
वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। राशियों के अनुसार ही हमारे भविष्य का निर्धारण होता है। हर व्यक्ति का करियर और स्वास्थ्य अलग-अलग होता है। लेकिन हमारी सेहत आज के दिन कैसी रहेगी, इसके बारे में हमें नहीं पता होता है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमारी मदद करते हैं। ऐसे में आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 10 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा लें। आपके लिए आने वाले दिन थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं।
वृषभ
आज इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा। हालांकि, इनको स्वस्थ रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। तनाव से भरा दिन हो सकता है। इसलिए ध्यान जरूर लगाएं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहेगी।
कर्क
इस राशि के लोगों को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है। लेकिन उनके लिए खतरा नहीं है। आपको तनाव से बचने की जरूरत है। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, वे रिकवर हो सकते हैं।
सिंह
इस राशि के लोगों को हृदय रोगों से परेशान होना पड़ सकता है। तनाव दूर करने और मेंटल हेल्थ में सुधार करने के लिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरूरी है। पॉजिटिव सोच से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या
इस राशि के लोगों को आज के दिन अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इससे त्वचा में निखार आएगा और हेल्थ भी बेहतर रहेगी। तनाव से जूझ सकते हैं। ऐसे में नियमित व्यायाम करें।
तुला
तुला राशि वालों के स्वस्थ रहने की संभावना है। अपनी ऊर्जा और मनोदशा को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। स्वस्थ वजन बनाए रखें। अगर आप बेहतर महसूस कर रहे हैं, तो तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का आज के दिन स्वास्थ्य उत्तम हो सकता है। मौसमी एलर्जी से परेशान होना पड़ सकता है। आप अपनी ऊर्जा का प्रयोग वर्कआउट पर करें।
धनु
इस राशि के लोगों के लिए खान-पान में बदलाव करना जरूरी है। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। एक्सरसाइज और योगाभ्यास करें। इससे आपको तनाव कम करने में भी मदद मिलेगी।
मकर
इस राशि के लोगों को अपना बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, उन्हें रिकवरी में मदद मिल सकती है।
कुंभ
वर्तमान में संतोषजनक स्वास्थ्य बने रहने की उम्मीद है। ध्यान और आध्यात्मिकता आपको आंतरिक शांति पाने में मदद कर सकते हैं। इससे आपका तनाव भी कम होगा।
मीन
मीन राशि वालों को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। ऐसा कदम आपको अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, आपको वर्कआउट भी करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version