Foods That Can Cause Constipation In Hindi: अस्वस्थ खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में एसिडिटी, दस्त, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं भी शामिल होती हैं। वहीं खानपान में बदलाव कब्ज होने का बड़ा कारण होता है। अपनी डेली डाइट में हम कई ऐसी चीजों का सामना कर रहे होते हैं, जो शरीर को फायदा करने के बजाय कब्ज का कारण बन रही होती हैं। तो आइए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानें किन चीजों के सेवन से हमें कब्ज हो सकता है।
इन चीजों के सेवन से हो सकती है कब्ज की समस्या- Foods That Can Cause Constipation In Hindi
कच्चे केले
पके हुए केले खाने से जहां पाचन स्वस्थ होता है, तो वहीं कच्चे केले खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल, कच्चे केले में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर के लिए पचाना भी मुश्किल होता है।
ज्यादा कैफीन का सेवन करना
अगर आप चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। शरीर में कैफीन ज्यादा होने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और खाना धीमे पचने की समस्या हो सकती है।
सफेद ब्रेड का सेवन करना
सफेद ब्रेड के सेवन से भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, सफेद ब्रेड को मैदा से तैयार किया जाता है, जिसमें फाइबर की जगह स्टार्च अधिक होता है। इसके कारण इसे पचाना काफी मुश्किल हो जाता है, जो कब्ज और एसिडिटी पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़े- कब्ज से रहते हैं परेशान? ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे
दूध से बनी चीजें
कुछ लोगों को दूध से बनी खाने से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। अगर आप दूध, मक्खन, घी और दही ज्यादा मात्रा में लेते हैं, तो इससे आपको कब्ज हो सकता है। इनमें लैक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जिससे इनके सेवन से आपको एसिडिटी, ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या हो सकती है।
जंक फूड के सेवन
जंक फूड को तैयार करने के लिए रिफाइंड प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किये जाते हैं, जो खाने को पचने में मुश्किल बना देते हैं। इसके कारण ब्लोटिंग, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
अगर आप पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे भी आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पैकेज्ड फूड को फ्रेश बनाए रखने के लिए कई प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किये जाते हैं, जो खाने को पचने में मुश्किल बना देते हैं।
इसे भी पढ़े- कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
कब्ज से जल्द राहत कैसे पाएं
- सुबह खाली पेट चाय-कॉफी लेने के बजाय गुनगुने पानी के सेवन से दिन की शुरुआत करें।
- खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें, क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है।
- अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट शामिल करें, जिससे आपका खाना आराम से पच सके।
इन चीजों के सेवन से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में इन्हें अवॉइड करें या कम मात्रा में ही इनका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version