12 राशियों में से सभी का स्वास्थ्य एक जैसा रहे यह संभव नहीं है। हो सकता है कुछ राशियों का स्वास्थ्य आज गड़बड़ है और कुछ का स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा है। हालांकि, सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता चल जाए तो लोग खुद पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग अपने करियर, कुछ लव लाइफ तो कुछ लोग सेहत का हाल जानना चाहते हैं। आज के दिन सिंह और कन्या राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 8 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज थोड़ा संभल के रहना चाहिए। लापरवाही बरतने पर आज आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए प्राणायाम और मेडिटेशन करें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको आराम करना चाहिए, पर्याप्त नींद लेने के साथ ही चिंता को भी कम करना चाहिए। इससे आपकी मेंटल और फीजिकल हेल्थ दुरुस्त होगी।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको शांत रहने के साथ ही योग और मेडिटेशन करना चाहिए। आप चाहें तो मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज तनाव से छुटकारा पाने का अच्छा मौका है। आज आप ध्यान, योग एरोबिक्स और ब्रिस्क वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज करें। इससे तनाव कम होगा और मेंटल हेल्थ मजबूत होगी।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज अपने आहार और विचारों में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखें साथ ही साथ योग और फिटनेस पर ध्यान दें।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के प्रति निश्चिंत रहने की जरूरत है। आज आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। आज के दिन फिटनेस से जुड़े गोल बनाएं और इसपर काम करें।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज फिटनेस में बढ़ावा मिल सकता है। आज आपको पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जंक, फास्ट और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज हड्डियों या फिर जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा समय व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों।
धनु
धनु राशि के जातकों को आज जीवनशैली को बदलने की जरूरत है। तनाव कम करने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन लाएं। इसके लिए विचारों को सकारात्मक रखें और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें।
मकर
आज के दिन फिटनेस को लेकर आपके लिए अच्छा मौका है। इसके लिए आप जिम ज्वॉइन कर सकते हैं और एरोबिक्स क्लासेस में शामिल हों। आज अपने बिजी शेड्यूल में से फिटनेस के लिए समय निकालें।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज वजन पर नियंत्रण लगाने की जरूरत है। आज के दिन खुद के लिए समय निकालें और आराम करें। इसके लिए अपनी फिटनेस योजनाएं बनाएं।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर है। आज के दिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन बाहर का खाने से परहेज करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version