Expert

ल्यूकोरिया के कारण महिलाओं को हो सकती हैं कई परेशानियां, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

White Discharge Side Effects In Hindi: लिकोरिया की समस्या महिलाओं के स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाती है, इस लेख में डॉक्टर से जानें.. 
  • SHARE
  • FOLLOW
ल्यूकोरिया के कारण महिलाओं को हो सकती हैं कई परेशानियां, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान


White Discharge Side Effects In Hindi: महिलाओं की योनि से सफेद पानी निकलना बहुत आम समस्या है। सफेद पानी या व्हाइट डिस्चार्ज की इस समस्या को लिकोरिया कहा जाता है। इसे कई बार महिलाओं में कुछ स्थितियों को दर्शाने के लिए महत्वपूर्ण संकेत के रूप में भी देखा जाता है। महिलाओं में पीरियड्स से पहले, ओव्यूलेशन के दौरान और प्रेग्नेंसी की शुरुआत में सफेद पानी की समस्या देखने को मिलती है। यह हमेशा ही किसी तरह की परेशानी का संकेत नहीं होता है। लेकिन अगर किसी महिला को बार-बार और लगातार योनि से सफेद डिस्चार्ज निकलने की समस्या परेशान करती है, तो यह उनके लिए काफी नुकसानदायक है। क्योंकि यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने DY पाटिल हॉस्पिटल, पुणे के डॉ. हेमंत देशपांडे (Professor and HOD, Department of Obstetrics and Gynaecology) से बात की। इस लेख में हम आपको महिलाओं को लिकोरिया से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बता रहा हैं।

White Discharge Side Effects In Hindi

लिकोरिया से होने वाले नुकसान- Leukorrhea Side Effects In Hindi

डॉ. हेमंत के अनुसार, "अगर किसी महिला को लगातार और बार-बार सफेद पानी की समस्या हो रही है, तो इस तरह की समस्या यूरीन इन्फेक्शन और योनि में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण देखने को मिलती है, जिसके कारण महिलाओं को कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है" जैसे,

  • पनीर जैसा गाढ़ा स्राव
  • सफेद पानी से बहुत अधिक तीखी गंध
  • योनि में सूजन 
  • योनि में खुजली
  • सेक्स के दौरान दर्द
  • योनी में जलन
  • पेशाब के दौरान दर्द और जलन
  • पेल्विक एरिया में सूजन और दर्द
  • शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है

डॉक्टर के पास कब जाएं?

सफेद पानी की समस्या का समय रहते इलाज कराना बहुत जरूरी है। अगर कोई महिला नोटिस करती है कि उनकी योनि से निकलने वाले डिस्चार्ज का रंग भूरा-सफेद, जंग जैसा, हरा, पीला हो रहा है, तो ऐसे में महिलाओं को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। क्योंकि यह चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर आपको उपचार के लिए शुरुआत में कुछ एंटीबायोटिक दवाओं का सुझाव दे सकते हैं। उसके बाद भी अगर स्थिति कंट्रोल में नहीं आती है, तो वह आपको आपको कुछ मेडिकल टेस्ट कराने की सलाह भी दे सकते हैं, जिससे कि इसके लिए जिम्मेदार कारणों का पता लगाया जा सके। उसके आधार पर आपको सही उपचार प्रदान किया जा सके।

All Image Source: Freepik

Read Next

Breast Cancer Awareness Month: ये 5 जोखिम कारक बढ़ाते हैं ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क, डॉक्टर से जानें

Disclaimer