4 january 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 04 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
4 january 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज और योग करना बेहद जरूरी है। इसे करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। स्वस्थ रहना हर किसी की इच्छा होती है, लेकिन कुछ लोग आलस के चलते फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं। आमतौर पर गलत खान-पान फॉलो करने या फिर शारीरिक गतिविधियों की कमी होने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 4 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष 

मेष राशि के जातकों को आज के दिन शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। थकान महसूस होने पर आपको आज मालिश करानी चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको पाचन तंत्र या फिर आंत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर हो सकता है। आज आप अपनी असीमित ऊर्जा को किसी रचनात्मक और मज़ेदार चीज़ में लगा सकते हैं।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज आपको अपने शरीर की साफ-सफाई रखने के साथ ही बालों और त्वचा पर ध्यान देना चाहिए। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए प्रोटीन से भरपूर आहार खाएं। 

कन्या 

इस राशि के लोग अगर आज बीमार महसूस कर रहे हैं तो आज के दिन आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींद भी लें। 

तुला 

तुला राशि के रोगों के लोगों को आज अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अपने वजन को नियंत्रित रखें साथ ही साथ क्रैश डाइट से लेने से भी बचना चाहिए। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद से भरपूर हो सकता है। आज पूरे दिन आपका मूड बेहतर रह सकता है। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें। 

धनु 

धनु राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और ऐसे काम करने चाहिए, जिससे आपको खुशी मिले। स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार, योग, ध्यान और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।  

मकर 

मकर राशि वाले लोग अगर लंबे समय से बीमार महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आपको आज पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें। 

कुंभ 

इस राशि के जातकों को आज मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए भरपूर नींद लेने के साथ ही मेडिटेशन भी कर सकते हैं। 

मीन 

मीन राशि वालों पर आज अपनी फीजिकल हेल्थ के साथ ही साथ मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखना चाहिए। इसके लिए आप मेडिटेशन या फिर की क्लासेस का भी सहारा ले सकते हैं। 

Read Next

सेहत के लिए स्मोकिंग जितनी खतरनाक मानी जाती हैं ये 3 आदतें, लंबे समय में दे सकती हैं गंभीर बीमारियां

Disclaimer