्ट्रेस में व्यक्ति ओवर इटिंग करते हैं। ऐसे में लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। मोटापा कई तरह के रोगों की एक मुख्य वजह मानी जाती है। मोटापे की वजह कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। आज के समय में लोगों की जीवनशैली में आए बदलावों की वजह से लोगों को हाई बीपी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर, इस बीमारी को नजरअंदाज किया तो यह हार्ट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। डॉक्टर्स की मानें तो नए साल में आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने (How To Control High Blood Pressure) के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव के लिए रिजोल्यूशन ले सकते हैं। एनएमसी के फिजीशियन डॉ. विनोद कुमार से जानते हैं कि किन बदलावों से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकते हैं।
नए साल में ब्लड प्रेशर के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्थ रेजोल्यूशन - Health Resolutions To Manage Blood Pressure in 2024 in Hindi
स्ट्रेस को करें दूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मेंटल स्ट्रेस ब्लड प्रेशर की समस्या का एक मुख्य कारक होता है। स्ट्रेस काम व पारिवारिक स्थितियों के कारण हो सकता है। इससे व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, व्यक्ति की काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इससे बचने के लिए आप योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। प्राणायाम और ध्यान आदि से स्ट्रेस (Stress) को दूर करने में मदद मिलती है।
एक्सरसाइज की आदत डालें
शरीर को फिट रखने के लिए आप इसे नए साल के रेजोल्यूशन का हिस्सा बना सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। एक्सरसाइज से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे मोटापा को कंट्रोल (Control Fat) करने में मदद मिलती है।
वजन को करें नियंत्रित
मोटापा व अधिक वजन हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज (Causes Of High Blood Pressure And Diabetes) का कारण बन सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए आपको जंक फूड खाने की आदत को बदलना होगा। अनहेल्दी बाहर का खाना खाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
डाइट में करें आवश्यक बदलाव
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। ज्यादा तैलिये और नमक वाली चीजों का सेवन न करें। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। नमक शरीर में सोडियम की मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आप डाइट में बदलाव करें।
पर्याप्त नींद लेना जरूरी
नींद आपके शरीर के लिए बेहद आवश्यक होती है। पर्याप्त नींद (Sleep Pattern) लेने से शरीर के सेल्स रिपेयर होते हैं। साथ ही, स्ट्रेस काफी हद तक कम हो सकता है। इसके लिए आपको सोने और उठने की आदत में बदलाव करना होगा। देर रात तक जागने से स्ट्रेस बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है। लेकिन, नए साल में आप अपनी आदतों में बदलाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: नए साल में डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्थ रेजोल्यूशन, रहेंगे स्वस्थ
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बेहद आवश्यक होता है। हाई बीपी कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। यदि, आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ऐसे में आप नियमित एक्सरसाइज करें। साथ ही, किसी भी तरह की समस्या को अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह लें।