Doctor Verified

नए साल में डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्थ रेजोल्यूशन, रहेंगे स्वस्थ

Health Resolutions To Manage Diabetes in 2024: नए साल में डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 6 हेल्थ रेजोल्यूशन।
  • SHARE
  • FOLLOW
नए साल में डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्थ रेजोल्यूशन, रहेंगे स्वस्थ

Health Resolutions To Manage Diabetes in 2024: नया साल शुरू होने पर लोग तमाम तरह की आदतों को बदलने का रेजोल्यूशन लेते हैं। कुछ लोग हेल्दी और बैलेंस डाइट फॉलो करने का रेजोल्यूशन लेते हैं, तो कुछ लोग फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और योग आदि का अभ्यास करने का रेजोल्यूशन लेते हैं। नए साल पर हम इस लेख में डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ रेजोल्यूशन के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप इस गंभीर बीमारी को कंट्रोल करने में सफल हो सकते हैं। डायबिटीज, दरअसल खानपान और खराब जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी में डाइट और लाइफस्टाइल का ठीक ध्यान न रखने से मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है।

नए साल में डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 6 हेल्थ रेजोल्यूशन- Health Resolutions To Manage Diabetes in 2024 in Hindi

नए साल पर हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको कुछ विशेष करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ आदतों को सुधारने से आप अपने गोल को अचीव कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर फोकस करना चाहिए। ब्लड शुगर और वजन को कंट्रोल कर आप इस गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

Health Resolutions To Manage Diabetes in 2024

इसे भी पढ़ें: टाइप 1, टाइप 2 और जेस्टेशनल डायबिटीज में क्या अंतर है? जानें डॉक्टर से

नए साल पर डायबिटीज के मरीज इन 6 हेल्थ रेजोल्यूशन को अपना सकते हैं-

1. ब्लड शुगर को रेगुलर चेक करें

डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियमित रूप से चेक करते रहना बहुत जरूरी है। सुबह खाली पेट और खाने के बाद की ब्लड शुगर रेंज को रोजाना चेक करने से आप अपनी स्थिति को सही ढंग से समझ पाएंगे और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलेगी।

2. डाइट का रखें विशेष ध्यान

दिन भर की डाइट के लिए एक प्लान बनाएं और इसे अच्छे ढंग से फॉलो करें। हमेशा ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें जो लो ग्लाइसेमिक और लो कैलोरी वाले हों। इससे ब्लड शुगर और वजन दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

3. शारीरिक रूप से रहें एक्टिव

डायबिटीज में शरीर को एक्टिव रखना बहुत जरूरी होता है। रोजाना 8 से 10 हजार स्टेप्स पैदल चलने का प्लान बनाएं और इसे फॉलो करें। इसके अलावा डायबिटीज को बीट करने लिए योग और एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करें।

4. नींद को अच्छे से मैनेज करें

नींद की कमी शरीर को बीमार बना देती है। डायबिटीज में नींद की कमी मरीज को गंभीर रूप से बीमार बना देती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 6 घंटे की अच्छी नींद लेने का प्लान बनाएं। रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें।

5. स्ट्रेस कम करें

स्ट्रेस और मानसिक तनाव शरीर को गंभीर रूप से बीमार बना देता है। जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो शरीर में कुछ ऐसे हॉर्मोन रिलीज होते हैं, जो इन्सुलिन रेजिस्टेंस का कारण बनते हैं। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी रहता है। इसलिए डायबिटीज को मैनेज करने के लिए स्ट्रेस कम करें।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज क्या है और क्यों होता है? जानें ये बीमारी शरीर को कैसे करती है प्रभावित

डायबिटीज से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करने वाले लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम रहता है। अगर आपको भी डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं तो सबसे पहले खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या रोज Body Steam लेना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer